Monday, Dec 15 2025 | Time 11:04 Hrs(IST)
भारत


लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम पांच बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान

लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम पांच बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान

नयी दिल्ली 20 मई (वार्ता) लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में आठ राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान औसतन 56.68 प्रतिशत रहा। सभी सीटों के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

चुनाव आयोग ने बताया कि ओडिशा विधान सभा के दूसरे चरण के मतदान में बाकी 35 सीटों पर शाम पांच बजे तक 60.54 प्रतिशत वोट डाले गये थे।

इस चरण में सबसे अधिक मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ है, जहां शाम पांच बजे तक सर्वाधिक 73.00 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। महाराष्ट्र में सबसे कम 48.66 प्रतिशत मत पड़े थे।

आयोग के सूत्रों के अनुसार, मतदान कुल मिलाकर शांति पूर्ण चल रहा है।

पांचवें चरण में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान प्रतिशत अपराह्न तीन बजे तक इस प्रकार रहा.....

राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश....मतदान प्रतिशत

बिहार .............................52.35

जम्मू-कश्मीर....................54.21

झारखंड .........................61.90

लद्दाख ...........................67.15

महाराष्ट्र...........................48.66

ओडिशा...........................60.55

उत्तर प्रदेश.......................55.80

पश्चिम बंगाल...................73.00

मनोहर.श्रवण

वार्ता

More News

घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 40 उड़ानें रद्द

15 Dec 2025 | 9:47 AM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह 40 उड़ानें रद्द करनी पड़ी और चार को डायवर्ट किया गया है जबकि बड़ी संख्या में उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है।.

see more..

मोदी जॉर्डन , इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना

15 Dec 2025 | 9:46 AM

नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर सोमवार को जॉर्डन के लिए रवाना हो गये। .

see more..

दिल्ली में घना कोहरा, इंडिगो और एयर इंडिया ने उड़ानों में देरी की चेतावनी जारी की

15 Dec 2025 | 8:43 AM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार सुबह घने कोहरा छाया रहा, जिसके कारण यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दृश्यता कम रही और इंडिगो और एयर इंडिया सहित विभिन्न विमानन कंपनियों ने उड़ानों में संभावित देरी को लेकर चेतावनी जारी की। .

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 16 दिसंबर)

15 Dec 2025 | 8:10 AM

नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।.

see more..

एम्स ने युवा वयस्कों की अचानक मृत्यु और कोविड-19 टीके के बीच संबंध को नकारा

15 Dec 2025 | 12:20 AM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किए गए एक व्यापक एक वर्षीय शव परीक्षण-आधारित अवलोकन अध्ययन में कोविड-19 टीकों की सुरक्षा की पुष्टि करते हुए पाया गया कि युवा वयस्कों में अचानक मृत्यु और कोविड-19 टीकाकरण के बीच कोई संबंध नहीं है।.

see more..