Monday, Feb 9 2026 | Time 02:02 Hrs(IST)
India


भूटान के जे खेंपो और प्रधानमंत्री तोबगे राजगीर में शाही मंदिर समारोह के लिए भारत यात्रा पर

भूटान के जे खेंपो और प्रधानमंत्री तोबगे  राजगीर में शाही मंदिर समारोह के लिए भारत यात्रा पर

नयी दिल्ली 03 सितम्बर (वार्ता) भूटान के जे खेंपो, मुख्य मठाधीश ट्रुलकु जिग्मे चोएद्रा और भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे बुधवार को चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत आ रहे हैं जहां वे गुरुवार को बिहार के राजगीर में शाही भूटान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। भूटान के प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी ओम ताशी डोमा भी आ रही हैं। ये सभी आज सीधे बिहार के गयाजी पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय ने आज बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद भूटान के प्रधानमंत्री अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर भी जाएँगे। राजगीर स्थित शाही भूटान मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा भारत और भूटान के बीच बौद्ध धर्म की साझा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस मंदिर के लिए भूमि बिहार सरकार द्वारा प्रदान की गई है। परम
पावन जे खेंपो और भूटान के प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है, जो इस विशेष साझेदारी की एक पहचान है।
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि श्री तोबगे का विदेश मंत्री डाॅ. एस जयशंकर से भी मिलने का कार्यक्रम है।
श्री तोबगे गुरूवार को गयाजी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार सुबह वह अयोध्या जायेंगे और दोपहर बाद राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम को डॉ. जयशंकर से मुलाकात के बाद श्री तोबगे शनिवार को वह भूटान रवाना हो जायेंगे।
श्री तोबगे इसी वर्ष फरवरी में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आये थे। उन्होंने ‘स्कूल ऑफ़ अल्टीमेट लीडरशिप’ सम्मेलन में हिस्सा लिया था। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक भी की थी।
संजीव
वार्ता

More News

बनारस केवल एक शहर नहीं, बल्कि धर्म, विद्या, कला और सह-अस्तित्व की भूमि है-श्री हरिवंश

08 Feb 2026 | 10:51 PM

नयी दिल्ली 08 फरवरी (वार्ता) राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा है कि बनारस केवल एक शहर नहीं, बल्कि धर्म, विद्या, कला और सह-अस्तित्व की भूमि है। .

see more..

'द स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली' में विभिन्न श्रेणियों में पुरानी कारों के मालिकों ने जीता पुरस्कार

08 Feb 2026 | 10:26 PM

नयी दिल्ली, 08 फरवरी (वार्ता) दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने रविवार को देश के सबसे पुराने मोटर रैलियों में से एक 'द स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली' के 59वें संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।.

see more..

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद पर समीक्षा बैठक की

08 Feb 2026 | 9:59 PM

नयी दिल्ली/रायपुर, 08 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में वामपंथी उग्रवाद पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने राज्य में विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। .

see more..

एसआईआर पश्चिम बंगाल : चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया स्थायी निवासी प्रमाण-पत्र भी मान्य दस्तावेज

08 Feb 2026 | 9:39 PM

नयी दिल्ली/कोलकाता, 08 फरवरी (वार्ता) निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में वर्ष 2026 की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर रविवार को महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्थायी निवासी/डोमिसाइल प्रमाण-पत्र मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पात्रता सिद्ध करने वाले मान्य दस्तावेजों में शामिल रहेगा। .

see more..

बजट में विकसित भारत का रोडमैप : अश्विनी वैष्णव

08 Feb 2026 | 9:00 PM

नयी दिल्ली, 08 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय बजट में विकसित भारत का रोडमैप तैयार किया गया है, इसका उद्देश्य तीन प्राथमिक स्तंभों 'विनिर्माण, नवाचार और समावेशी विकास' के माध्यम से भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलना है। .

see more..