Thursday, May 14 2026 | Time 22:31 Hrs(IST)
मनोरंजन


इंडिया टुडे के 'मूड ऑफ द नेशन' पोल में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण टॉप पर

इंडिया टुडे के 'मूड ऑफ द नेशन' पोल में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण टॉप पर

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता) इंडिया टुडे के 'मूड ऑफ द नेशन' पोल में अभिनेताओं की श्रेणी में महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्रियों की श्रेणी में डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण टॉप पर है

एक बार फिर, इंडिया टुडे के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में वही पुराने दिग्गज टॉप पर बने हुए हैं। अमिताभ बच्चन देश के नंबर वन अभिनेता और दीपिका पादुकोण नंबर वन अभिनेत्री चुनी गई हैं। अगस्त 2024 में भी यही नतीजा था, और इस बार भी इनका जलवा बरकरार है। सर्वे में अगस्त 2024 से फरवरी 2025 तक के ट्रेंड्स को ध्यान में रखा गया है, लेकिन नतीजे बताते हैं कि अमिताभ और दीपिका की बादशाहत अब भी कायम है। अमिताभ और दीपका ने पीकू, कल्कि 2898 एडी जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।

अभिनेताओं की श्रेणी में किंग खान शाहरूख खान दूसरे, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन तीसरे, दबंग स्टार सलमान खान चौथे और खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार पांचवे स्थान पर हैं। वहीं अभिनेत्रियों की श्रेणी में ऐश्वर्या राय दूसरे, रश्मिका मंदाना तीसरे, कैटरीना कैफ चौथे और कंगना रनौत पांचवे नंबर पर है।

ओटीटी पर अभिनेताओं की श्रेणी में पंकज त्रिपाठी टॉप पर है, वहीं मनोज वाजपेयी दूसरे, अभिषेक बच्चन तीसरे, रवि किशन चौथे और जीतेन्द्र कुमार पांचवे नंबर पर चुने गये हैं। अभिनेत्रियों में ओटीटी पर रवीना टंडन पहले, सुष्मिता सेन दूसरे, सामंथा रूथ प्रभु तीसरे, काजोल चौथे और सोनाक्षी सिन्हा पांचवे नंबर पर है। गायकों की श्रेणी में अरजित सिंह पहले,सोनु निगम दूसरे, जुबिन नौटियाल तीसरे, यो यो हनी सिंह चौथे और दिलजीत दोसांझ पांचवे नंबर पर हैं। वहीं

पार्श्वगायिका की श्रेणी में श्रेया घोषाल नंबर वन पर है। अलका याज्ञनिक दूसरे, नेहा कक्कड़ तीसरे, सुनिधि चौहान चौथे और पलक मुच्छल पांचवे नंबर पर है।

प्रेम

वार्ता

More News

रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले भारत के पहले सुपरस्टार बने

14 May 2026 | 4:25 PM

मुंबई, 14 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह पोस्ट-कोविड दौर में मुख्य भूमिका निभाते हुए दुनिया भर में 3700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय पुरुष अभिनेता बन गए हैं। धुरंधर फ्रेंचाइज़ी की शानदार सफलता के साथ रणवीर ने न सिर्फ सिनेमाघरों में अपना दबदबा फिर से स्थापित किया है, बल्कि खुद को आज के भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में भी शामिल कर लिया है।.

see more..

एनटीआरनील के धमाकेदार फर्स्ट ग्लिम्प्स से पहले मेकर्स ने जारी की नई झलक!

14 May 2026 | 3:50 PM

मुंबई,14 मई (वार्ता) फिल्म एनटीआरनील के धमाकेदार फर्स्ट ग्लिम्प्स से पहले मेकर्स ने फिल्म की नई झलक साझा की है।.

see more..

बंदर का गाना ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ हुआ रिलीज

14 May 2026 | 3:47 PM

मुंबई,14 मई (वार्ता) बॉबी देओल स्टारर बंदर के मेकर्स ने फिल्म का पहला ट्रैक ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ रिलीज कर दिया है। .

see more..

नेहा और अंगद के सेलिब्रिटी चैट शो डबल डेट में भारती सिंह ने साझा किया अपना सफर

14 May 2026 | 3:43 PM

मुंबई, 14 मई (वार्ता) मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में अपने साथ हुई बॉडी शेमिंग के अनुभवों के बारे में खुलकर बात की। .

see more..

राकेश मिश्रा का नया गाना "बर्फ के सिल्ली" ने मचाई धूम

14 May 2026 | 10:47 AM

मुंबई, 14 मई (वार्ता) भोजपुरी सुपरस्टार राकेश मिश्रा का नया गाना "बर्फ के सिल्ली" ने धूम मचा दी है।.

see more..