Sunday, Jun 7 2026 | Time 13:54 Hrs(IST)
खेल


बीसीसीआई ने द. अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ होने वाली घरेलू सीरीज के कार्यक्रम में किया बदलाव

बीसीसीआई ने द. अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ होने वाली घरेलू सीरीज के कार्यक्रम में किया बदलाव

मुम्बई 09 जून (वार्ता) भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच अब कोलकाता के ईडन गार्डंस की बजाय नयी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 से 18 नवंबर तक पहला टेस्ट मैच कोलकाता में होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2024-25 घरेलू सत्र के लिए कई बदलावों की घोषणा की है। इसी के तहत चेन्नई अब सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला एकदिवसीय श्रृंखला की मेजबानी नहीं करेगा। इसकी जानकारी तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसी को दी थी जिसके बाद बीसीसी ने यह फैसला किया।

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया है कि अगले साल होने वाले पुरुष टी-20 विश्वकप की तैयारियों के मद्देनजर वे 14 से 20 सितंबर के बीच होने वाली सीरीज की मेजबानी नहीं कर सकते क्योंकि अगले कुछ महीनों में चेपॉक की पिच और मैदान को दोबारा तैयार किया जाएगा। अब ये मैच न्यू चंडीगढ़ और दिल्ली में खेले जाएंगे। न्यू चंडीगढ़ का नया पीसीए स्टेडियम पहले दो एकदिवसीय, जबकि दिल्ली का कोटला अंतिम मैच खेला जायेगा। न्यू चंडीगढ़ को यह मैच आंशिक रूप से महिला विश्व कप से हटाए जाने के मुआवजे के रूप में दिए गए हैं।

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका ए और इंडिया ए के बीच तीन एकदिवसीय मैच अब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बजाय राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे। बेंगलुरु को सितंबर के आखिर से नवंबर की शुरुआत के बीच होने वाले महिला विश्वकप के पांच भारतीय स्थलों में शामिल किया गया है। वह उद्घाटन मैच के साथ-साथ फाइनल की मेजबानी करेगा। (अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा)।

बीसीसीआई की बेंगलुरु के बाहर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 30 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच इस श्रृंखला के दो 4-दिवसीय मैच खेले जायेंगे।

राम

वार्ता

More News

उलानबतोर ओपन के तीसरे दिन भारतीय पहवानों ने जीते दो स्वर्ण सहित छह पदक

07 Jun 2026 | 12:44 PM

उलानबतोर (मंगोलिया) 06 जून (वार्ता) सागर जगलान और टीनएजर काजल ढोचक ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए उलानबतोर ओपन 2026 कुश्ती टूर्नामेंट के तीसरे दिन स्वर्ण पदक जीत। भारतीय पहवानों ने इस दिन दो स्वर्ण सहित छह पदक अपने नाम किए।.

see more..

इंग्लैंड को जीत के लिए पांच विकेट की दरकार, न्यूजीलैंड को चाहिए 199 रन

07 Jun 2026 | 12:10 PM

लॉर्ड्स 07 जून (वार्ता) इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश के कारण 10 ओवर से भी कम खेल हो पाया। इंग्लैंड ने रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल को आउट करके अपनी स्थिति और मजबूत कर ली और न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 55 रन कर दिया। मेहमान टीम अभी भी लक्ष्य से 199 रन दूर है। बारिश के कारण दिन की शुरुआत देर से हुई और पहला सत्र पूरी तरह धुल गया। अपराह्न 12:43 बजे खेल फिर से शुरू हुआ, वह अधिक देर नहीं चल पाया, क्योंकि 11 गेंदों के बाद फिर से बारिश ने खेल रोक दिया। 33 मिनट बाद खेल फिर शुरू हुआ और डेवोन कॉनवे ने गस एटकिंसन की गेंद पर बाउंड्री लगाकर पारी आ.

see more..

पंत शतक से चूके,भारत ने लंच तक बनाये छह विकेट पर 475 रन

07 Jun 2026 | 11:57 AM

मुल्लांपुर, 07 जून (वार्ता) ऋषभ पंत शतक से चूके, 81 रन बनाकर आउट हुए। रविवार सुबह के पहले सत्र में कप्तान शुभमन गिल (126 ) के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक छह विकेट पर 475 रन बना लिये है। .

see more..

ब्राजील ने अमेरिका की महिला सॉकर टीम को 2-1 से हराया

07 Jun 2026 | 11:32 AM

साओ पाउलो 07 जून (वार्ता) ब्राजील की महिला सॉकर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अमेरिका की महिला राष्ट्रीय सॉकर टीम (यूएसडब्ल्यूएनटी) को 2-1 से हराया। शनिवार को खेले गये मुकाबले में सोफिया विल्सन ने शुरुआत में ही गोल करके टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन ताइना मारान्हाओ और बिया जानेराटो के तेजी से किए गए दो गोल ने मेजबान टीम को अमेरिका के खिलाफ 44 मैचों में अपनी पांचवीं जीत दिला दी।.

see more..

सूर्यकुमार को बाहर करना एक कठिन फ़ैसला था : आगरकर

06 Jun 2026 | 10:28 PM

मुंबई, 06 जून (वार्ता) भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने कहा है कि हालिया टी 20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर करना एक "कठिन फ़ैसला" था, जिस पर चयन समिति ने "काफ़ी विचार-विमर्श किया।".

see more..