Tuesday, May 12 2026 | Time 18:35 Hrs(IST)
मनोरंजन


50 वर्ष की हुयी अमीषा पटेल

50 वर्ष की हुयी अमीषा पटेल

मुंबई, 09 जून (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अमीषा पटेल आज 50 वर्ष की हो गयी।

09 जून 1975 को मुंबई में जन्मीं अमीषा पटेल ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित राकेश रोशन निर्मित-निर्देशित ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। यह ऋतिक रोशन की भी बतौर अभिनेता पहली फिल्म थी। अमीषा ने फिल्मों में कदम रखने से पहले कुछ वक्त थिएटर भी किया। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सत्यदेव दुबे के थिएटर ग्रुप से की थी। उन्होंने नाटकों में अभिनय किया, जिसमें वह, नीलम (1999) नामक एक उर्दू भाषा के नाटक में भी शामिल थीं, जिसे तनवीर खान ने लिखा। इसके बाद अमीषा ने मॉडलिंग का रुख किया।अमीषा पटेल ने इसके बाद वर्ष 2001 में सन्नी देओल के साथ गदर एक प्रेम कथा में काम किया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये अमीषा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी।

वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्म ‘हमराज’ में अमीषा पटेल के अभिनय का नया रूप दर्शकों को देखने को मिला। इस फिल्म के लिये उन्हें एकबार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया। इसके बाद अमीषा ने ये है जलवा, परवाना, एलान, जमीर, वादा जैसी कई असफल फिल्मों में काम किया।वर्ष 2005 में अमीष पटेल को आमिर खान के साथ ‘मंगल पांडे’ में काम करने का अवसर मिला हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म हनीमून ट्रैवलस प्रा. लिमिटेड अमीषा पटेल के करियर की एक और हिट फिल्म साबित हुयी। इसके बाद अमीषा ने भुलभुलैया और रेस-2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया।

अमीषा पटेल ने अपने सिने करियर में हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2023 में, अमीषा पटेल ने 'गदर 2' के साथ सफल वापसी की, जो उनकी पहले की हिट 'गदर: एक प्रेम' कथा की सीक्वल थी।

प्रेम

वार्ता

More News

अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने किया वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़

12 May 2026 | 3:15 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने अपने नए वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़ किया है।.

see more..

माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत 'गवना वीएस खेलवना' ने रचा इतिहास

12 May 2026 | 3:11 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता)वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए सुपर डुपर हिट लोकगीत 'गवना वीएस खेलवना' ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचाते हुए चार मिलियन से अधिक व्यूज का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है।.

see more..

प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज किया

12 May 2026 | 3:05 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।.

see more..

सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट आयेगी नजर

12 May 2026 | 2:36 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों के लिए एक खास और दिल छू लेने वाला एपिसोड लेकर आ रहा है, जिसमें ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट में नज़र आएगी। .

see more..

लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में होगा एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग

12 May 2026 | 2:21 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अभिनेता-निर्देशक अंशुमन झा की बहुप्रतीक्षित फिल्म लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग होग।.

see more..