Wednesday, Aug 19 2026 | Time 02:31 Hrs(IST)
States » Rajsthan


भागवत आरएसएस की समन्वय बैठक में भाग लेने जोधपुर पहुंचे

भागवत आरएसएस की समन्वय बैठक में भाग लेने जोधपुर पहुंचे

जोधपुर 02 सितंबर ( वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डा मोहन भागवत पांच से सात सितम्बर तक जोधपुर में आरएसएस की होने वाली अखिल भारतीय समन्वय बैठक में भाग लेने जोधपुर पहुंच गए हैं।
श्री भागवत इस बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को जोधपुर पहुंचे। प्रांत संघचालक (जोधपुर प्रांत) हरदयाल वर्मा ने बताया कि श्री भागवत बैठक स्थल आदर्श डिफेंस स्पोर्ट्स एकेडमी लाल सागर पहुंचे जहां उनका तिलक लगा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।
तीन दिवसीय इस समन्वय बैठक में संघ से प्रेरित 32 विविध संगठनों के अ भा अध्यक्ष, महामंत्री एवं संगठन महामंत्री सहित प्रमुख पदाधिकारी हिस्सा लेंगे ।
बैठक में भाग लेने के लिए इन पदाधिकारियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बैठक में ये पदाधिकारी संगठन कार्य क्षेत्र में अपने अनुभवों के आधार पर परिस्थितियों का आकलन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा इसमें राष्ट्रीय एकात्मता, सुरक्षा एवं सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। हाल में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं पर सामूहिक समीक्षात्मक विश्लेषण भी किया जाएगा। बैठक में विविध संगठन के कार्यकर्ता अपने कार्य की जानकारी, उपलब्धियों तथा आगामी योजनाओं को भी प्रस्तुत करेंगे।
जोरा
वार्ता

More News

पेंशनरों का अनुभव 'विकसित राजस्थान' के संकल्प में महत्वपूर्ण आधार : भजनलाल

19 Aug 2026 | 1:07 AM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि सेवानिवृत्त कर्मियों का प्रशासनिक अनुभव, निर्णय क्षमता और व्यावहारिक समझ 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण आधार सिद्ध हो सकती है।.

see more..

फसल बीमा फर्जीवाड़ा : जयपुर और टोंक में ई-मित्र एवं किसानों पर एफआईआर के निर्देश

19 Aug 2026 | 1:01 AM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) में फर्जी पॉलिसी बनाने के मामले में टोंक और जयपुर जिले में ई-मित्र एवं किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं।.

see more..

चित्तौड़गढ़ में अनियंत्रित ट्रेलर बाइक पर पलटा, मां-बेटे की मौके पर ही मौत

19 Aug 2026 | 12:51 AM

चित्तौड़गढ़, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रेलर के पलटने से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की दबकर दर्दनाक मौत हो गयी।.

see more..

भाजपा नेता अपराध बोध से ग्रसित, इसलिए वंदे मातरम् पर मचा रहे हैं हल्ला, कांग्रेस 90 वर्षों से गाती आ रही है : गहलोत

19 Aug 2026 | 12:47 AM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं पर अपराध बोध से ग्रसित होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसी वजह से वे अब 'वंदे मातरम्' को लेकर हल्ला मचा रहे हैं।.

see more..

गहलोत की दृष्टि सही नहीं -भजनलाल

19 Aug 2026 | 12:16 AM

गहलोत के बयानों पर भजनलाल का पलटवार, 'दृष्टि सही नहीं, इसलिए नहीं दिख रहा राजस्थान का विकास'.

see more..