Wednesday, Dec 17 2025 | Time 18:52 Hrs(IST)
खेल


बंगलादेश ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 484 रन बनाये

बंगलादेश ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 484 रन बनाये

गाॅले (श्रीलंका) 18 जून (वार्ता) बारिश के खलल के बाद श्रीलंकाई गेंदबाज थरिंडु रत्नायके, असिता फर्नांडो और मिलन रत्नायके ने बंगलादेश को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नये सत्र के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बुधवार को छह विकेट झटककर अपनी टीम की मैच में वापसी कराई। दिन का खेल समाप्त होने के समय बंगलादेश ने नौ विकेट पर 484 रन बना लिये थे और हसन महमूद और नाहिद राणा ने अभी खाता नहीं खोला है और क्रीज पर मौजूद रहे।

बंगलादेश ने कल के तीन विकेट पर 292 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। अभी बंगलादेश ने कल के स्कोर में 17 रन जोड़े थे कि असिता फर्नांडो ने नजमुल शांतो को मैथ्यूज के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। नजमुल शांतो ने अपनी 148 रनों की पारी में 279 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विकेटकीपर लिटन कुमार दास ने मुशफिकुर के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट लिए 149 रनों की साझेदारी हुई। 131वें ओवर के समय बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय बंगलादेश ने चार विकेट पर 423 रन बना लिये थे और मैदान गीला होने के कारण मैच दोबारा देर से शुरु हुआ। फर्नांडो ने मुशफिकुर रहीम को पगबाधा आउट किया और श्रीलंका को पांचवीं सफलता 458 के स्कोर पर दिलाई। मुशफिकुर राहीम ने 163 रनों की पारी में 350 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाये। इसी स्कोर पर रत्नायके ने लिटन कुमार दास (90) को मेंडिस के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद मिलन रत्नायके ने जाकेर अली (आठ) को बोल्ड कर दिया। तैजुल इस्लाम (छह) भी मिलन रत्नायके का शिकार बने। नईम हसन (11) को भी मिलन रत्नायके ने आउट किया। दिन का खेल समाप्त होने के समय बंगलादेश ने 151 ओवर में नौ विकेट पर 484 रन बना लिये। हसन महमूद और नाहिद राणा अपना खाता खोले बगैर क्रीज पर मौजूद है।

श्रीलंका की ओर से थरिंडु रत्नायके, असिता फर्नांडो और मिलन रत्नायके ने तीन-तीन विकेट लिये।

राम, उप्रेती

वार्ता

More News

अनंतजीत सिंह नरुका और दर्शना राठौड़ ने मिश्रित टीम स्कीट में स्वर्ण पदक जीता

17 Dec 2025 | 6:17 PM

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान की जोड़ी अनंतजीत सिंह नरुका और दर्शना राठौड़ ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं (शॉटगन) में सीनियर स्कीट मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान की इस जोड़ी ने कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 45-43 से हराकर खिताब अपने नाम किया।.

see more..

अफगानिस्तान की अंडर -19 टीम ने नेपाल को छह विकेट से हराया

17 Dec 2025 | 4:58 PM

दुबई 17 दिसंबर (वार्ता) जैतुल्लाह शाहीन (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उजैरउल्लाह नियाजी (61) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में नेपाल को 139 गेंदे शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।.

see more..

डेम्बेले और बोनमती को फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार

17 Dec 2025 | 4:35 PM

दोहा, (कतर), 17 दिसंबर (वार्ता) स्पेन की आइताना बोनमाटी और फ्रांस के उस्मान डेम्बेले को क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग के फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।.

see more..

स्टीव स्मिथ एडिलेड टेस्ट से बाहर

17 Dec 2025 | 3:51 PM

एडिलेड, 17 दिसंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को कान की समस्या के कारण बुधवार को शुरु हुए तीसरे एशेज टेस्ट से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह उस्मान ख्वाजा को टीम में जगह दी गई है।.

see more..

मैडसेन की कप्तानी में अगले साल होने वाले टी-20 विश्वकप में खेलेगा इटली

17 Dec 2025 | 3:39 PM

रोम, 17 दिसंबर (वार्ता) इटली क्रिकेट फेडरेशन ने कहा कि अगले साल होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में राष्ट्रीय टीम वेन मैडसेन की अगुवाई में खेलेगी।.

see more..