Wednesday, Dec 17 2025 | Time 05:33 Hrs(IST)
खेल


बाबुमा ने डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका की एकादश घोषित की

बाबुमा ने डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका की एकादश घोषित की

लंदन, 10 जून (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए अपनी एकादश की घोषणा कर दी है।

आज यहां मीडिया के समक्ष एकादश के चयन को लेकर बावुमा ने कहा है कि मुल्डर काफी युवा हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मुल्डर के साथ खेलने, उन्हें देखने और पिछले दो वर्षों में लाल गेंद के प्रारूप में उनके प्रदर्शन को देखकर मुझे लगता है कि उनका एकादश में होना टीम के लिए मजबूती प्रदान करेगा। यह उनके आत्मविश्वास को बढायेगा, उसका समर्थन करते रहने और उसे वह करने देने के बारे में है जो वह सबसे अच्छा करता है। दबाव की स्थिति में खेलना उसके पास मौका है।

उन्होंने कहा कि केशव महाराज एकमात्र पूर्णकालिक स्पिनर हैं। वह इस गेंदबाजी लाइनअप में लुंगी एनगिडी के साथ कैगिसो रबाडा, मार्को जेनसन भी शामिल हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार फॉर्म में रहे डेन पैटरसन (पैटो) भी एकादश में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लुंगी का रिकॉर्ड भी बेहतर है वह पैटो से कुछ भी कम नहीं है। उसके पास अनुभव है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की एकादश इस प्रकार है:- एडन मारक्रम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को जेनसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

राम, उप्रेती

वार्ता

More News

सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने कार्तिक, वीर, ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी

16 Dec 2025 | 10:39 PM

अबू धाबी, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर और राजस्थान के विस्फोटक बल्लेबाज कार्तिक शर्मा मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मिनी-ऑक्शन के दौरान लीग के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गये, जबकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन लीग के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। .

see more..

संतोष ट्रॉफी में दिल्ली टीम की कप्तानी हिमांशु राय को

16 Dec 2025 | 8:23 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) बिहार के बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में 19 दिसंबर से होने वाली संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिये दिल्ली टीम की कप्तानी हिमांशु राय को सौंपी गयी है। टीम मैनेजर (बैंक ऑफ इंडिया) सुनील दत्त ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

see more..

पाकिस्तान भी अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में

16 Dec 2025 | 8:22 PM

दुबई, 16 दिसंबर (वार्ता) पाकिस्तान ने मंगलवार को अंडर-19 एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 70 रन से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। .

see more..

लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द ईयर बनीं सबालेंका

16 Dec 2025 | 8:21 PM

वाशिंगटन, 16 दिसंबर (वार्ता) महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) ने दुनिया की शीर्ष महिला टेनिस स्टार एरिना सबालेंका को लगातार दूसरी बार 'साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी' चुना है। .

see more..

ममता ने खेल मंत्री अरूप विश्वास का इस्तीफा स्वीकार किया

16 Dec 2025 | 8:19 PM

कोलकाता, 16 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य के खेल मंत्री अरूप विश्वास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। .

see more..