Monday, May 11 2026 | Time 17:53 Hrs(IST)
खेल


बाबुमा ने डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका की एकादश घोषित की

बाबुमा ने डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका की एकादश घोषित की

लंदन, 10 जून (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए अपनी एकादश की घोषणा कर दी है।

आज यहां मीडिया के समक्ष एकादश के चयन को लेकर बावुमा ने कहा है कि मुल्डर काफी युवा हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मुल्डर के साथ खेलने, उन्हें देखने और पिछले दो वर्षों में लाल गेंद के प्रारूप में उनके प्रदर्शन को देखकर मुझे लगता है कि उनका एकादश में होना टीम के लिए मजबूती प्रदान करेगा। यह उनके आत्मविश्वास को बढायेगा, उसका समर्थन करते रहने और उसे वह करने देने के बारे में है जो वह सबसे अच्छा करता है। दबाव की स्थिति में खेलना उसके पास मौका है।

उन्होंने कहा कि केशव महाराज एकमात्र पूर्णकालिक स्पिनर हैं। वह इस गेंदबाजी लाइनअप में लुंगी एनगिडी के साथ कैगिसो रबाडा, मार्को जेनसन भी शामिल हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शानदार फॉर्म में रहे डेन पैटरसन (पैटो) भी एकादश में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लुंगी का रिकॉर्ड भी बेहतर है वह पैटो से कुछ भी कम नहीं है। उसके पास अनुभव है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की एकादश इस प्रकार है:- एडन मारक्रम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को जेनसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

राम, उप्रेती

वार्ता

More News

टेक्निकल वर्कशॉप सीरीज के जरिए भारत में वैश्विक स्ट्रिंगिंग विशेषज्ञता को बढ़ावा

11 May 2026 | 5:40 PM

नयी दिल्ली, 11 मई (वार्ता) भारत में रैकेट खेलों की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के बीच, योनेक्स सनराइज इंडिया ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के एक बेहद महत्वपूर्ण लेकिन अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले पहलू - प्रोफेशनल रैकेट स्ट्रिंगिंग - को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। इसी उद्देश्य से आज झंडेवालान स्थित नोवोटेल न्यू दिल्ली सिटी सेंटर में विशेष “योनेक्स-सनराइज स्ट्रिंगिंग वर्कशॉप” का आयोजन किया गया।.

see more..

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने सिख यूनियन क्लब नैरोबी शताब्दी टूर्नामेंट का खिताब जीता

11 May 2026 | 5:28 PM

मोहाली, 11 मई (वार्ता) राउंडग्लास हॉकी अकादमी (आरजीएचए) ने केन्या की राजधानी नैरोबी में आयोजित सिख यूनियन क्लब नैरोबी शताब्दी समारोह हॉकी टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।.

see more..

मोहम्मद शमी के अनुभव के साथ उतरेगी सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स

11 May 2026 | 5:17 PM

कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 11 मई (वार्ता) हाल ही में हुई बंगाल टी20 लीग पुरुष नीलामी में सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने कई अहम खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है, जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सबसे बड़ा नाम रहे, इसके अलावा आलराउंडर करण लाल को भी टीम ने अपने साथ जोड़ा है। आगामी सीजन से पहले घरेलू क्रिकेट के कई प्रमुख खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इसी क्रम में सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने भी अनुभव, घरेलू प्रदर्शन और उभरती प्रतिभाओं का संतुलित मिश्रण तैयार करते हुए अपनी टीम को अंतिम रूप दिया।.

see more..

रज्जाक जून में बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड की हाई परफॉर्मेंस यूनिट में शामिल हो सकते है

11 May 2026 | 5:16 PM

ढाका, 11 मई (वार्ता) पूर्व स्पिनर अब्दुर रज्जाक ने सोमवार को कहा कि वह जून से बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड की हाई परफॉर्मेंस यूनिट में शामिल हो सकते हैं। रज्जाक अमीनुल इस्लाम की अगुवाई वाले पूर्व बोर्ड का हिस्सा थे, जिसे हाल ही में भंग कर दिया गया था। रज्जाक ने सोमवार को क्रिकबज को यह जानकारी देते हुए कहा, "हां, हमने चर्चा की और मेरे जून में शामिल होने की उम्मीद है। बीसीबी एचपी यूनिट को रीस्ट्रक्चर करने की योजना बना रहा है और इसके परिणामस्वरूप नेशनल सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन को एसपी के प्रमुख के रूप में ट्रांसफर कर दिया गया है, जिनके पाकिस्तान के खिलाफ चल रही सीरीज के बाद पदभार .

see more..

कियान, अथर्व और आरव चमके, रेयो रेसिंग के लिए ग्रैंड डबल

11 May 2026 | 5:12 PM

बेंगलुरु, 11 मई (वार्ता) मुंबई के कियान शाह ने अपने नए रेसिंग करियर में शानदार प्रदर्शन जारी रखा, रविवार देर रात बेंगलुरु में मशहूर मेको मेरिटस कप में रोटैक्स सीनियर कैटेगरी में दबदबा बनाया और जीत हासिल की।.

see more..