Saturday, Mar 14 2026 | Time 18:45 Hrs(IST)
खेल


क्रिकेट में शतक का अपना रोमांच होता है: मोदी

क्रिकेट में शतक का अपना रोमांच होता है: मोदी

नयी दिल्ली 23 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और क्रिकेट में शतक का अपना रोमांच होता है। इसके साथ उन्होंने राष्ट्रीय खेलों उल्लेख करते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर खेल शक्ति के रूप में उभर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के मासिक कार्यक्रम में चैंपियंस ट्रॉफी और क्रिकेट में बनाये जाने वाले शतक के रोमांच का जिक्र किया और उत्तराखंड में हाल ही में हुयु राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर खेल शक्ति के रुप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला मुक्केबाज निखत जरीन के मोटापे को लेकर दिये टिप्प का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में शतक का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भाँति जानते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी की भी मैं सराहना करता हूँ। हमारे बहुत से खिलाड़ी ‘खेलो-इंडिया’ अभियान की देन हैं। हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल, महाराष्ट्र के किरण मात्रे, तेजस शिरसे या आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी, सबने, देश को नई उम्मीदें दी हैं। उत्तर प्रदेश के भाला फेंक एथलीट सचिन यादव और हरियाणा की ऊंची कूद एथलीट पूजा और कर्नाटका की तैराक धिनिधि देसिन्धु ने देशवासियों का दिल जीता। इन्होंने तीन नए राष्ट्रीय रिकार्ड बनाकर सबको चौंका दिया। इस बार के राष्ट्रीय खेलों में किशोरों ने शानदार प्रदर्शन किया। 15 साल के निशानेबाज गेविन एंटनी, यूपी की हैमर थ्रो खिलाड़ी 16 साल की अनुष्का यादव, मध्य प्रदेश के 19 साल के पोलवाल्टर देव कुमार मीणा ने साबित किया कि भारत का खेल भविष्य बेहद प्रतिभावान पीढ़ी के हाथों में है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हुए राष्ट्रीय ने ये भी दिखाया कि कभी हार ना मानने वाले ‘जीतते’ जरूर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज जी आपका बहुत-बहुत आभार। जानी-मानी एथलीट निखत जरीन जी ने भी इस विषय पर अपनी बात रखी है।

निखत जरीन ने कहा, हॉय मेरा नाम निखत ज़रीन है और मैं दो बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन हूं। जैसे कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ में मोटापे को लेकर जिक्र किया है और मुझे लगता है कि यह एक राष्ट्रीय चिंता का विषय है हमें अपनी स्वास्थ्य को लेकर गंभीर होना चाहिए क्योंकि मोटापा जितनी जल्दी से फैल रहा है हमारे इंडिया में, उसको हमें रोकना चाहिए, और कोशिश यही करनी चाहिए कि हम जितना हो सके स्वस्थ जीवनशैली का पालन करें। मैं खुद एक एथलीट हो के कोशिश करती हूं कि मैं स्वस्थ आहार का सेवन करूं क्योंकि अगर मैंने गलती से भी अस्वास्थ्यकारी आहा ले लिया है या मैंने तैलीय चीजे खा ली तो जिसकी वजह से मेरे प्रदर्शन पर असर पड़ता है और मैं रिंग में जल्दी थक जाती हूँ और मैं कोशिश यही करती हूँ कि मैं जितना हो सके तली हुई जैसी चीजों को मैं कम इस्तेमाल करूँ और उसकी जगह लाभदायक आहार लू और प्रतिदिन व्यायाम करती जिसकी वजह से मैं हमेशा फिट रहती हूँ मैं सोचती हूं कि हम जैसे आम लोग जो हैं, जो प्रतिदिन नौकरी पर जाते हैं, काम पर जाते हैं, और मैच सोचती हर किसी को स्वास्थ्य को लेकर गंभीर होना चाहिए और कुछ ना कुछ व्यायाम करना चाहिए जिसकी वजह से हमें बीमारियों जैसे दिल का दौरा है और कैंसर जैसे बीमारियों से हम दूर रहें और अपने आप को फिट रखे ‘क्योंकि हम फिट तो इंडिया फिट।”

राम

वार्ता

More News

चंद्रिका, गुंजन, जॉयश्री और अंबेकर फाइनल में पहुंचे

14 Mar 2026 | 5:56 PM

बैंकॉक, 14 मार्च, (वार्ता) भारत के युवा बॉक्सरों ने बैंकॉक में वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जिसमें चंद्रिका, गुंजन, जॉयश्री देवी और अंबेकर मीतेई शनिवार को अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंच गए।.

see more..

वेल्स को 3-0 से हराकर उरुग्वे हॉकी विश्वकप क्वालिफायर में पांचवें स्थान पर

14 Mar 2026 | 5:26 PM

हैदराबाद, 14 मार्च (वार्ता) उरुग्वे ने शनिवार को पांचवें / छठवें स्थान के लिये खेले गये मुकाबले में वेल्स को 3-0 से हराकर एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वालिफायर 2026 में पांचवां स्थान पक्का कर लिया। वहीं ऑस्ट्रिया ने दक्षिण कोरिया को शूटआउट में हराकर सातवां स्थान हासिल किया।.

see more..

केन्या के पूर्व स्टार स्टीव टिकोलो बने युगांडा नेशनल क्रिकेट के हेड कोच

14 Mar 2026 | 4:50 PM

कंपाला, 14 मार्च (वार्ता) युगांडा ने केन्या के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी स्टीव टिकोलो को नेशनल क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनाया है।.

see more..

ऑस्ट्रिया ने शूटआउट में दक्षिण कोरिया को हराकर सातवां स्थान हासिल किया

14 Mar 2026 | 4:36 PM

हैदराबाद, 14 मार्च (वार्ता) ऑस्ट्रिया ने शनिवार को एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वालिफायर 2026 में दक्षिण कोरिया को शूटआउट में हराकर सातवां स्थान हासिल किया।.

see more..

रिषभ का तूफानी शतक, उत्तर क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र को नौ विकेट से रौंदा

14 Mar 2026 | 4:14 PM

नयी दिल्ली, 14 मार्च (वार्ता) सलामी बल्लेबाज रिषभ सिंह (नाबाद 102) के तूफानी शतक की बदौलत उत्तर क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र को जेके बोस क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में शनिवार को रोशनारा क्लब मैदान में एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से रौंद दिया।.

see more..