Sunday, Jan 18 2026 | Time 13:42 Hrs(IST)
मनोरंजन


‘द रेलवे मेन’ ने जीते छह फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड

‘द रेलवे मेन’ ने जीते छह फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता) नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज द रेलवे मेन ने फिल्मफेयर ओटीटी अवार्डस में छह छह बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिये हैं।

वेबसीरीज दे रेलवे मेन ,भोपाल गैस त्रासदी और उस दौरान रेलवे स्टेशन पर अपने प्राण जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने वाले अनसुने नायकों को श्रद्धांजलि देती है। इस सीरीज ने फिल्मफेयर ओटीटी अवार्डस में छह बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। डेब्यू निर्देशक शिव रवैल की यह सीरीज दर्शकों और क्रिटिक्स के दिलों को छूने में पूरी तरह कामयाब रही है और इसे ग्लोबल लेवल पर भी खूब सराहा जा रहा है।

शिव रवैल ने कहा,मेरे पहले प्रोजेक्ट द रेलवे मेन को इस तरह का प्यार और सराहना मिलना मेरे लिए बेहद भावुक क्षण है। जब हमने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया, तो हमारा एकमात्र उद्देश्य था कि हम एक ऐसी कहानी सुनाएं, जिसे सुना जाना बेहद जरूरी है। यह सीरीज भोपाल के उन अनसुने नायकों को सलाम करती है, जिन्होंने बिना एक पल के लिए भी झिझके अपनी जान की परवाह किए बिना हजारों जिंदगियां बचाईं। हमारे देश में साहस और बलिदान की ऐसी अनगिनत कहानियां हैं, जो हर पीढ़ी तक पहुंचनी चाहिए।

निर्देशक शिव रवैल ने कहा,वाईआरएफ की टीम के साथ इस प्रोजेक्ट को पूरा कर पाना मेरे लिए गर्व की बात है। हम नेटफ्लिक्स इंडिया के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने इस सीरीज को न केवल भारत में, बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी एक बड़ी सफलता दिलाई। मुझे खुशी है कि द रेलवे मेन ने लाखों दिलों को छुआ और फिल्मफेयर और जूरी के सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारे काम को सराहा और हमें इतने सारे अवॉर्ड्स देकर सम्मानित किया।

प्रेम

वार्ता

More News

12 जून 2026 को रिलीज होगी धमाल 4

18 Jan 2026 | 11:10 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म धमाल 412 जून 2026 को रिलीज होगी।.

see more..

जापान में 'पुष्पा' का चढ़ा बुखार, टोक्यो में अल्लू अर्जुन का रहा जलवा

17 Jan 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया जापान यात्रा के दौरान वहां की राजधानी टोक्यो में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अर्जुन ने प्रशंसकों को जापानी में संबोधित कर और अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का एक लोकप्रिय डायलॉग स्थानीय भाषा में बोलकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके इस सहज व्यवहार ने भीड़ से जबरदस्त वाहवाही और तालियां बटोरीं।.

see more..

फराह खान करेंगी दिव्या अग्रवाल, करण पटेल अभिनीत रियलिटी शो 'द 50' की मेजबानी

17 Jan 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आगामी रियलिटी शो 'द 50' में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और टेलीविजन कलाकार करण पटेल नजर आएंगे, जो बनिजय द्वारा निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है।.

see more..

दीया मिर्जा वायरल ट्रेंड में शामिल हुईं, आर. माधवन के साथ 'रहना है तेरे दिल में' के दिनों को किया याद

17 Jan 2026 | 6:11 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा वायरल "दिस वाज़ 2016" ट्रेंड में शामिल होकर अपने प्रशंसकों को पुरानी यादों में ले गईं और अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके प्रशंसकों को अपनी शुरुआती फिल्मों की यादें ताजा हो गईं।.

see more..