Tuesday, Apr 14 2026 | Time 21:22 Hrs(IST)
खेल


ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए एकादश घोषित की

ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए एकादश घोषित की

लंदन, 10 जून (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मंगलवार को लॉर्ड्स में बुधवार से शुरु होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिए अपनी एकादश की घोषणा कर दी।

आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मीडिया के समक्ष अपनी एकादश की घोषणा की। टीम में पूर्व नंबर वन रैंक वाले टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के साथ उस्मान ख्वाजा सलामी जोड़ी के रूप में मैदान में उतरेंगी। गेंदबाजी में जॉश हेजलवुड को बाएं हाथ के गेंदबाज मिशेल स्टार्क और कमिंस के साथ एकादश में जगह दी गयी है।

वहीं ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पीठ की सर्जरी से उबरने के बाद अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। ब्यू वेबस्टर ने एकादश में अपना स्थान बरकरार रखा है उसे मध्यम गति गेंदबाज के रूप में और स्पिनर के विकल्प के तौर पर टीम में रखा गया है।

दक्षिण अफ्रीका के साथ कल से शुरु हो रहे डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया एकादश इस प्रकार है:- उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जॉश हेजलवुड।

राम, उप्रेती

वार्ता

More News

तेजस्विन शंकर ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स की घोषणा में देरी की आलोचना की

14 Apr 2026 | 7:17 PM

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स की घोषणा में देरी से निराश, एशियन गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट डेकाथलॉन एथलीट तेजस्विन शंकर ने स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री की कड़ी आलोचना की है, और इस स्थिति को "डिमोटिवेट करने वाला" और एथलीट्स और कोचों के प्रति "बेइज्जती का संकेत" बताया है।.

see more..

कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

14 Apr 2026 | 7:10 PM

चेन्नई, 14 अप्रैल (वार्ता) कोलकाता नाईट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। .

see more..

सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रायडन कार्स की जगह दिलशान मदुशंका को चुना

14 Apr 2026 | 6:27 PM

हैदराबाद, 14 अप्रैल (वार्ता) सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बाकी बचे मैचों के लिए ब्रायडन कार्स की जगह दिलशान मदुशंका को चुना है। कार्स चोट के कारण मौजूदा आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं।
बाएं हाथ के मीडियम पेसर दिलशान मदुशंका ने श्रीलंका के लिए 1 टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी 20 खेले हैं और उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 विकेट हैं। वह एसआरएच के साथ 75 लाख रुपये में जुड़ेंगे।
श्रीलंकाई बॉलर पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।
राज
वार्ता.

see more..

'साकिब हुसैन की माँ ने उनके पहले क्रिकेट शूज खरीदने के लिए अपनी ज्वेलरी बेच दी'

14 Apr 2026 | 6:18 PM

हैदराबाद, 14 अप्रैल (वार्ता) सनराइज़र्स हैदराबाद ने टाटा आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स पर 57 रन से ज़बरदस्त जीत दर्ज की। जियोस्टार एक्सपर्ट इरफ़ान पठान और फाफ डू प्लेसिस ने 'फियरलेस प्रोडिजीज़' में प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के असर का एनालिसिस किया। .

see more..