Tuesday, Dec 16 2025 | Time 21:18 Hrs(IST)
राज्य


गुजरात में अपराह्न पांच बजे तक 55.22 प्रतिशत मतदान

गुजरात में अपराह्न पांच बजे तक 55.22 प्रतिशत मतदान

गांधीनगर, 07 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की सभी 25 लोकसभा सीटों पर एकल चरण में मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और अपराह्न पांच बजे तक अनुमानित औसत 55.22 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के अनुसार सर्वाधिक 68.12 प्रतिशत मतदान संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वलसाड में तथा सबसे कम 45.59 प्रतिशत अमरेली में हुआ है। सभी 25 लोकसभा सीटों पर अनुमानित औसत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमरेली 45.59 प्रतिशत, अहमदाबाद पश्चिम 50.29, अहमदाबाद पूर्व 49.95, आणंद 60.44, कच्छ 48.96, खेडा 53.83, गांधीनगर 55.65, छोटा उदेपुर 63.76, जामनगर 52.36, जूनागढ़ 53.84, दाहोद 54.78, नवसारी 55.31, पंचमहाल 53.99, पाटन 54.58, पोरबंदर 46.51, बनासकांठा 64.48, बारडोली 61.01, भरूच 63.56, भावनगर 48.59, महेसाणा 55.23, राजकोट 54.29, वडोदरा 57.11, वलसाड 68.12, साबरकांठा 58.82, सुरेन्द्रनगर 49.19 प्रतिशत मतदान हुआ है।

श्री मोदी ने सुबह अहमदाबाद के राणीप में अंबिका चार रास्ता निशान विद्यालय पहुंचे और स्कूल में बने बूथ पर उन्होंने मतदान किया। इस अवसर पर उनके बड़े भाई और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उनके साथ मौजूद थे। उनके बाद श्री शाह ने सपरिवार नाराणपुरा में मतदान किया। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने भी गांधीनगर सेक्टर नौ में सपरिवार मतदान किया।

सुबह जल्दी मतदान करने वालों में शामिल हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल ने सूरत के भटार में उमा भवन के पास उत्तर गुजरात स्कूल में नवसारी लोकसभा क्षेत्र के तहत, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने अहमदाबाद में शीलज के शीलज प्राइमरी स्कूल बूथ नंबर 99 में गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत मतदान किया। केंद्रीय मंत्री परषोत्तमभाई रूपला ने अमरेली में मु. ईश्वरिया के प्राइमरी स्कूल में अमरेली लोकसभा क्षेत्र के तहत , केंद्रीय मंत्री मनसुखभाई मांडविया ने पलिताणा में अणोल के सरकारी हाई स्कूल में भावनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत और पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी ने राजकोट में रैया रोड, ब्रह्म समाज के पास अनिल ज्ञानमंदिर में राजकोट लोकसभा क्षेत्र के तहत मतदान किया तथा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई अन्य दिग्गज नेताओं ने भी सुबह जल्दी मतदान किया।

उल्लेखनीय है कि सूरत को छोड़कर गुजरात की 25 लोकसभा सीटों और पांच सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। सूरत लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द होने से और अन्य पार्टियों तथा निर्दलीय मिलकर आठ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद इस सीट से भाजपा उम्मीदवार को 22

अप्रैल को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया था। मतगणना चार जून को होगी और छह जून को चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी। इन सभी सीटों पर पिछली बार भाजपा की जीत हुई थी।

अनिल.श्रवण

वार्ता

More News

कार्तिक शर्मा को 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदे जाने पर भरतपुर में जश्न का माहौल

16 Dec 2025 | 9:05 PM

भरतपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स टीम द्वारा मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये भरतपुर के कार्तिक शर्मा को 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदने के बाद राजस्थान के भरतपुर सम्भाग में जश्न का माहौल है। .

see more..

दुलारचंद हत्याकांड में सत्र अदालत से अनंत सिंह की जमानत अर्जी खारिज

16 Dec 2025 | 9:05 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार की राजधानी पटना स्थित एक विशेष सत्र अदालत ने बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मंगलवार को विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।.

see more..

भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के आवास और कार्यालय में छापेमारी

16 Dec 2025 | 9:01 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) विशेष निगरानी इकाई की टीम ने मंगलवार को आय से अधिक अर्जित सम्पत्ति मामले में भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के पटना और भागलपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। .

see more..

24 जनवरी से 9 फरवरी के बीच होंगी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

16 Dec 2025 | 9:00 PM

लखनऊ/ प्रयागराज 16 दिसम्बर (वार्ता) माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन का कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रदेशभर में दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं संबंधित जनपदों के निर्धारित मंडलों के अंतर्गत संपन्न कराई जाएंगी।.

see more..

“रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव ट्रेन का संचालन

16 Dec 2025 | 8:57 PM

राजनांदगांव, 16 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की “रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष पहल के अंतर्गत भारत गौरव पर्यटक स्पेशल ट्रेन संख्या 08853/08854 राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव का संचालन किया जाएगा।.

see more..