Saturday, Sep 5 2026 | Time 17:15 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भजनलाल शर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जोधपुर हाउस में किया पौधारोपण

भजनलाल शर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जोधपुर हाउस में किया पौधारोपण

नई दिल्ली/जयपुर, 03 अगस्त (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली के जोधपुर हाउस में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बिल्व का पौधा लगाया।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि बिल्व जैसे पौधे धार्मिक और औषधीय दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत इस वर्ष दस करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अब तक साढ़े सात करोड़ से अधिक पौधरोपण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में हरियाली तीज के दिन ढाई करोड़ पौधे लगाकर एक रिकॉर्ड बनाया है जो प्रदेशवासियों की पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधरोपण सिर्फ एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हरित भविष्य देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरियालो राजस्थान अभियान को और अधिक गति देने का आह्वान किया।

जोरा

वार्ता

More News

कार की चपेट में आने से शिक्षिका घायल

05 Sep 2026 | 3:34 PM

भरतपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के बयाना कस्बे में शनिवार को एक कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक शिक्षिका गम्भीर रूप से घायल हो गयी। .

see more..

पेयजल को लेकर भीड़ ने विधायक को घेरा

05 Sep 2026 | 1:59 PM

भरतपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के वैर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बहादुर सिंह कोली को जन्माष्टमी पर अपने ही क्षेत्र के एक कुश्ती दंगल के दौरान आक्रोशित भीड़ का सामना करना पड़ा। .

see more..

डीग जिले के गांव की का ट्रायल के लिये चयन होने पर खुशी की लहर

05 Sep 2026 | 1:53 PM

भरतपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो में आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के ट्रायल लिए राजस्थान में डीग जिले की हीगौली गांव की महिला पहलवान शीतल फ़ौजदार का शिक्षा विभाग राजस्थान की ओर से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने के बाद पूरे संभाग में कुश्ती प्रेमियों में खुशी की लहर व्याप्त है। .

see more..

कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र'

05 Sep 2026 | 1:51 PM

अलवर, 05 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने वार्ड नंबर 59 स्थित पार्टी प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय पर 'जन घोषणा पत्र- 2026' जारी किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत सहित पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में जारी घोषणा पत्र में 'बेहतर अलवर, स्वच्छ अलवर, बेहतर बुनियादी ढांचा, स्मार्ट नागरिक सेवाएं और जवाबदेह नगर निगम' का संकल्प लिया गया।

see more..

पुलिस को खुली चुनौती देने वाला फेसबुकिया डॉन हिरासत में

05 Sep 2026 | 1:28 PM

भरतपुर, 05 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के कामा थाना क्षेत्र में फेसबुक पर एक फोटो अपलोड करके पुलिस को खुली चुनौती देने वाले एक बदमाशा को पुलिस ने हवालात की हवा खिला दी। .

see more..