Monday, Feb 16 2026 | Time 04:49 Hrs(IST)
भारत


बिजली उपभोक्ताओं की कमर तोड़ रही भाजपा सरकार:यादव

बिजली उपभोक्ताओं की कमर तोड़ रही भाजपा सरकार:यादव

नयी दिल्ली, 11 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ट्रिपल इंजन की सरकार ने बिजली के बिलों पर पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (पीपीएसी) में बढ़ोतरी करके दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका देने का काम किया है।

श्री यादव ने रविवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) ने डिस्कॉम के तहत बिजली कम्पनियों को 13.33 से 19.22 प्रतिशत तक पीपीएसी वसूलने की अनुमति दे दी है, जिसका दिल्ली कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने कहा कि अब बीएसईएस यमुना 13.33 प्रतिशत, बीएसईएस राजधानी पावर 13.54 प्रतिशत और टाटा पावर 19.22 प्रतिशत पीपीएसी बिजली बिलों पर वसूलेगी।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा को मालूम था कि गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ेगी, तो जरुरत अनुसार बिजली की क्षमता पहले से क्यों नहीं बढ़ाई। अब तीन महीनों के नाम पर पीपीएसी में बढ़ोतरी करके भाजपा सरकार बिजली उपभोक्ताओं कमर तोड़ने का काम कर रही है, जबकि दिल्लीवालें पहले से ही बिजली बिलों के उपर अतिरिक्त चार्ज के तहत दोगना बिल भर रहे है। उपभोक्ताओं से बिजली बिलों पर पीपीएसी सहित एनर्जी चार्ज, फिक्सड चार्ज, सरचार्ज, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन चार्ज और सात प्रतिशत पेंशन चार्ज वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं आम आदमी पार्टी की भांति भाजपा भी बिजली कम्पनियों के हित साधने के लिए काम कर रही है?

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिजली बिलों पर पीपीएसी की बढ़ोत्तरी को लेकर आम आदमी घड़ियाली आंसू बहा रही है, लेकिन सत्ता में रहते हुए उन्होंने भी 11 जुलाई, 2024 को नौ प्रतिशत, जून 2023 में 10 प्रतिशत और जुलाई 2022 में छह प्रतिशत पीपीएसी सहित अक्टूबर 2021 में पेंशन चार्ज को पांच प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत करके दिल्ली के लोगों पर लगातार बिजली बिलों में बढ़ोतरी की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा हो या आम आदमी पार्टी दोनों ही पार्टियां जनविरोधी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने चुनाव के दौरान 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था, लेकिन बिजली बिलों पर दिल्ली की जनता को राहत देने की जगह खपत बढ़ने पर पीपीएसी में बढ़ोतरी की घोषणा करके बिजली कम्पनियों को फायदा पहुंचाना शुरु कर दिया है। भाजपा पूरी तरह आम आदमी पार्टी के नक्शे कदम पर चल रही है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली और दिल्ली वालों के विकास और कल्याण करने का ब्लू प्रिंट तैयार करने के लिए 100 दिनों का समय मांगा था, लेकिन अब विकास करने की जगह हर 15-20 दिनों में दिल्ली की जनता की कमर तोड़ने के लिए महंगाई का झटका दे रही है और चुनाव में जनता से किए हुए वादों को निभाने की कार्यवाही करती कहीं दिखाई नही दे रही है। गैस सिलेंडर की दरों में बढ़ोतरी, दूध के दामों में बढ़ोत्तरी, पेट्रोल डीजल पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी सहित सब्जियों, दालों, खाद्य तेल सहित मसालों आदि में बढ़ोतरी करके भाजपा ने अपने पूंजीपति संरक्षण चेहरे को उजागर कर दिया है।

संतोष.संजय

वार्ता

More News

युवा कांग्रेस की यूथ हाफ मैराथन, जम्मू-कश्मीर को ड्रग-फ्री बनाने का लिया संकल्प

15 Feb 2026 | 10:37 PM

दिल्ली 15 फरवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ इंडियन यूथ कांग्रेस ने रविवार को जम्मू में यूथ हाफ मैराथन का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव जी. ए. मीर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।.

see more..

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: तीन प्रमुख वैश्विक एआई इम्पैक्ट चैलेंज के फाइनल में पहंचने वालों के नाम घोषित

15 Feb 2026 | 10:18 PM

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता) राजधानी में सोमवार से शुरू हो रहे वैश्विक एआई सम्मेलन- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले, सबके लिए एआई, महिलाओं द्वारा प्रस्तुत एआई समाधान तथा युवा एआई- इन तीन प्रमुख श्रेणियों में वैश्विक प्रतिस्पर्धाओं के अंतिम राउंड में स्थान पाने वाली इकाइयों की सूची जारी कर दी गयी है।.

see more..

भारत-फ्रांस के बीच रक्षा समझौते का नवीनीकरण होने की संभावना; हैमर मिसाइल संयुक्त उद्यम बनने की संभावना

15 Feb 2026 | 10:12 PM

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता) राजनाथ सिंह 17 फरवरी को कर्नाटक के बेंगलुरु में कैथरीन वाउटरिन के साथ छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस वार्ता में दोनों पक्षों द्वारा एक महत्वपूर्ण रक्षा सहयोग समझौते का अगले दस वर्षों के लिए नवीनीकरण किए जाने और हाईली एजाइल मॉड्यूलर मुनिशन एक्सटेंडेड रेंज (हैमर) मिसाइलों के निर्माण के लिए एक संयुक्त उद्यम हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।.

see more..
बंगलादेश में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ओम बिरला

बंगलादेश में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ओम बिरला

15 Feb 2026 | 9:43 PM

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता )लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को ढाका में बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बंगलादेश की नव निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे । विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा है कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष की उपस्थिति भारत और बंगलादेश के लोगों के बीच गहरी और पक्की मित्रता को दिखाती है।

see more..

भारत के वैश्विक एआई सम्मेलन में जनभागीदारी का अभियान सोमवार सुबह से

15 Feb 2026 | 8:50 PM

नयी दिल्ली , 15 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इंडिया एआई मिशन के तहत इंटेल इंडिया के सहयोग से कृत्रिम मेधा (एआई) पर केंद्रित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के उपलक्ष्य में दायित्वपूर्ण एआई पर केंद्रित एक राष्ट्रव्यापी प्रचार अभियान की तैयारी की है। यह सोमवार को भारतीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे शुरू किया जाएगा। .

see more..