Wednesday, Feb 11 2026 | Time 23:42 Hrs(IST)
Sports


बीसीसीआई ने पाकिस्तान से तनाव के बीच आईपीएल एक सप्ताह के लिये किया स्थगित

बीसीसीआई ने पाकिस्तान से तनाव के बीच आईपीएल एक सप्ताह के लिये किया स्थगित

मुम्बई, 09 मई (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शेष मैचों को एक सप्ताह के लिये स्थगित कर दिया है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार अपराह्न जारी एक बयान में कहा कि आईपीएल 2025 को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सभी प्रमुख हितधारकों के साथ परामर्श के बाद आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया। बैठक में आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल भी शामिल थे।
सैकिया ने कहा कि संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के परामर्श से स्थिति का व्यापक आकलन करने के बाद टूर्नामेंट के नए कार्यक्रम और स्थलों के बारे में आगे की जानकारी उचित समय पर दी जायेगी।
लखनऊ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले मैच की टिकटों के पैसे लौटाये जा रहे हैं और स्टेडियम के सभी गेट बंद कर दिये गये हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी और प्रमुख हितधारकों को इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है।
माना जा रहा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इससे पहले गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच को रद्द कर दिया गया था। मैच के बाद आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा था कि बोर्ड स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुये है और कोई भी आखिरी फैसला केंद्र सरकार के परामर्श से ही लिया जायेगा।
आईपीएल 2025 में अभी तक 58 मैच हो चुके हैं, जिसमें धर्मशाला में मैच रद्द होना भी शामिल है। ग्रुप चरण में 12 मैच खेले जाने शेष हैं।
राम.श्रवण
वार्ता

More News

रदरफोर्ड के आतिशी अर्धशतक से वेस्ट इंडीज ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

11 Feb 2026 | 8:49 PM

मुम्बई, 11 फरवरी (वार्ता) शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 76) के 42 गेंदों में दो चौकों और सात छक्कों की मदद से सजे आतिशी अर्धशतक से वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 विश्व कप मुकाबले में बुधवार को छह विकेट पर 196 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। .

see more..

अनीश ने ब्रॉन्ज़, एड्रियन ने जीता गोल्ड

11 Feb 2026 | 8:08 PM

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) ओलंपियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट अनीश भनवाला ने पुरुषों की 25मी रैपिड-फायर पिस्टल (आरपीएफ) में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता, यह उनकी तीसरी एशियन चैंपियनशिप थी। कजाकिस्तान ने एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप, नई दिल्ली 2026 के आठवें दिन बुधवार को डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चार गोल्ड मेडल जीते। एड्रियन करमाकर ने 50मी राइफल प्रोन जूनियर मेन्स इवेंट में और जूनियर मेन्स 25 मी आरपीएफ टीम ने भी उस दिन गोल्ड मेडल जीता, जिससे भारत की मेडल टैली 41 गोल्ड, 19 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज़ मेडल तक पहुंच गई, जबकि कॉम्पिटिशन के दो दिन और बचे हैं।.

see more..

सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर का नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

11 Feb 2026 | 8:00 PM

राँची, 11 फरवरी (वार्ता) झारखंड के सीसीएल के जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर ने आज हथिया गोंदा स्कूल, राँची में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया।.

see more..

दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट ‘एमपीएल–सीजन 5’ का आगाज़

11 Feb 2026 | 7:56 PM

नोएडा, 11 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 107 स्थित महर्षि विश्विद्यालय क्रिकेट ग्राउंड में दिल्ली एनसीआर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी छात्रों के बीच चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामनेट होने जा रहा है जिसका बुधवार को विश्विद्यालय के प्रशिक्षित क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा शुभारंभ किया गया।.

see more..

एलिस और जम्पा के 'चौके' से ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से पीटा

11 Feb 2026 | 7:17 PM

कोलम्बो, 11 फरवरी (वार्ता) नाथन एलिस और एडम जम्पा (4-4 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को बुधवार को एकतरफा अंदाज में 67 रन से पीटकर टी 20 विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 182 रन बनाने के बाद आयरलैंड को 16.5 ओवर में 115 रन पर समेट दिया। 12 रन पर चार विकेट लेने वाले एलिस को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।.

see more..