Saturday, Apr 11 2026 | Time 16:36 Hrs(IST)
मनोरंजन


‘मेरे हस्‍बैंड की बीवी’ जियोहॉटस्‍टार पर हुई स्ट्रीम

‘मेरे हस्‍बैंड की बीवी’ जियोहॉटस्‍टार पर हुई स्ट्रीम

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता ) कॉमेडी फिल्म मेरे हस्‍बैंड की बीवी आज से जियोहॉटस्‍टार पर स्‍ट्रीम हो रही है।

मेरे हस्‍बैंड की बीवी एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें एक आदमी की जिंदगी में उलझन, हंसी और ड्रामा सब कुछ है। कहानी में गलत जगह रखी अंगूठियां, भूलने की बीमारी और ढेर सारी गलतफहमियां इस फिल्म को हंसी का रोलर कोस्टर बनाती हैं। वाशु भगनानी और पूजा फिल्म्स ने इसे बनाया है, और मुदस्सर अजीज़ इसके निर्देशक हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडणेकर, रकुल प्रीत सिंह, हर्ष गुजराल, डिनो मोरिया और आदित्य सियाल जैसे कलाकार हैं। हंसाएगी और भरपूर मनोरंजन करेगी।

इस फिल्‍म में अंकुर (अर्जुन) की कहानी दिखाई गई है, जो आखिरकार पुरानी जिन्‍दगी से आजाद होकर अपनी कॉलेज क्रश अंतरा (रकुल प्रीत सिंह) को प्रपोज करना चाहता है। लेकिन उसकी एक्‍स-वाइस प्रभलीन (भूमि पेडणेकर) उसकी जिन्‍दगी में लौट आती है और उसे एम्‍नेसिया है। वह अंकुर के साथ अपने रिश्‍ते को दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रही है।

मेरे हस्‍बैंड की बीवी के निर्देशक मुदस्‍सर अजीज़ ने बताया, "इस फिल्म में दिल टूटने, हंसी और समझदारी को बहुत ही अनोखे तरीके से दिखाया गया है। हमने एक जटिल भावनात्मक स्थिति को लिया और उसमें ढेर सारी उलझनें डाल दीं। इस फिल्म को बनाना बहुत मजेदार था। हम जियोहॉटस्टार के साथ इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।"

अंकुर की भूमिका निभा रहे अर्जुन कपूर ने कहा, "अंकुर का किरदार दर्शकों को 'की एंड का' और '2 स्टेट्स' से पसंद है। इस फिल्म में वह अपने अतीत और वर्तमान के बीच मजेदार तरीके से उलझ जाता है। कॉमेडी में इतनी पागलपन के साथ भावनात्मक गहराई कम ही देखने को मिलती है। यह एक शानदार लव ट्रायंगल है। रकुल, भूमि, हर्ष और मुझे इसकी शूटिंग में बहुत मजा आया। अब यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है, और मैं उन लोगों का रिस्‍पॉन्‍स देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिन्होंने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा।"

रकुल प्रीत सिंह ने कहा, "अंतरा एक संवेदनशील और संतुलित लड़की है, जो इस पागलपन के बीच फंस जाती है। मजा तब आता है, जब वह बिगड़े हालात को संभालने की कोशिश करती है। 'मेरे हस्‍बैंड की बीवी' कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मिश्रण है। यह परेशान करने वाले, अजीब, लेकिन मजेदार पलों से भरा सफर है। इसकी शूटिंग में मुझे बहुत मजा आया और सभी कलाकारों व क्रू के साथ काम करना मेरी सबसे अच्छी यादों में रहेगा।"

भूमि पेडणेकर ने कहा, "प्रभलीन बहुत मूडी है! उसे समझना मुश्किल है और वह इतनी मजेदार है कि एक एक्टर के लिए यह किरदार बिल्कुल नया अनुभव था। यह रोल मस्ती से भरा था और मुदस्सर सर ने शानदार तरीके से मुझे गाइड किया। अर्जुन, रकुल और बाकी टीम के साथ काम करने में बहुत मजा आया। मैं उत्साहित हूं कि अब जियो हॉटस्टार पर ज्यादा लोग इसे देख पाएंगे।"

प्रेम

वार्ता

More News

13 अप्रैल को सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का सोनी पल पर होगा प्रीमियर

11 Apr 2026 | 3:43 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) सोनी पल पर सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का प्रीमियर 13 अप्रैल को होगा।.

see more..

'छोरी 2' के एक साल: नुसरत भरुचा के साहसी चुनाव ही बनाते हैं उनकी अलग पहचान

11 Apr 2026 | 3:29 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) फिल्म 'छोरी 2' को रिलीज़ हुए एक साल हो गया है, लेकिन आज भी नुसरत भरुचा की परफॉर्मेंस को काफी याद किया जाता है और उसकी वजह है उनका कुछ अलग करने का चुनाव है।.

see more..

प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

11 Apr 2026 | 2:07 PM

मुंबई,11 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगा स्टार प्रभास और बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।.

see more..

'स्वयंभू' का पहला सिंगल 'आजा धीररा', 16 अप्रैल को होगा रिलीज़

11 Apr 2026 | 1:28 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) फिल्म 'स्वयंभू' का पहला सिंगल 'आजा धीररा', 16 अप्रैल को रिलीज़ होगा।फिल्म 'कार्तिकेय 2' फेम निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'स्वयंभू' इस वक्त की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ किया है, जिसमें फिल्म के बड़े स्केल, तीव्रता और एक दमदार सिनेमाई विज़न की झलक देखने को मिलती है। ज़बरदस्त एक्शन सीन्स, शानदार विज़ुअल्स और एनर्जेटिक बैकग्राउंड स्कोर वाले इस टीज़र ने दर्शकों के बीच भारी हाइप पैदा कर दी है, जिसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने देखते ही देखते 1.8 करोड़ (18 मिलियन) व्यूज.

see more..

राजा शिवाजी एंथम “छत्रपति”’ का दमदार बिहाइंड द सीन्स वीडियो रिलीज

11 Apr 2026 | 1:21 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) फिल्म राजा शिवाजी के मेकर्स ने ‘राजा शिवाजी एंथम “छत्रपति”’ का एक दमदार बिहाइंड द सीन्स वीडियो रिलीज किया है, जिसे मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का शानदार पोस्टर जारी करने के बाद अब दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। मेकर्स ने फिल्म के ‘राजा शिवाजी एंथम “छत्रपति”’ का एक दमदार बिहाइंड द सीन्स वीडियो रिलीज किया है, जिसे मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है।.

see more..