Saturday, Feb 14 2026 | Time 19:24 Hrs(IST)
दुनिया


ट्रेन अगवा करने वाले बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के दावे को झूठा बताया

ट्रेन अगवा करने वाले बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के दावे को झूठा बताया

इस्लामाबाद, 13 मार्च (वार्ता) बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तानी सेना के इस दावे को गुरुवार को झूठा बताया कि उसने रेलगाड़ी अगवा करने वाले विद्रोहियों को पराजित कर बंधकों को छुड़ा लिया है।

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने कहा है कि पाकिस्तानी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के प्रवक्ता द्वारा किए गए दावे झूठ और हार को छिपाने की एक नाकाम कोशिश है। उन्होंने एक बयान में कहा कि जमीनी हकीकत यह है कि कई मोर्चों पर लड़ाई जारी है और दुश्मन को भारी नुकसान और सैन्य क्षति हो रही है। ट्रेन के कब्जे स्थान पर सेना न तो जीत हासिल कर पाई है और न ही अपने बंधक कर्मियों को बचाने में कामयाब रही है।

बीएलए प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के अधिकारियों ने जिन व्यक्तियों को ‘बरामद’ करने (छुड़ाने) का दावा किया है, उन्हें बीएलए ने ही अपने युद्ध नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के तहत रिहा किया था।”

बीएलए प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना अपने ही कर्मियों को बंधक बनाकर छोड़ने का नाटक कर कर छूटा प्रचार कर रही है और इसका मकसद सेना की हार को छुपाना है।

उन्होंने कहा कि संघर्ष जारी है और हम सभी मोर्चों पर दुश्मन को पीछे हटने के लिए मजबूर कर रहे हैं। जमीनी लड़ाई में विफल होने के बाद सेना ने निहत्थे नागरिकों पर हमला करके अपनी सैन्य लाचारी का बदला लेने के प्रयास में स्थानीय बलूच आबादी को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

बीएलए ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार को युद्धबंदियों के मुद्दे पर गंभीरता दिखाने और कैदियों की अदला-बदली की दिशा में कदम उठाने का मौका दिया था, लेकिन अपने सैनिकों की जान बचाने के बजाय, कब्जे वाली सेना युद्ध पर अड़ी हुई है। अब जबकि सरकार ने अपने बंधकों को मरने के लिए छोड़ दिया है, तो उनकी मौत की जिम्मेदारी भी उसी की होगी।

बीएलए पाकिस्तान को जमीनी हकीकत स्वीकार करने की चुनौती देता है। अगर कब्जे वाली सेना वाकई जीत का दावा करती है, तो उसे स्वतंत्र पत्रकारों और निष्पक्ष स्रोतों को युद्धग्रस्त इलाकों में जाने की अनुमति देनी चाहिए ताकि दुनिया को पता चल सके कि पाकिस्तानी सेना को कितना नुकसान हुआ है।

बीएलए प्रवक्ता ने कहा यह लड़ाई अब पाकिस्तानी के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। हर टकराव में दुश्मन की हार अपरिहार्य है और बीएलए इस युद्ध को अपनी शर्तों पर तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से लड़ रहा है।

उप्रेती, मनोहर

वार्ता

More News
बंगलादेश चुनाव: बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान का बड़ा बयान; भारत, चीन और पाकिस्तान के साथ संबंधों पर स्पष्ट की नीति

बंगलादेश चुनाव: बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान का बड़ा बयान; भारत, चीन और पाकिस्तान के साथ संबंधों पर स्पष्ट की नीति

14 Feb 2026 | 6:50 PM

ढाका, 14 फरवरी (वार्ता) बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन और देश के भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखे जा रहे तारिक रहमान ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी एक ऐसी विदेश नीति का पालन करेगी जो चीन, भारत और पाकिस्तान के साथ व्यवहार में बंगलादेश के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगी। .

see more..

ईरान में सत्ता परिवर्तन "सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है" : ट्रम्प

14 Feb 2026 | 4:31 PM

वाशिंगटन, 14 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन "सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है"। जो देश के धार्मिक नेतृत्व को हटाने के समर्थन में उनके अब तक के सबसे स्पष्ट बयानों में से एक को दर्शाता है।.

see more..

रूस के साथ रिश्ते टूटने की वजह से फिनलैंड मुश्किल में है: कुजनेत्सोव

14 Feb 2026 | 12:06 PM

हेलेंस्की, 14 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) फिनलैंड में रूस के राजदूत पावेल कुज़नेत्सोव ने कहा है कि रूस के साथ संबंध टूटने के कारण फिनलैंड संकट का सामना कर रहा है। देश में रिकॉर्ड बेरोजगारी, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में शून्य वृद्धि, तेजी से बढ़ता राज्य ऋण और बजट घाटा बहुत ज्यादा है।.

see more..
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की तलाश के लिए वाणिज्य दूतावास, पुलिस ने अभियान तेज किया

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की तलाश के लिए वाणिज्य दूतावास, पुलिस ने अभियान तेज किया

14 Feb 2026 | 11:41 AM

बेंगलुरु, 14 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कर्नाटक निवासी 22 वर्षीय विद्यार्थी साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने पर गहरी चिंता जतायी है। दूतावास ने कहा है कि वह स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले भारतीय विद्यार्थी के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है और उसे ढूंढने में अमेरिका के अधिकारियों की मदद कर रहा है।

see more..
अमेरिका में विमान हादसे में चार लोगों की मौत

अमेरिका में विमान हादसे में चार लोगों की मौत

14 Feb 2026 | 10:23 AM

वांशिंगटन, 13 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक ) अमेरिका में कोलोराडो के एमराल्ड पहाड़ी के एक दूर-दराज के इलाके के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अखबार स्काई-हाई न्यूज़ ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में राउट काउंटी शेरिफ डग शेरार के हवाले से कहा गया कि यह हादसा गुरुवार रात को हुआ।

see more..