Saturday, Apr 11 2026 | Time 17:14 Hrs(IST)
मनोरंजन


‘बी हैप्पी’ में अभिषेक के काम के लिये मिल रही सराहना से अभिभूत हैं अमिताभ

‘बी हैप्पी’ में अभिषेक के काम के लिये मिल रही सराहना से अभिभूत हैं अमिताभ

मुंबई, 17 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ में उनके काम के लिए मिल रही सराहना से अभिभूत हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “अभिषेक की फिल्म बी हैप्पी की सराहना से मैं अभिभूत हूं.. एक पिता के लिए इससे बड़े गर्व की बात कुछ नहीं हो सकती।”

अमिताभ ने अपने प्रशंसकों को फिल्म देखने और अभिषेक के काम को पसंद करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “मैं उन सभी प्रशंसकों और दोस्तों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने फिल्म देखी और अपना प्यार, आशीर्वाद दिया।”

गौरतलब है कि रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले लिज़ेल रेमो डिसूजा के प्रोडक्शन में बनी और रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी बी हैप्पी एक सिंगल और समर्पित पिता और उसकी समझदार बेटी की इमोशनल जर्नी को दिखाती है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही, नासर और इनायत वर्मा अहम किरदारों में हैं, जबकि जॉनी लीवर और हरलीन सेठी सपोर्टिंग रोल्स में नजर आ रहे हैं। बी हैप्पी अब प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज़ में स्ट्रीम हो रही है।

प्रेम

वार्ता

More News

13 अप्रैल को सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का सोनी पल पर होगा प्रीमियर

11 Apr 2026 | 3:43 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) सोनी पल पर सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का प्रीमियर 13 अप्रैल को होगा।.

see more..

'छोरी 2' के एक साल: नुसरत भरुचा के साहसी चुनाव ही बनाते हैं उनकी अलग पहचान

11 Apr 2026 | 3:29 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) फिल्म 'छोरी 2' को रिलीज़ हुए एक साल हो गया है, लेकिन आज भी नुसरत भरुचा की परफॉर्मेंस को काफी याद किया जाता है और उसकी वजह है उनका कुछ अलग करने का चुनाव है।.

see more..

प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

11 Apr 2026 | 2:07 PM

मुंबई,11 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगा स्टार प्रभास और बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।.

see more..

'स्वयंभू' का पहला सिंगल 'आजा धीररा', 16 अप्रैल को होगा रिलीज़

11 Apr 2026 | 1:28 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) फिल्म 'स्वयंभू' का पहला सिंगल 'आजा धीररा', 16 अप्रैल को रिलीज़ होगा।फिल्म 'कार्तिकेय 2' फेम निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'स्वयंभू' इस वक्त की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ किया है, जिसमें फिल्म के बड़े स्केल, तीव्रता और एक दमदार सिनेमाई विज़न की झलक देखने को मिलती है। ज़बरदस्त एक्शन सीन्स, शानदार विज़ुअल्स और एनर्जेटिक बैकग्राउंड स्कोर वाले इस टीज़र ने दर्शकों के बीच भारी हाइप पैदा कर दी है, जिसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने देखते ही देखते 1.8 करोड़ (18 मिलियन) व्यूज.

see more..

राजा शिवाजी एंथम “छत्रपति”’ का दमदार बिहाइंड द सीन्स वीडियो रिलीज

11 Apr 2026 | 1:21 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) फिल्म राजा शिवाजी के मेकर्स ने ‘राजा शिवाजी एंथम “छत्रपति”’ का एक दमदार बिहाइंड द सीन्स वीडियो रिलीज किया है, जिसे मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का शानदार पोस्टर जारी करने के बाद अब दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। मेकर्स ने फिल्म के ‘राजा शिवाजी एंथम “छत्रपति”’ का एक दमदार बिहाइंड द सीन्स वीडियो रिलीज किया है, जिसे मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है।.

see more..