Wednesday, Mar 11 2026 | Time 09:29 Hrs(IST)
खेल


ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में नौ विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में नौ विकेट से हराया

गाले 09 फरवरी (वार्ता) मैथ्यू कुनमन और नेथन लायन (चार -चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को श्रीलंका को नौ विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।

श्रीलंका के कल आठ विकेट मात्र 211 रन से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में अभी श्रीलंका ने कल के स्कोर में छह रन जोड़े थे कि नेथन लायन ने कुसल मेंडिस (50) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को नौवीं सफलता दिलाई। इसके बाद बो वेब्स्टर ने लाहिरू कुमारा (नौ) को आउट कर श्रीलंका की दूसरी पारी का 231 के स्कोर पर अंत कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 75 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 17.4 ओवर में एक विकेट गवां कर हासिल कर अपनी दूसरी टेस्ट जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र विकेट ट्रैविस हेड (20) रन के रूप में गिरा। उन्हें प्रभात जयसूर्या ने आउट किया। उस्मान ख्वाजा (27) और मार्नस लाबुशेन (26) रन बनाकर नाबाद रहे। 156 रनों की शानदार पारी खेलने वाले एलेक्स कैरी को ‘प्लयेर ऑफ द मैच’ और सीरीज में 272 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

इससे पहले श्रीलंका ने दिनेश चांदीमल (74) और कुसल मेंडिस (नाबाद 85) रनों की पारी के दम पर पहली पारी में 257 रनों का स्कोर बनाया था।

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एलेक्स कैरी (156) और कप्तान स्टीव स्मिथ (131) की पारियों ने 414 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

राम

वार्ता

More News

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में भारत 219 खिलाड़ियों का मजबूत दल उतारेगा

10 Mar 2026 | 7:40 PM

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) पैरालंपिक कमेटी ऑफ़ इंडिया (पीसीआई) ने मंगलवार को नई दिल्ली वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री के दूसरे एडिशन का उद्घाटन किया। यह 11 से 13 मार्च तक होगा। इसमें आठ देशों के लगभग 257 एथलीट राष्ट्रीय राजधानी में एक बड़े इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स कॉम्पिटिशन के लिए एक साथ आ रहे हैं।.

see more..

गगनजीत भुल्लर चंडीगढ़ में आईजीपीएल इनविटेशनल 2026 के ओपनर में अगुवाई करेंगे

10 Mar 2026 | 7:19 PM

चंडीगढ़, 10 मार्च (वार्ता) गगनजीत भुल्लर इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) 2026 सीज़न के ओपनिंग लेग में एक मज़बूत फील्ड की अगुवाई करेंगे, जब आईजीपीएल इनविटेशनल 2026, चंडीगढ़, जिसे कृष्णा प्रेज़ेंट करता है, चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में शुरू होगा।.

see more..

चीनी ताइपे से 3-1 से हारा भारत, फीफा विश्व कप की दौड़ से बाहर

10 Mar 2026 | 7:14 PM

सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), 10 मार्च (वार्ता) भारतीय महिला फुटबॉल टीम का एएफसी महिला एशिया कप 2026 अभियान मंगलवार को यहां वेस्टर्न सिडनी स्टेडियम में चीनी ताइपे से 1-3 की हार के साथ समाप्त हो गया।.

see more..

लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड में सफलता का श्रेय मेंटल डिसिप्लिन को दिया

10 Mar 2026 | 7:03 PM

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने कहा कि ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन के दौरान एक मुश्किल ड्रॉ से निकलने में उन्हें दिमाग साफ रखने और एक बार में एक मैच पर फोकस करने में मदद मिली।.

see more..

पाकिस्तान सुपर लीग 26 मार्च से 3 मई तक

10 Mar 2026 | 6:54 PM

लाहौर, 10 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान सुपर लीग 2026 इस साल आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले - 26 मार्च को - शुरू होगी और 3 मई तक चलेगी। पहली बार, यह आठ टीमों का टूर्नामेंट होगा जिसमें हैदराबाद किंग्समैन और रावलपिंडी पिंडिज दो नई फ्रेंचाइजी के तौर पर शामिल होंगी।.

see more..