Wednesday, Apr 22 2026 | Time 17:39 Hrs(IST)
मनोरंजन


क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामांकन पाने पर अभिषेक बच्चन ने जताई खुशी

क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामांकन पाने पर अभिषेक बच्चन ने जताई खुशी

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन ने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स के 7वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकन पाने पर ख़ुशी जताई है।

अभिषेक बच्चन को फिल्म आई वांट टू टॉक में उनकी भूमिका के लिये क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स के 7वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित किया गया है।

शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म आई वांट टू टॉक एक दिल छूने वाली फिल्म है, जो समय के साथ जीने और रिश्तों को समझने की गहरी कहानी पेश करती है। यह फिल्म एक पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है। यह फिल्म वर्ष 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी । इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू भी अहम भूमिकाओं में हैं। आई वांट टू टॉक का निर्माण राइजिंग सन फिल्म्स के तहत रॉनी लाहिड़ी और शूजीत सरकार द्वारा किया गया है।

अभिषेक बच्चन ने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स के 7वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकन पाने पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुये कहा, 'फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड से आई वांट टू टॉक के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित होना मेरे लिए वास्तव में सम्मान की बात है। यह फिल्म मेरे लिये एक अविश्वसनीय रूप से खास यात्रा रही है, और आलोचकों के ऐसे सम्मानित पैनल से मेरे प्रदर्शन को मान्यता मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इस मान्यता के लिए मैं फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड का आभार व्यक्त करता हूं।

समीक्षा प्रेम

वार्ता

More News

वर्ष 2026 में तीन अलग-अलग जॉनर की फिल्म में नजर आयेंगे आयुष्मान खुराना

22 Apr 2026 | 3:23 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना वर्ष 2026 की अपनी शानदार थिएट्रिकल लाइन-अप के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी हिट रन को आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं!’ .

see more..

फिल्म ‘एक दिन’ के लिए खास म्यूज़िकल इवेंट का ऐलान, 26 अप्रैल को मुंबई में सजेगी महफ़िल

22 Apr 2026 | 3:15 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता)आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एक दिन’ के लिये 26 अप्रैल को मुंबई में खास म्यूज़िकल इवेंट आयोजित किया जायेगा।.

see more..

‘दो दीवाने सहर में’ को ओटीटी पर मिल रहे प्यार पर खुश हैं सिद्धांत चतुर्वेदी

22 Apr 2026 | 2:46 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को ओटीटी पर मिल रहे दर्शकों के बेपनाह प्यार से बेहद खुश हैं।.

see more..

अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने भी बढ़ाया 'मटका किंग' का जोश, टीम को दी खास बधाई

22 Apr 2026 | 1:17 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री प्रियंका शो ने वेबसीरीज मटका किंग की टीम को अपनी शुभकामनायें भेजी है।.

see more..

लव लॉटरी में काम करेंगे अक्षय ओबेरॉय

22 Apr 2026 | 10:29 AM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता अक्षय ओबेरॉय फिल्म लव लॉटरी में काम करते नजर आयेंगे। यह फिल्म जेंडर से जुड़े जटिल मुद्दों को सामने लाती है और समाज में लंबे समय से बनी धारणाओं को चुनौती देती है।.

see more..