Thursday, Feb 12 2026 | Time 00:45 Hrs(IST)
बिजनेस


एयरटेल का सिम अब 10 मिनट में घर पर मिलेगा

एयरटेल का सिम अब 10 मिनट में घर पर मिलेगा

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को दस मिनट के भीतर सिम कार्ड की डिलीवरी के लिए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के साथ साझेदारी की है।

एयरटेल ने मंगलवार को यहां यह घोषणा करते हुए कहा कि किसी टेलीकॉम कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली अपनी तरह की यह पहली सेवा अब तक देश के 16 शहरों में शुरू हो चुकी हैं। आने वाले समय में इस सेवा के तहत अन्य शहरों तथा कस्बों को जोड़ने की योजना है। प्रारंभिक चरण में, सिम डिलीवरी सेवा 16 प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी, जिनमें दिल्ली, गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, भोपाल, इंदौर, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और हैदराबाद जैसे महानगर शामिल हैं।

यह साझेदारी ग्राहकों को 49 रुपए के सुविधा शुल्क पर केवल 10 मिनट में उनके घर पर सिम कार्ड प्राप्त करने की सुविधा देती है। सिम कार्ड की डिलीवरी के बाद, ग्राहक आधार-आधारित केवाईसी प्रमाणीकरण के माध्यम से एक सरल एक्टिवेशन प्रक्रिया द्वारा नंबर को चालू कर सकते हैं। ग्राहकों के पास पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों योजनाओं में से चुनने या एयरटेल नेटवर्क में पोर्ट करने के लिए एमएनपी ट्रिगर करने का विकल्प होगा।

सिम कार्ड की डिलीवरी के बाद, ग्राहकों के लिए 15 दिनों के भीतर सिम को एक्टिवेट करना अनिवार्य होगा ताकि एक सहज और परेशानी मुक्त ट्रांज़िशन सुनिश्चित हो सके।

भारती एयरटेल के कनेक्टेड होम्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और विपणन निदेशक सिद्धार्थ शर्मा ने कहा, "एयरटेल में हमारे हर कार्य का लक्ष्य ग्राहकों के जीवन को सरल बनाना है। आज हम 16 शहरों में ग्राहकों के घरों में 10 मिनट की सिम कार्ड डिलीवरी के लिए ब्लिंकिट के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं। आने वाले समय में हम इस साझेदारी को दूसरे शहरों में भी विस्तारित करने की योजना बना रहे हैं।"

ब्लिंकिट के संस्थापक और सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने कहा, "ग्राहकों का समय और परेशानी बचाने के लिए, हमने एयरटेल के साथ मिलकर चुनिंदा शहरों में ग्राहकों को सीधे सिम कार्ड डिलीवर करने के लिए साझेदारी की है, जिसकी डिलीवरी सिर्फ़ 10 मिनट में होगी। ब्लिंकिट डिलीवरी का कार्य देखेगी, जबकि एयरटेल ग्राहकों के लिए सेल्फ़-केवाईसी पूरा करने, अपना सिम एक्टिवेट करने और प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान में से चुनना आसान बनाने का काम करेगी। ग्राहक अपनी सुविधानुसार नंबर पोर्टेबिलिटी का विकल्प भी चुन सकते हैं।"

शेखर सूरज

वार्ता

More News

भारतीय कंपनियों ने जनवरी में देश से बाहर किया 341.79 करोड़ डॉलर का निवेश

11 Feb 2026 | 8:04 PM

मुंबई, 11 फरवरी (वार्ता) भारतीय कंपनियों ने जनवरी 2026 में विदेशों में 341.79 करोड़ डॉलर का निवेश किया।
यह पिछले साल जनवरी में 344.47 करोड़ डॉलर की तुलना में 0.78 प्रतिशत कम है।
रिजर्व बैंक के बुधवार को जारी आंकड़ों में के अनुसार, जनवरी में भारतीय कंपनियों ने विदेशों में इक्विटी में 152.03 करोड़ रुपये का निवेश किया। यह सालाना आधार पर 13.56 प्रतिशत की गिरावट है।
वहीं, ऋण में उनका निवेश 45.97 प्रतिशत बढ़कर 46.19 करोड़ डॉलर रहा। उनके द्वारा जारी गारंटी 4.84 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 143.57 करोड़ रुपये पर रहा।
अजीत, मधुकांत
वार्ता.

see more..
आईटी कंपनियों के दबाव में लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी-50 ऊपर

आईटी कंपनियों के दबाव में लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी-50 ऊपर

11 Feb 2026 | 7:39 PM

मुंबई, 11 फरवरी (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में आईटी कंपनियों में बिकवाली रही जिससे बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गिरावट में बंद हुआ जबकि उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स शुरुआती तेजी के बाद लाल निशान में चला गया और अंत में 40.28 अंक (0.05 प्रतिशत) गिरकर 84,233.64 अंक पर रहा।

see more..

रुपया 22 पैसे कमजोर

11 Feb 2026 | 7:32 PM

मुंबई, 11 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 22 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.78 रुपये का बोला गया।.

see more..

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा तीसरी तिमाही में 47 प्रतिशत बढ़ा

11 Feb 2026 | 7:11 PM

मुंबई, 11 फरवरी (वार्ता) महिंद्रा एंड महिंद्रा को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के दौरान समेकित आधार पर 4,675 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो सालाना आधार पर 47 प्रतिशत अधिक है। .

see more..

बिहार विधान परिषद के सभापति ने सदन की कारवाई से संबंधित ख़बरों की भाषा पर व्यक्त की चिंता

11 Feb 2026 | 7:10 PM

पटना, 11 फरवरी (वार्ता) बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कारवाई से संबंधित समाचार पत्रों में छप रही ख़बरों की भाषा पर बुधवार को चिंता व्यक्त की।.

see more..