Saturday, Dec 13 2025 | Time 15:05 Hrs(IST)
मनोरंजन


भगवान हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं आन तिवारी, हर दिन पढ़ते हैं हनुमान चालीसा

भगवान हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं आन तिवारी, हर दिन पढ़ते हैं हनुमान चालीसा

(प्रेम कुमार से)

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) सोनी सब के आने वाले शो वीर हनुमान में बाल हनुमान का किरदार निभा रहे आन तिवारी का कहना है कि वह भगवान हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं और हर दिन हनुमान चालीसा पढ़ते हैं।

सोनी सब अपने दर्शकों के लिए भगवान हनुमान के जीवन पर आधारित एक अनोखी प्रस्तुति 'वीर हनुमान' लेकर आ रहा है,जिसमें युवा मारुति के कम ज्ञात सफर को दर्शाया गया है। यह शो हनुमान के बचपन और उनके अटूट समर्पण एवं शक्ति को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा। इस अद्भुत कथा और समृद्ध कहानी कहने की शैली के माध्यम से, यह शो भारत के सबसे पूजनीय देवताओं में से एक, हनुमान, को नई पीढ़ी के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तैयार है। इस शो में बाल हनुमान की भूमिका में आन तिवारी नज़र आएंगे।

वीर हनुमान में बाल हनुमान की भूमिका निभा रहे आन तिवारी ने संवाद एजेंसी ‘यूनीवार्ता’ के साथ विशेष साक्षात्कार में बताया कि वह बचपन के दिनों से हीं भगवान हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं और परिवार के सभी लोगों के साथ हनुमान चालीसा और गीता पाठ करते हैं। आन तिवारी के पिता राकेश पंडित मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के सासाराम के रहने वाले हैं। उनके पिता ने फिल्म और टीवी शो का निर्देशन किया है। आन की बड़ी बहन साची तिवारी अभिनेत्री हैं। आन तिवारी को कला विरासत में मिली। बचपन के दिनों से हीं आन अपने पिता के साथ सेट पर जाया करते थे और इसी दौरान अभिनय के प्रति उनकी रूचि बढ़ी।

आन तिवारी ने महज तीन वर्ष की उम्र में हीं अभिनय जीवन की शुरूआत की। उन्होंने एकता कपूर के सीरियल प्रेम बंधन से अपनी अभिनय जीवन की शुरूआत की। दंगल चैनल पर प्रसारित प्रेम बंधन में आन तिवारी के अभिनय को बेहद पसंद किया गया। इसके बाद आन तिवारी ने कई फिक्शन शो में काम किया। आन अब वीर हनुमान में बाल हनुमान का किरदार निभाने के लिये तैयार हैं। आन तिवारी ने बताया कि उन्होंने अभिनय की कोई प्रारंभिक शिक्षा हासिल नहीं की है। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन साची तिवारी उनकी प्रेरणा हैं और उनसे हीं उन्होंने अभिनय के बारे में सीखा है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ हीं वह टीवी शो और फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं।

आन तिवारी ने बताया कि वह वीर हनुमान में बाल हनुमान का किरदार निभाकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा भगवान शिव का 11वां रुद्र अवतार भगवान हनुमान को माना जाता है। उन्होंने कहा, मैं भगवान हनुमान का किरदार निभाकर बहुत खुश और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मुझे उनके बारे में कहानियां सुनना बहुत अच्छा लगता है, और अब मुझे उन्हें स्क्रीन पर निभाने का मौका मिल रहा है। वीर हनुमान में हनुमान जी के जीवन की अनसुनी कहानियां दिखाई जाएंगी, जो दर्शकों केा काफी पसंद आएंगी। यह शो सिर्फ एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि एडवेंचर और इमोशन्स से भरा हुआ है।'मैं सभी को गर्व महसूस कराना चाहता हूं और भगवान हनुमान की अद्भुत कहानी को पूरी श्रद्धा के साथ प्रस्तुत करना चाहता हूं। मुझे सच में एक सुपरहीरो जैसा महसूस हो रहा है।मुझे उम्मीद है कि हर कोई 'वीर हनुमान' देखकर उतना ही आनंदित होगा जितना कि मुझे इस शो का हिस्सा बनने में हो रहा है।

आन तिवारी ने बताया कि वीर हनुमान के सेट पर सभी कास्ट, क्रू से उन्हें बहुत प्यार मिला रहा। उन्होंने बताया कि सेट पर हम सभी लोगों ने काफी मस्ती की है। उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली परियोजनाओं में डेविड धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म है जवानी तो इश्क होना है प्रमुख हैं ,जिसमें वह वरूण धवन और मृ़णाल ठाकुर के साथ नजर आयेंगे। आन तिवारी ,अमेज़न प्राइम वीडियो की वेबसीरीज पंचायत सीजन 4 में भी नजर आयेंगे।

आन तिवारी की मां प्रिया तिवारी ने बताया कि उन्हें अपने बच्चों साची और आन पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे प्रतिभा के मोहताज नहीं हैं। यह कहावत सत्य है कि कला किसी उम्र की मोहताज नहीं होती है। उन्होंने बताया कि आन अभिनय के साथ हीं पढाई में भी काफी होशियार हैं और नब्बे प्रतिशत अंक लाते हैं। आन को अभिनय सिखाने में उनकी बड़ी बहन साची तिवारी काफी मदद करती है।

स्वस्तिक प्रोडक्शंस निर्मित आस्था और भक्ति से परिपूर्ण शो वीर हनुमान 11 मार्च से शुरू होगा और हर सोमवार से शनिवार रात 7:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

प्रेम

वार्ता

More News

वर्ष 2025 में जाह्नवी ,यामी ,तृप्ति और कृति सैनन समेत कई अभिनेत्रियों ने जलवा बिखेरा

13 Dec 2025 | 1:43 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (वार्ता) वर्ष 2025 में बिग स्क्रीन पर जाह्नवी कपूर, यामी गौतम,तृप्ति डिमरी, कृति सैनन, रश्मिका मंदना और अनीत पड्डा समेत कई अभिनेत्रियों ने जलवा बिखेरा।.

see more..

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना 'दिलवा में रखिहा' रिलीज

13 Dec 2025 | 1:15 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (वार्ता) गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना 'दिलवा में रखिहा' रिलीज हो गया है।.

see more..

मनोरंजन स्मिता सशक्त अभिनय दो अंतिम मुंबई

13 Dec 2025 | 1:01 PM

मंथन और भूमिका जैसी फिल्मों मे उन्होंने कलात्मक फिल्मो के महारथी नसीरूदीन शाह .शबाना आजमी .अमोल पालेकर और अमरीश पुरी जैसे कलाकारो के साथ काम किया और अपनी अदाकारी का जौहर दिखाकर अपना सिक्का जमाने मे कामयाब हुयी । फिल्म ..भूमिका ..से स्मिता पाटिल का जो सफर शुरू हुआ वह चक्र .निशांत .आक्रोश .गिद्ध.अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है और मिर्च मसाला जैसी फिल्मों तक जारी रहा । वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म ..चक्र .. में स्मिता पाटिल ने झुग्गी. झोंपड़ी में रहने वाली महिला के किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया 1इसके साथ ही फिल्म ..चक्र..के लिये वह दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित की गयी ।.

see more..

धुरंधर में रणवीर सिंह के जबरदस्त अभिनय से प्रभावित हुए राकेश बेदी

13 Dec 2025 | 12:25 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता राकेश बेदी ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि इस पीढ़ी में उनके जैसा काम किसी और ने नहीं किया है। .

see more..