Tuesday, Jun 9 2026 | Time 02:27 Hrs(IST)
मनोरंजन


जियोहॉटस्टार पर जल्द हीं स्ट्रीम होगा ‘स्पेशल ऑप्स सीजन 2’

जियोहॉटस्टार पर जल्द हीं स्ट्रीम होगा ‘स्पेशल ऑप्स सीजन 2’

मुंबई, 15 मई (वार्ता) फ्राइडे स्टोरीटेलर्स निर्मित सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2 जल्द ही सिर्फ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

जियोहॉटस्टार ने ‘स्पेशल ऑप्स’ सीजन 2 की घोषण की है।इसका नया सीजन और भी रोमांचक होगा, जिसमें भारतीय इंटेलिजेंस की दुनिया को और गहराई से दिखाया जाएगा। ‘स्पेशल ऑप्स 2’ भारत में स्पाई थ्रिलर की सीमाओं को नए स्तर तक ले जाने वाला है।

शो के क्रिएटेर नीरज पांडे ने कहा,“स्पेशल ऑप्स के साथ हमने ऐसा कुछ बनाने का सपना देखा था जो लंबे समय तक दर्शकों को याद रहे ।एक्शन, स्केल और कहानी के मामले में। पिछली किस्तों को मिली प्रतिक्रिया ने हमें प्रोत्‍साहित किया और रचनात्मक रूप से नई उंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दी। इस सीजन का पैमाना, तेजी और जज्‍बाती उतार-चढ़ाव जबर्दस्‍त हैं और इसलिये दर्शकों को ज्‍यादा रोमांचक अनुभव मिलेगा। यह सफर शानदार रहा है, और इसका श्रेय हमारी फ्राइडे स्टोरीटेलर्स टीम और जियोहॉटस्टार की मजबूत साझेदारी को जाता है। अब हम चाहते हैं कि दर्शक भी इस नए अध्याय में हमारे साथ चलें।

के के मेनन ने कहा, हिम्मत सिंह एक ऐसा किरदार है जिससे दर्शकों का गहरा जुड़ाव बन गया है। इस रोल में दोबारा आना मेरे लिए सौभाग्य और चुनौती दोनों है। सीजन 2 में दर्शकों को हिम्मत के नए रूप देखने को मिलेंगे ।उसकी कमजोरियाँ, उसका हौसला और उसके फैसलों की कीमत। स्क्रिप्ट बेहद दमदार है और मैं चाहता हूँ कि लोग इसे जल्द से जल्द देखें।

प्रेम

वार्ता

More News

चार दिन में 292.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर छाई 'पेड्डी '

08 Jun 2026 | 2:50 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभिनीत पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्डी' ने रिलीज के पहले चार दिनों में विश्वभर के बॉक्स ऑफिस पर 292.5 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर शानदार सफलता दर्ज की है।निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज से पहले इसके गीतों, ट्रेलर और व्यापक प्रचार अभियान को भी दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला था, जिसका सकारात्मक असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है।.

see more..

'गवर्नर' के लिए मेकर्स की अनोखी पहल, 1990 के दशक की तर्ज पर रखी जाएगी टिकट कीमत

08 Jun 2026 | 2:37 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता)अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत आगामी फिल्म 'गवर्नर' की रिलीज से पहले इसके निर्माताओं ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक अनूठी मार्केटिंग रणनीति की घोषणा की है। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान टिकटों की कीमतों को 1990 के दशक की तर्ज पर रखने का फैसला किया गया है।सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'गवर्नर' भारत के इतिहास के उस दौर की कहानी को पर्दे पर प्रस्तुत करती है, जब देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक दृढ़ और जिम्मेदार गवर्नर की भूमिका में नजर आएंगे, जिन पर देश को संकट से उबारने की अहम जिम्मेदारी है।.

see more..

ओटीटी पर भी छाई 'डकैत: एक प्रेम कथा', प्राइम वीडियो पर बनी नंबर-1 फिल्म

08 Jun 2026 | 2:21 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) अभिनेता अड़ीवी शेष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' ने सिनेमाघरों में सफलता हासिल करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनकर नंबर-1 स्थान पर पहुंच गई है।निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके साथ ही अड़ीवी शेष ने एक बार फिर कंटेंट आधारित फिल्मों के भरोसेमंद अभिनेता के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है।.

see more..

अटारी बॉर्डर पर ए.आर. रहमान की ऐतिहासिक प्रस्तुति, 'मैं वापस आऊँगा' टीम ने जवानों को दी श्रद्धांजलि

08 Jun 2026 | 2:19 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊँगा' की टीम ने अटारी बॉर्डर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संगीतकार ए.आर. रहमान ने प्रतिष्ठित अटारी बॉर्डर पोस्ट पर अपनी पहली लाइव प्रस्तुति देकर इतिहास रच दिया।'जय हो- ए म्यूज़िकल सैल्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स' शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान किया गया। जेसीपी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हजारों दर्शक देशभक्ति और राष्ट्रभावना का उत्सव मनाने के लिए जुटे। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति के नारों, तालियों और.

see more..

'मैसा' में तारक पोनप्पा की एंट्री, जन्मदिन पर सामने आया लुक

08 Jun 2026 | 2:11 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता)अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मैसा' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता तारक पोनप्पा के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया है।फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर तारक पोनप्पा का पोस्टर साझा करते हुए उनके किरदार 'ईरा' से दर्शकों को परिचित कराया। पोस्टर के साथ जारी संदेश में मेकर्स ने अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि दर्शक 'मैसा' में 'ईरा' के रूप में उनके उग्र और निर्दयी प्रदर्शन को देखने के लिए तैयार रहें।.

see more..