Wednesday, Dec 17 2025 | Time 19:01 Hrs(IST)
भारत


सितंबर में ईएसआई योजना में 20.58 लाख नए कर्मचारी नामांकित

सितंबर में ईएसआई योजना में 20.58 लाख नए कर्मचारी नामांकित

नयी दिल्ली,19 नवंबर (वार्ता) कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ईएसआई योजना में मौजूदा वर्ष के सितंबर में 20.58 लाख नये कर्मचारियों का नामांकन किया गया है जिनमें से 3.91 लाख महिला कर्मचारी हैं।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि सितंबर, 2024 में 20.58 लाख नए कर्मचारी और 23,043 नए प्रतिष्ठान जोड़े गए।मंत्रालय ने बताया कि ईएसआई योजना में मौजूदा वर्ष के सितंबर में सितंबर 2023 की तुलना में नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सितंबर 2024 में कुल कर्मचारियों में से, 10.05 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं, जो कुल पंजीकरण का लगभग 48.83 प्रतिशत है।

सितंबर, 2024 में महिला सदस्यों का नामांकन 3.91 लाख रहा है। इसके अलावा सितंबर 2024 में कुल 64 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना में पंजीकरण कराया है।

सत्या,आशा

वार्ता

More News
दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे: सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे: सुप्रीम कोर्ट

17 Dec 2025 | 6:44 PM

नयी दिल्ली,17 दिसंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल ऐसे वाहनों को ही चलने की अनुमति दी जाएगी जो बीएस-4 उत्सर्जन मानक या उससे ऊपर की श्रेणी के हैं।

see more..

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के पूर्व साथी की हत्या मामले में पांच को किया गिरफ्तार

17 Dec 2025 | 6:39 PM

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने आरजू-अनमोल बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

संयुक्त अरब अमीरात के साथ सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन के लिए भारतीय टुकड़ी अबू धाबी रवाना

17 Dec 2025 | 6:13 PM

नयी दिल्ली 17 दिसम्बर (वार्ता) भारतीय सेना की एक टुकड़ी संयुक्त अरब अमीरात की सेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डेजर्ट साइक्लोन' के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए बुधवार को अबू धाबी रवाना हुई। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि गुरुवार से शुरू होने वाला यह अभ्यास 30 दिसंबर तक चलेगा। .

see more..

रेखा गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो के संग्रहालय का उद्घाटन किया

17 Dec 2025 | 6:04 PM

नयी दिल्ली 17 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर स्थापित अत्याधुनिक दिल्ली मेट्रो संग्रहालय का उद्घाटन किया और कहा कि यह संग्रहालय बच्चों को दिल्ली मेट्रो की विशेषज्ञ अभियांत्रिकी से अवगत कराएगा। श्रीमती गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "संग्रहालय केवल इतिहास नहीं दिखाते, संग्रहालय तो वो फैसले जो लिए गए, जिस दृष्टिकोण के साथ लिए गए और आने वाली पीढ़ियों को रास्ता दिखाने के लिए लिये गये हैं, उस दृष्टिकोण और फैसलों साक्षात् कहानी को दर्शाते हैं। आज का यह संग्रहालय बनना हमारे बच्चों को दिल्ली मेट्रो की विशेषज्ञ अभ.

see more..

नैनीताल में पिता और भाई की शिकायत में जिलाधिकारी ने विकास की पिस्तौल का लाइसेंस किया रद्द

17 Dec 2025 | 5:58 PM

नैनीताल 17 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में पारिवारिक संपत्ति विवाद और संभावित खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पिता और सगे भाई की शिकायत के आधार पर विकास किरौला का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।.

see more..