Saturday, Dec 13 2025 | Time 16:19 Hrs(IST)
मनोरंजन


उज्जैन के आसमान में श्री राम घाट पर अद्भुत 3डी होलोग्राफिक स्काई प्रोजेक्शन के साथ जीवंत हुआ ‘वीर हनुमान’

उज्जैन के आसमान में श्री राम घाट पर अद्भुत 3डी होलोग्राफिक स्काई प्रोजेक्शन के साथ जीवंत हुआ ‘वीर हनुमान’

उज्जैन, 25 फरवरी (वार्ता) सोनी सब के बहुप्रतीक्षित पौराणिक धारावाहिक वीर हनुमान का भव्य लॉन्च एक ऐतिहासिक आयोजन के साथ हुआ, जिसने उज्जैन के आसमान को पहली बार 3डी होलोग्राफिक स्काई प्रोजेक्शन से रोशन कर दिया।

श्री राम घाट पर हुए इस शानदार प्रदर्शन ने भगवान हनुमान की कहानी की एक झलक पेश की, जो महाशिवरात्रि के अवसर से पहले शहर के आसमान में दिखाई दी।इस अत्याधुनिक तकनीक और आध्यात्मिक महत्व के अद्वितीय संगम ने वीर हनुमान की भक्ति-प्रधान कथा को बखूबी दर्शाया। 3डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन ने शो की रोमांचक कहानी की झलक दी और सोनी सब पर इसके शुभारंभ के लिए एक पवित्र वातावरण तैयार किया। वीर हनुमान के कलाकारों में माहिर पंधी (बालि और सुग्रीव), आरव चौधरी (केसरी), सायली सालुंखे (अंजनी) और आन तिवारी (बाल हनुमान) इस शुभ अवसर पर मौजूद रहे। प्रोजेक्शन से पहले सभी कलाकारों ने एक स्थानीय हनुमान मंदिर में जाकर प्रार्थना की और श्री राम घाट पर आरती समारोह में भाग लिया।

आरव चौधरी ने कहा, उज्जैन में इतने सारे भक्तों के बीच इस शो को लॉन्च करना और इस अनूठी गतिविधि का हिस्सा बनना अविश्वसनीय अनुभव था। इस पवित्र और भक्ति-भावनाओं से भरपूर माहौल ने इस क्षण को और भी खास बना दिया। मुझे इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला, इसके लिए मैं आभारी हूं।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए माहिर पंधी ने कहा, उज्जैन के आसमान में हनुमान जी की कहानी को देखना एक अद्भुत और भावनात्मक अनुभव था। यह शो की भव्यता और भक्ति को दर्शाने का एक शानदार तरीका था और मैं आभारी हूँ कि इस अनोखे पल को मैंने वहां उपस्थित सभी लोगों के साथ साझा किया।

सायली सालुंखे ने इस अविश्वसनीय अनुभव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, इस प्रोजेक्शन के दौरान मेरे रोंगटे खड़े हो गए और ऐसा लगा मानो हनुमान जी हमें आशीर्वाद दे रहे हों। ऐसा अनुभव हुआ जैसे हनुमान जी वास्तव में हमारे बीच मौजूद हैं और हमें हर कार्य में मार्गदर्शन दे रहे हैं।

बाल हनुमान की भूमिका निभा रहे आन तिवारी ने कहा, मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। यह जादू जैसा लगा। आसमान में खुद को हनुमान जी के रूप में देखकर मैं बेहद खुश हुआ।

वीर हनुमान 11 मार्च से सोमवार से शनिवार, रात 7:30 बजे सोनी सब पर प्रसारित होगा।

प्रेम

वार्ता

More News

वर्ष 2025 में जाह्नवी ,यामी ,तृप्ति और कृति सैनन समेत कई अभिनेत्रियों ने जलवा बिखेरा

13 Dec 2025 | 1:43 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (वार्ता) वर्ष 2025 में बिग स्क्रीन पर जाह्नवी कपूर, यामी गौतम,तृप्ति डिमरी, कृति सैनन, रश्मिका मंदना और अनीत पड्डा समेत कई अभिनेत्रियों ने जलवा बिखेरा।.

see more..

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना 'दिलवा में रखिहा' रिलीज

13 Dec 2025 | 1:15 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (वार्ता) गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना 'दिलवा में रखिहा' रिलीज हो गया है।.

see more..

मनोरंजन स्मिता सशक्त अभिनय दो अंतिम मुंबई

13 Dec 2025 | 1:01 PM

मंथन और भूमिका जैसी फिल्मों मे उन्होंने कलात्मक फिल्मो के महारथी नसीरूदीन शाह .शबाना आजमी .अमोल पालेकर और अमरीश पुरी जैसे कलाकारो के साथ काम किया और अपनी अदाकारी का जौहर दिखाकर अपना सिक्का जमाने मे कामयाब हुयी । फिल्म ..भूमिका ..से स्मिता पाटिल का जो सफर शुरू हुआ वह चक्र .निशांत .आक्रोश .गिद्ध.अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है और मिर्च मसाला जैसी फिल्मों तक जारी रहा । वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म ..चक्र .. में स्मिता पाटिल ने झुग्गी. झोंपड़ी में रहने वाली महिला के किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया 1इसके साथ ही फिल्म ..चक्र..के लिये वह दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित की गयी ।.

see more..

धुरंधर में रणवीर सिंह के जबरदस्त अभिनय से प्रभावित हुए राकेश बेदी

13 Dec 2025 | 12:25 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता राकेश बेदी ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि इस पीढ़ी में उनके जैसा काम किसी और ने नहीं किया है। .

see more..