Saturday, May 16 2026 | Time 04:05 Hrs(IST)
राज्य


फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोधपुर में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोधपुर में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

जोधपुर, 26 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में फ्रंटियर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोधपुर में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर बल के महानिरीक्षक एम एल गर्ग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। श्री गर्ग ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व और संविधान की ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होने भारत की लोकतांत्रिक शक्ति, विज्ञान और तकनीकी में हुई प्रगति पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रचने वाली उपलब्धि से गर्वित किया जो देश के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और समर्पण से हासिल हुआ। अब भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हुआ है, जिन्होने मंगल ग्रह पर अपना यान भेजा है। यह मिशन हमारी अंतरिक्ष तकनीक की अद्वितीय क्षमता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत विश्व का आईटी हब कहा जाता है, क्योंकि आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कम्पनियों के सीईओ भारतीय है। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह उपलब्धि हमारे देश की आर्थिक प्रगति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उपलब्धि न केवल हमारे देश के लिए गर्व की बात है बल्कि यह हमें आगे बढ़ने और भी बड़ी उपलब्धिया हासिल करने के लिए प्रेरित करती है।

श्री गर्ग ने बल के जवानों की बहादूरी और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होनें कहा कि जवान न केवल भारत-बंगलादेश और भारत- पाकिस्तान सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, साथ ही घुसपैठ और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों एवं नक्सलवाद से लड़ने में भी महत्वूपर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए महानिदेशक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री गर्ग ने जवानों और उनके परिवारों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और बल की एकता, अखंडता तथा निष्ठा को बनाए रखने के लिए सभी को प्रेरित किया।

जोरा

वार्ता

More News

ईटानगर में आईएलपी मुद्दों पर बंद हिंसक हुआ

16 May 2026 | 12:44 AM

ईटानगर, 15 मई (वार्ता) अरुणाचल एसटी बचाओ आंदोलन समिति द्वारा आहूत 36 घंटे का ईटानगर बंद शुक्रवार को हिंसक हो गया। इस दौरान राजधानी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से सड़क जाम करने, पत्थरबाजी, वाहनों पर हमले और ईटानगर पुलिस स्टेशन का घेराव करने की घटनाएँ सामने आयी।.

see more..

हैदराबाद के नामपल्ली स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एसी कोच में आग लगी

16 May 2026 | 12:30 AM

हैदराबाद, 15 मई (वार्ता) तेलंगाना में हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जयपुर जाने वाली एक ट्रेन के वातानुकूलित कोच में आग लग गयी।
यह घटना तब हुई जब ट्रेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर खड़ी थी।
दमकलकर्मी तीन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और कोच बी1 में लगी आग पर काबू पा लिया।
रेलवे और दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
जांगिड़
वार्ता.

see more..

फिरौती लेने वाले आरोपियों से 13.80 लाख रुपए बरामद

16 May 2026 | 12:10 AM

बारां, 15 मई (वार्ता) राजस्थान के बारां के कांच व्यवसायी का अपहरण करके फिरौती वसूलने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिरफ्तार आरोपियों से 13 लाख 80 हजार रुपए नकद, एक अवैध देशी पिस्तौल, घटना में प्रयुक्त एक कार और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। .

see more..

भीषण गर्मी और लू से निपटने को कैमूर प्रशासन अलर्ट, 136 पियाउ केंद्र चालू

16 May 2026 | 12:09 AM

भभुआ, 15 मई (वार्ता) बिहार में कैमूर जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी और लू से निपटने के लिए जिले में पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और पशु संरक्षण को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। जिला पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा विभाग से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के भभुआ, मोहनियां, कुदरा, हाटा और रामगढ़ नगर निकायों में कुल 136 पियाउ केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने अब तक 1014 खराब चापाकलों की मरम्मत कराई है तथा 29 टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। नगर परिषद भभुआ में 26 जलापूर्ति योजनाओं के जरिए लोगों तक पेयजल पहुंच.

see more..

पैट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

16 May 2026 | 12:05 AM

बारां, 15 मई (वार्ता) राजस्थान के बारां में पैट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित चार मूर्ति चौराहे पर जिला महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। .

see more..