Wednesday, Dec 17 2025 | Time 06:28 Hrs(IST)
राज्य


भजनलाल ने दौसा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो

भजनलाल ने दौसा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो

दौसा 10 नवंबर (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा में विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी जगमोहन मीणा के समर्थन में रविवार को रोड शो किया।

श्री शर्मा ने रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र के हर एक बिंदु पर कार्य करते हुए राज्य के युवा, किसान, महिला और मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि दौसा से होकर गुजरने वाला दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर दौसा और राजस्थान के भाग्य को बदलेगा और विकास की एक नई इबारत लिखेगा।

उन्होंने कहा कि दौसा शहर के प्रमुख मार्गाें से होते हुए निकला। लोगों ने फूल वर्षा कर और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। रोड शो के दौरान दौसा के विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापार संगठनों एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जगह-जगह पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा " मैं खुद एक किसान परिवार से आता हूं इसलिए किसानों के दुःख-दर्द को समझता हूं। उनकी पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए हमने दौसा सहित पूर्वी राजस्थान के जिलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण ईआरसीपी योजना से जुड़ा समझौता किया है। जिसका अगले महीने शिलान्यास होने जा रहा है।" उन्होंने कहा कि इस योजना के मूर्तरूप लेने के बाद पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की कोई कमी नहीं रहेगी, किसानों की उपज में वृद्धि होगी और उनका जीवन खुशहाल बनेगा।

श्री शर्मा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने भविष्य को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता न करें। राज्य सरकार उनको सरकारी और निजी क्षेत्र में भरपूर रोजगार देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा स्थानीय होने के साथ ही बेहद मिलनसार और जनता के दुःख सुख में साथ देने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा " मैंने संगठन का काम-काज संभालने के दौरान श्री जगमोहन मीणा की कार्यशैली देखी है। पार्टी में उन्हें डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का भाई होने के नाते नहीं बल्कि उनकी योग्यता को देखकर प्रत्याशी बनाया है।"

उन्होंने श्री जगमोहन मीणा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील भी की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक विक्रम बंशीवाल, राजेन्द्र मीणा, भागचंद टांकडा, महेन्द्रपाल मीणा, रामबिलास मीणा एवं संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद थे।

जोरा

वार्ता

More News

राजस्थान कांंग्रेस बुधवार को केन्द्र सरकार के विरुद्ध जयपुर में करेगी विरोध प्रदर्शन

16 Dec 2025 | 11:33 PM

जयपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को परेशान किये जाने के मुद्दे को लेकर बुधवार को राजधानी जयपुर में विरोध प्रदर्शन करेगी। .

see more..

एएसआई को 50 हजार की रिश्वत मामले में ढाई साल की सजा

16 Dec 2025 | 11:33 PM

भीलवाड़ा 16 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान के भीलवाड़ा शहर कोतवाली में तैनात रहे सहायक पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) न्यायालय ने रिश्वतखोरी के एक मामले में दोषी करार देते हुए ढाई वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई हैं। .

see more..

एनआईए ने रामलिंगम हत्याकांड में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया

16 Dec 2025 | 11:32 PM

चेन्नई, 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के दिवंगत पदाधिकारी रामलिंगम के 2019 के हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया।.

see more..

छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा 35 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट: विकास, अनुशासन और भविष्य की मजबूत नींव - वित्त मंत्री ओ पी चौधरी

16 Dec 2025 | 10:52 PM

रायपुर 16 दिसंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा 35 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट प्रस्तुत कर विकास, वित्तीय अनुशासन और दूरदर्शी शासन की स्पष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। .

see more..

तोमर के राष्ट्रीय फुटबाल के लिये चयन होने पर धौलपुर में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

16 Dec 2025 | 10:44 PM

भरतपुर, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में धौलपुर के फुटबॉल खिलाड़ी अंगद तोमर का राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट संतोष ट्रॉफी के लिए चयन होने की घोषणा के बाद जिले में फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ खेलप्रेमियों में जबरदस्त उल्लास छा गया है। .

see more..