Saturday, Jan 17 2026 | Time 21:06 Hrs(IST)
मनोरंजन


अबरार काज़ी ने शो 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' के लिए गाया रैप गाना ‘देवी गमलधारी’

अबरार काज़ी ने शो 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' के लिए गाया रैप गाना ‘देवी गमलधारी’

मुंबई, 12 जून (वार्ता) अभिनेता अबरार काज़ी ने शो 'कभी नीम नीम कभी शहद शहद' के लिए रैप गाना ‘देवी गमलधारी’ गाया है।

स्टार प्लस, के नये शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ में लीड रोल में अबरार काज़ी हैं, जो इससे पहले ‘ये है चाहतें’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इस बार अबरार एक बिल्कुल अलग और नए अंदाज़ में दिखाई देंगे, जो शो में नई ताजगी और आकर्षण लेकर आएंगे।

अबरार काज़ी ने शो ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ के लिए एक प्रमोशनल रैप गाना भी गाया है। इस गाने का टाइटल है ‘देवी गमलधारी’ है, जो शो की फीमेल लीड कथा के किरदार की एनर्जी और मूड को पूरी तरह कैप्चर करता है। अबरार की आवाज़ और इस रैप का जोश शो की कहानी में एक अलग ही रंग भर देता है।

अपना पहला गाना गाने का अनुभव शेयर करते हुए अबरार काजी ने कहा, बहुत खुश हूँ यार, पहली बार कुछ ऐसा कर रहा हूँ और इतना बड़ा मंच भी है! सच कहूँ तो कभी सोचा भी नहीं था कि मैं रैप करूँगा, लेकिन फैंस, दोस्तों और घरवालों की तारीफ ने दिल जीत लिया।

अपने शुरुआती दिनों का किस्सा शेयर करते हुए अबरार काजी ने मुस्कुराते हुए बताया, “ये सब तब शुरू हुआ जब हमारी क्रिएटिव डायरेक्टर ने मुझसे एक फास्ट रैप पर लिप-सिंक करने को कहा। मज़ाक में मैंने बोल दिया कि मैं तो खुद रैप कर सकता हूँ, और उन्होंने उस बात को सीरियसली ले लिया! फिर क्या, मैंने अपने फोन पर एक सैंपल रिकॉर्ड किया और संगीत निर्देशक को वो बहुत पसंद आया। अगली ही चीज़ जो मुझे याद है, मैं स्टूडियो में खड़ा फाइनल रिकॉर्डिंग कर रहा था।”

अबरार काज़ी ने कहा, “मुझे हमेशा से रैप और संगीत बहुत पसंद रहा है, बस मैंने कभी ये अपना पहलू लोगों के सामने नहीं रखा। एक्टिंग के अलावा मुझे निर्देशन , एडिटिंग और यहां तक कि वीएफएक्सका भी शौक है!”

प्रेम

वार्ता

More News

फराह खान करेंगी दिव्या अग्रवाल, करण पटेल अभिनीत रियलिटी शो 'द 50' की मेजबानी

17 Jan 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आगामी रियलिटी शो 'द 50' में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और टेलीविजन कलाकार करण पटेल नजर आएंगे, जो बनिजय द्वारा निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है।.

see more..

दीया मिर्जा वायरल ट्रेंड में शामिल हुईं, आर. माधवन के साथ 'रहना है तेरे दिल में' के दिनों को किया याद

17 Jan 2026 | 6:11 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा वायरल "दिस वाज़ 2016" ट्रेंड में शामिल होकर अपने प्रशंसकों को पुरानी यादों में ले गईं और अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके प्रशंसकों को अपनी शुरुआती फिल्मों की यादें ताजा हो गईं।.

see more..

'दस्तखत टूर'की शुरुआत , अनुव जैन ने दिल्ली में शानदार प्रस्तुति दी

17 Jan 2026 | 5:58 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) गायक अनुव जैन ने अपने नए 'दस्तखत टूर' की शुरुआत शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक शानदार प्रस्तुति के साथ की और प्रशंसकों के पंसदीदा गाने गाए। .

see more..

फिल्म 'ओ रोमियो' का 'हम तो तेरे ही लिए थे' गाना रिलीज

17 Jan 2026 | 5:34 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) निर्देशक विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' का गाना 'हम तो तेरे ही लिये थे' शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। .

see more..

‘भाबीजी घर पर हैं!- फन ऑन द रन’ का ट्रेलर रिलीज

17 Jan 2026 | 4:28 PM

मुंबई, 17 जनवरी (वार्ता) फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं!- फन ऑन द रन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।.

see more..