Wednesday, Jun 10 2026 | Time 11:06 Hrs(IST)
मनोरंजन


आमिर खान और जावेद अख्तर ने 'आमिर खान: सिनेमा का जादूगर' का ट्रेलर रिलीज किया

आमिर खान और जावेद अख्तर ने  'आमिर खान: सिनेमा का जादूगर' का ट्रेलर रिलीज किया

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने 'आमिर खान: सिनेमा का जादूगर' का ट्रेलर रिलीज किया है।

पीवीआर आइनॉक्स, जो भारत की सबसे बड़ी और प्रीमियम सिनेमा एग्ज़ीबिशन कंपनी है, ने हाल ही में एक खास फिल्म फेस्टिवल "आमिर खान: सिनेमा का जादूगर" का ऐलान किया है। यह फेस्टिवल आमिर खान के भारतीय सिनेमा में दिए गए अनमोल योगदान को सेलिब्रेट करने के लिए रखा गया है। जैसे ही इस फेस्टिवल की घोषणा हुई, दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली। आमिर खान, जो अपनी परफेक्शन और दमदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं, उनके फिल्मी सफर को फिर से बड़े पर्दे पर देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

बढ़ते एक्साइटमेंट के बीच मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जहां जावेद अख्तर और पीवीआर के फाउंडर अजय बिजली ने आमिर खान के साथ मिलकर एक दिलचस्प बातचीत की। तीनों दिग्गजों ने मिलकर "आमिर खान: सिनेमा का जादूगर" का ट्रेलर लॉन्च किया, जिसे देखकर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। ये खास फिल्म फेस्टिवल 14 मार्च, यानी आमिर खान के जन्मदिन से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान उनकी कुछ आइकॉनिक फिल्में फिर से बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगी, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी।

आमिर खान के बारे में बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, इतने सारे किरदार हैं कि मुझे डर है कहीं मैं कुछ भूल न जाऊं। आमिर का जन्म 1965 में हुआ और मैंने भी 1965 में बॉलीवुड में काम शुरू किया था। आमिर ने अपनी पहली फिल्म में मेरे द्वारा लिखी स्क्रिप्ट पर काम किया था। मैं पंचगनी में नासिर हुसैन के लिए 'फर्याज़' फिल्म लिख रहा था। तभी मैंने आमिर को देखा और तुरंत नासिर से कहा कि यह लड़का एक स्टार है और इसकी शुरुआत एक रोमांटिक फिल्म से होनी चाहिए।आमिर की पहली फिल्म की स्क्रिप्ट मैंने लिखी थी और मेरे बेटे (फरहान अख्तर) की पहली फिल्म भी आमिर के साथ थी।

आमिर खान ने जावेद अख्तर से मजाकिया अंदाज में कहा कि जब उन्होंने फरहान को स्क्रिप्ट सुनने से मना कर दिया था, तो वह जावेद साहब के फोन का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जब काफी समय तक फोन नहीं आया, तो उन्हें एहसास हुआ कि फरहान ने शायद अपने पिता से इस बारे में बात ही नहीं की होगी। इसका मतलब था कि फरहान को आमिर पर पूरा भरोसा था और वह सच में उन्हें अपनी फिल्म में चाहते थे।

जावेद अख्तर ने कहा, सिर्फ आमिर ही ऐसे किरदारों और कहानियों पर यकीन कर सकते थे। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर के साथ फिल्म की, जबकि उनके साथ पहले एक फिल्म फ्लॉप हो चुकी थी। एक नए डायरेक्टर फरहान आपके पास आया, जिसके पास तीन हीरोज़ वाली कहानी थी, और आपने हां कर दी। कोई होश में रहकर 'दंगल' करता? एक बूढ़े आदमी का रोल, जो अपनी ही बेटी से कुश्ती में हार जाता है! हर एक्टर उन्हीं डायरेक्टर्स के साथ काम करता है, जिनकी फिल्में हिट रही हों, लेकिन आप वो रिस्क लेते हैं, जो कोई और नहीं ले सकता।

प्रेम

वार्ता

More News

हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' का टीज़र जारी, रहस्यमयी सुपारी किलर की दुनिया की पहली झलक

09 Jun 2026 | 2:09 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अभिनेत्री हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म बेबी डू डाई डू का बहुप्रतीक्षित टीज़र जारी कर दिया गया है। इसमें दर्शकों को बेबी करमरकर की रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया की पहली झलक देखने को मिलती है। फिल्म में बेबी करमरकर को भारत की पहली देसी महिला सुपारी किलर के रूप में प्रस्तुत किया गया है।फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं हुमा कुरैशी के साथ सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, रचित सिंह और मरुधर शेखावत भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।.

see more..

'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए चार साल, दर्शकों के प्यार को टीम ने बताया सबसे बड़ी ताकत

09 Jun 2026 | 1:59 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता)सोनी सब के लोकप्रिय पारिवारिक धारावाहिक पुष्पा इम्पॉसिबल ने अपने प्रसारण के चार सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। साहस, आत्मनिर्भरता और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित इस धारावाहिक ने अपनी भावनात्मक कहानी और सशक्त किरदारों के जरिए दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाई है।.

see more..

'नागबंधम' में अब्दाली के किरदार के लिए ऋषभ साहनी ने की गहन रिसर्च

09 Jun 2026 | 12:35 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी आने वाली फिल्म 'नागबंधम' में अपने किरदार 'अब्दाली' को पर्दे पर अधिक प्रभावशाली और वास्तविक बनाने के लिए व्यापक तैयारी कर रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, साहनी ने इस भूमिका के लिए केवल शारीरिक प्रशिक्षण ही नहीं लिया, बल्कि ऐतिहासिक और भाषाई स्तर पर भी गहन अध्ययन किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक वर्ष से अधिक समय तक तलवारबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया, पश्तो भाषा सीखी और फिल्म के लिए हिंदी तथा तेलुगु दोनों भाषाओं में स्वयं डबिंग भी की है।.

see more..

आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर रिलीज ,14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

09 Jun 2026 | 12:30 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार राजकुमार संतोषी ने किया है।.

see more..

पार्श्वगायक बनना चाहते थे राज खोसला

09 Jun 2026 | 11:12 AM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक राज खोसला ने अपनी फिल्मों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, कभी फिल्म निर्देशक नहीं बल्कि पार्श्वगायक बनने का सपना देखा करते थे।31 मई 1925 को लुधियाना में जन्मे राज खोसला का बचपन से ही संगीत और गायन की ओर विशेष रुझान था। उन्होंने आकाशवाणी में उद्घोषक और पार्श्वगायक के रूप में भी काम किया। महज 19 वर्ष की आयु में पार्श्वगायक बनने की इच्छा लेकर वह मुंबई पहुंचे। मुंबई आने के बाद उन्होंने रंजीत स्टूडियो में स्वर परीक्षण दिया, जिसमें वह सफल भी रहे, लेकिन स्टूडियो के मालिक सरदार चंदूलाल शाह ने उन्हें गायक के रूप में अवसर नहीं दिया। उस समय.

see more..