Monday, May 11 2026 | Time 17:26 Hrs(IST)
मनोरंजन


चीन के मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में आमिर खान को मिला ग्लोबल सम्मान

चीन के मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में आमिर खान को मिला ग्लोबल सम्मान

मुंबई, 19 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को चीन के मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में ग्लोबल सम्मान मिला है।

आमिर खान भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित और प्रभावशाली एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने लंबे शानदार करियर में उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में करोड़ों दिल जीते हैं। उनकी फिल्में सरहदें पार कर चुकी हैं, खासतौर पर चाइना में तो उन्होंने कई रिकॉर्ड तक तोड़ डाले। आमिर अपने सोच-समझकर चुने गए कंटेंट और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, और इसी वजह से वो क्वालिटी सिनेमा के ग्लोबल आइकॉन बन चुके हैं। हाल ही में उनकी इस इंटरनेशनल अपील को मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में भी सम्मानित किया गया, जहां उन्हें खासतौर पर सराहा गया।

आमिर खान ने हाल ही में मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में शिरकत की, जहाँ उनके साथ हे वेनजुन, जू झेंग, ना ना, तियान वा, वेन सोंग, सोंग शियाओबाओ, झांग चियु, जोशुआ यी, वांग यिंगवेई, ली फी, सोंग यांग, वांग जियानहुआ, स्टेनली तांग, सोंग मुजी, जू वुबिन, चांग युआन, शेन टेंग, झांग चेन, झाओ बेनशान, झोउ डेयॉन्ग, ली झिलियांग, लियू सिवेई और ऐ लुन जैसे कई नामचीन कलाकार मौजूद थे। चाइना में आमिर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते उनकी मौजूदगी ने वहां खलबली मचा दी। फेस्टिवल के समापन के मौके पर आमिर खान, शेन टेंग और मा ली के साथ एक खास पैनल डिस्कशन में शामिल होंगे जिसका टॉपिक होगा (हंसी ही सबसे बड़ी दवा है)। इस चर्चा में कॉमेडी के सामाजिक प्रभाव और कल्चर से जुड़ी सीमाओं के पार इसके भविष्य पर बात होगी।

आमिर खान की फिल्मों को चाइना में जबरदस्त सफलता मिली है, इतनी कि उन्होंने भारत के बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी पीछे छोड़ दिए। उनकी 2009 की कॉमेडी 3 इडियट्स वहां ब्लॉकबस्टर रही, फिर 2014 में पीके ने भी धमाल मचाया। लेकिन सबसे बड़ी हिट रही दंगल (2016), जिसने चीन में 193 मिलियन की कमाई की, और उसके बाद सीक्रेट सुपरस्टार (2017) ने भी 109 मिलियन कमाए। आमिर की कहानियों में जो दिल से जुड़ा एहसास होता है और जो सामाजिक संदेश होता है, वो चीनी दर्शकों को बेहद छू गया है। इसी वजह से आज आमिर खान सिर्फ भारत नहीं, बल्कि ग्लोबल सिनेमा के भी एक बड़े आइकॉन बन चुके हैं।

आमिर खान के पास आगे काफी दिलचस्प प्रोजेक्ट्स की लाइनअप है। वो जल्द नजर आएंगे सितारे जमीन पर में, जो उनकी 2007 की हिट तारे जमीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूज़ा और दर्शील सफ़ारी भी अहम रोल में होंगे, और ये फिल्म इसी साल रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा आमिर के पास एक और बड़ी फिल्म है लाहौर 1947, जो एक पीरियड ड्रामा है और इसे वो अपने बैनर तले प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

प्रेम

वार्ता

More News

सोनी सब के यादें में अहम भूमिका निभाएगी डेलनाज़ ईरानी

11 May 2026 | 1:01 PM

मुंबई,11 मई (वार्ता) अभिनेत्री डेलनाज़ ईरानी सोनी सब के शो यादें में अहम भूमिका निभाएगी। सोनी सब का शो यादें अपनी भावनात्मक कहानी और गहराई से बुने किरदारों के सफर के साथ दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है। चल रही कहानी में एक नया दिलचस्प मोड़ जोड़ते हुए, अनुभवी अभिनेत्री डेलनाज़ ईरानी शो में खास भूमिका निभाने जा रही हैं।.

see more..

संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल का कोलकाता में बड़ा प्रमोशन, 14 मई को

11 May 2026 | 12:52 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता) संजय दत्त स्टारर फिल्म आखिरी सवाल का बड़ा प्रमोशन कोलकाता में 14 मई को होगा। आखिरी सवाल में संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे। अपनी दमदार घोषणा और साहसपूर्ण टीज़र के बाद से ही इस प्रोजेक्ट ने जबरदस्त चर्चा बटोरी है। फिल्म के टीज़र ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की तनावपूर्ण और दिलचस्प झलक दिखाकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इसी बढ़ते क्रेज के बीच अब फिल्म की टीम 14 तारीख को कोलकाता पहुंचने जा रही है, जहां संजय दत्त और पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन को नई रफ्तार देगी।.

see more..

बाबिल खान ने मलयालम सिनेमा में रखा कदम, बाबू जनार्दनन की फिल्म गांधी बाज़ार संडे मार्केट से करेंगे डेब्यू

11 May 2026 | 12:38 PM

मुंबई, 11 मई (वार्ता)बाबिल खान अपने अभिनय सफर की एक नई और खास शुरुआत करने जा रहे हैं। बाबिल खान, निर्देशक बाबू जनार्दनन की आने वाली फिल्म "गांधी बाज़ार संडे मार्केट" के साथ मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म के ज़रिए बाबिल मलयालम फिल्मों की उस दुनिया का हिस्सा बनेंगे, जो अपनी गहराई और सच्ची कहानी कहने के अंदाज़ के लिए जानी जाती है।.

see more..

विक्रम चटर्जी ने फिल्म बाबा के दमदार फर्स्ट लुक से दर्शकों को किया प्रभावित

10 May 2026 | 3:10 PM

मुंबई, 10 मई (वार्ता)मृगया और रास जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय देने के बाद बंगाली स्टार विक्रम चटर्जी अब अपनी आगामी फिल्म बाबा के जरिए एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। जीत चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित यह इमोशनल एक्शन-ड्रामा 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो फादर्स डे वीक के दौरान आएगी।.

see more..

सोनी सब कलाकारों ने साझा किए अपने समर सीक्रेट्स

10 May 2026 | 12:00 PM

मुंबई, 10 मई (वार्ता) सोनी सब के कलाकारों नितिन बाबू, गुलकी जोशी, समृद्ध बावा और अक्षया हिंदालकर ने साझा किया कि जब तापमान बढ़ता है तो वे किस तरह के पेय और घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं और कौन-सी ताज़गी उन्हें हमेशा ऊर्जा से भर देती है। पुष्पा इम्पॉसिबल में चिराग का किरदार निभा रहे नितिन बाबू ने साझा किया, "मैंने सालों में सीखा है कि हाइड्रेटेड रहना सिर्फ पानी पीने से नहीं होता, बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप क्या खाते हैं और दिनभर खुद को कैसे संभालते हैं। सेट पर मेरे पास हमेशा नींबू पानी या फ्रेश लाइम वॉटर की बोतल रहती है। यह ऊर्जा बनाए रखता है और भारीपन भी नहीं देता। घर पर,.

see more..