Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:24 Hrs(IST)
खेल


यूएई एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में अफजल ने बनाया 800 मीटर का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

यूएई एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में अफजल ने बनाया 800 मीटर का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

दुबई, 10 मई (वार्ता) मोहम्मद अफजल ने शनिवार को यूएई एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड को फिर से बनाया।

दुबई पुलिस क्लब स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट 29 वर्षीय धावक ने एक मिनट 45.61 सेकंड का समय लेकर स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी टाइमिंग ने 2018 में गुवाहाटी में राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप में जिनसन जॉनसन द्वारा बनाए गए 1:45.65 के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को 0.04 सेकंड के अंतर से पीछे छोड़ दिया। केन्या के निकोलस किपलागट ने 1:45.38 के समय के साथ रेस जीती, जबकि दक्षिण अफ्रीका के क्रिस्टोफर स्वार्ट 1:45.84 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

अफजल ने 2023 एशियाई खेलों में 1:48.43 के प्रयास के साथ रजत पदक जीता था। वह अब तक किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ 800 मीटर समय दर्ज करने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। उनके अलावा अनिमेष कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में 20.45 सेकंड के मीट रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जो पिछले महीने कोच्चि में फेडरेशन कप में उनके द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय रिकॉर्ड से केवल 0.05 सेकंड कम है। चाड के महामत गौबे यूसुफ (20.93 सेकंड) और यूएई के इमैनुएल बामिडेल (20.97 सेकंड) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कुजूर ने गुरिंदरवीर सिंह, मणिकांत होब्लिडार और अमलान बोरगोहेन के साथ भारतीय पुरुषों की 4 गुणा 100 मीटर रिले टीम में भी भाग लिया। चौकड़ी ने 38.76 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी टीम ने इससे पहले चंडीगढ़ में राष्ट्रीय ओपन रिले कार्निवल में 38.69 सेकंड के प्रयास के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था।

पुरुषों की लंबी कूद में डेविड सोलोमन ने 7.78 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। ओमान के अल येराबी (7.61 मीटर) और क्रोएशिया के मार्को सेको (7.60 मीटर) ने पोडियम पूरा किया। शैली सिंह ने महिलाओं की लंबी कूद में 6.44 मीटर के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मिस्र की एसरा ओविस ने 6.67 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। एंसी सोजन 6.33 मीटर की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में भारत के मोहम्मद सिनान ने 46.67 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा को यूएई के सुलेमान अब्दिरहमान ने 45.66 सेकंड के समय के साथ जीता।

प्रदीप

वार्ता

More News

नामीबिया कड़ा संघर्ष करने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका से हारा

04 Sep 2026 | 9:24 PM

विंडहोक, 04 सितम्बर (वार्ता) नामीबिया कड़ा संघर्ष करने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका से त्रिकोणीय सीरीज के मैच में शुक्रवार को 11 रन से हार गया और उसे बाहर होना पड़ा। .

see more..

सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में, किदांबी श्रीकांत बाहर

04 Sep 2026 | 8:32 PM

शेनझेन, 04 सितंबर (वार्ता) दुनिया की नंबर 5 जोड़ी सात्विकसराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुँच गए हैं जबकि किदांबी श्रीकांत शुक्रवार को अपना मेन्स सिंगल्स क्वार्टर-फाइनल मैच हारने के बाद बाहर हो गए।.

see more..

टेक महिंद्रा ग्लोबल चेस लीग सीजन 4 की ट्रॉफी का अनावरण, दुनिया के शीर्ष शतरंज सितारे हुए शामिल

04 Sep 2026 | 7:34 PM

बेंगलुरु, 04 सितंबर (वार्ता) टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल-ग्लोबल चेस लीग का चौथा सीजन रोमांच से भरपूर होने वाला है। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन एक साल के अंतराल के बाद लीग में वापसी कर रहे हैं। वह मौजूदा चैंपियन एल्पाइन एपीएल पाइपर्स को खिताब बचाने में मजबूती देंगे। वहीं, दो बार की चैंपियन त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को अपने साथ बनाये रखा है और अब वह चार वर्षों में तीसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।.

see more..

फिट इंडिया 'संडे ऑन साइकिल' का 89वां संस्करण 6 सितंबर को सूरत में

04 Sep 2026 | 7:02 PM

नयी दिल्ली, 04 सितम्बर (वार्ता) फिट इंडिया 'संडे ऑन साइकिल' का 89वां संस्करण 6 सितंबर को सूरत में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' थीम के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्वस्थ और नशामुक्त युवाओं को प्रोत्साहित करने के माध्यम के रूप में फिटनेस, खेल और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।.

see more..

श्रीनीति की नज़रें युगल खिताब पर, नियंथ ने टॉप सीड तेजस को हराया

04 Sep 2026 | 7:01 PM

बेंगलुरु, 04 सितंबर (वार्ता) केएसएलटीए वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर जे 30 बेंगलुरु में स्थानीय टीनएजर श्रीनीति चौधरी एकल और युगल दोनों खिताब जीतने की राह पर हैं। वहीं, अमेरिका के नियंथ बद्रीनारायणन ने टॉप सीड और घरेलू खिलाड़ी तेजस रवि को हराकर शुक्रवार को एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में लड़कों के एकल फाइनल का रोमांचक मुकाबला तय किया।.

see more..