Saturday, May 16 2026 | Time 04:23 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


अपराध नियंत्रण पर भाजपा के सभी दावे झूठे: अखिलेश

अपराध नियंत्रण पर भाजपा के सभी दावे झूठे: अखिलेश

लखनऊ 21 मई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और अपराध नियंत्रण के भाजपा सरकार के सभी दावे झूठे साबित हो रहे हैं।

श्री यादव ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। महिलाओं के साथ हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार की नाकामी से महिला अपराध में यूपी नंबर वन बन गया है।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। गरीबों के साथ अन्याय, अत्याचार की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। सरकार के पास आश्वासन के अलावा कुछ नहीं। झूठ, लूट और भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें भाजपा सरकार में हो रही है। भाजपा सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। जनहित में काम करने के बजाय भाजपा सरकार निर्दोशों का उत्पीड़न कर रही है।

प्रदीप

वार्ता

More News

उरई तहसील में 10 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

15 May 2026 | 11:32 PM

जालौन, 15 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शुक्रवार को उरई तहसील परिसर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कानूनगो को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

प्राकृतिक खेती से समृद्ध होगा उत्तर प्रदेश: शाही

15 May 2026 | 10:53 PM

कानपुर, 15 मई (वार्ता) कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्राकृतिक खेती से प्रदेश की कृषि व्यवस्था अधिक समृद्ध और टिकाऊ बनेगी तथा खरीफ सीजन में दलहन और तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने पर सरकार विशेष जोर दे रही है।.

see more..

सरकारी आवास से बाइक पर दफ्तर पहुंचे दानिश अंसारी

15 May 2026 | 10:49 PM

लखनऊ, 15 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण और पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने के आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने की पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से तय कर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।.

see more..

सहारनपुर में स्कार्पियो पेड़ से टकरायी,तीन मरे

15 May 2026 | 10:10 PM

सहारनपुर, 15 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नानौता क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार के पेड़ से टकराने से उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सहारनपुर से नानौता की ओर जा रही स्कॉर्पियो कार ब्लू स्टार होटल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।.

see more..

ब्राह्मणों पर सपा प्रवक्ता के बयान पर अखिलेश की चुप्पी से मायावती हैरान

15 May 2026 | 10:07 PM

लखनऊ, 15 मई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक बयान पर सपा शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी से मामला और गंभीर होता जा रहा है। सुश्री मायावती ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, “ समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा अभी हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर की गयी अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी व बयानबाज़ी आदि को लेकर हर तरफ उपजा भारी आक्रोश व उसकी तीव्र निन्दा स्वाभाविक ही है तथा इस विवाद के फलस्.

see more..