Saturday, Dec 13 2025 | Time 10:11 Hrs(IST)
States » Punjab Haryana Himachal


सीबीआई ने व्हाट्सएप-सीबीआई घोटालों से नागरिकों को सावधान रहने का किया आग्रह

सीबीआई ने व्हाट्सएप-सीबीआई घोटालों से नागरिकों को सावधान रहने का किया आग्रह

शिमला, 03 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने व्हाट्सएप संदेशों, वीडियो कॉल, ईमेल और फर्जी फोन नंबरों के माध्यम से सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर अपराध करने वालों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि के बाद देशव्यापी अलर्ट जारी किया है।


ये संगठित गिरोह मनगढ़ंत आरोपों से लोगों को डरा रहे हैं और अस्तित्वहीन जांचों को निपटाने की आड़ में धन की उगाही कर रहे हैं।

 

अधिकारियों के अनुसार, धोखेबाज अब अपनी धमकियों को विश्वासपूर्ण बनाने के लिए एआई-जनित सम्मनों, जाली गिरफ्तारी वारंट, गलत पहचान पत्र, डीपफेक आवाज़ एवं वीडियो जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। सरकारी प्रक्रियाओं से अनभिज्ञ अनेक व्यक्ति इन चालाकीपूर्ण ठगी का शिकार हो रहे हैं और उन्हें भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

एक कड़ी चेतावनी जारी करते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (राज्य साइबर अपराध एवं सतर्कता) श्री नरवीर सिंह राठौर, ने कहा कि इस तरह के छद्म घोटाले हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालने वाले अपराधों में से हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई या कोई भी कानून प्रवर्तन एजेंसी कभी व्हाट्सएप के माध्यम से नोटिस नहीं भेजती, भुगतान की मांग नहीं करती और कॉल द्वारा गिरफ्तारी की धमकी नहीं देती।

 

श्री राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश साइबर पुलिस इन धोखाधड़ी के पीछे सक्रिय वीओआईपी आधारित नेटवर्क और फर्जी डिजिटल पहचान पर सक्रिय रूप से नज़र रख रही है।

 

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे संदिग्ध कॉलों को तुरंत काट दें, धमकी भरे संदेशों का जवाब देने से बचें तथा ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

 

यह चेतावनी केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्य के गृह सचिवों, डीजीपी, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ बुलाई गई राष्ट्रीय बैठक के दौरान विचार-विमर्श के बाद जारी की गई है, जिसमें कई साइबर उत्पीड़न पैटर्न को तत्काल समन्वित कार्रवाई हेतु चिह्नित किया गया।

 

जनहित में जारी की गई इस सलाह में नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों, महिलाओं और डिजिटल जानकारी से अनभिज्ञ लोगों से सतर्क रहने और जांच एजेंसियों से प्राप्त किसी भी कथित संचार पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी पुष्टि करने का आह्वान किया गया है।

 

अभय जितेन्द्र
वार्ता

More News

राहुल गांधी के वोट चोरी जैसे मुद्दों पर सैनी ने कसा तंज

12 Dec 2025 | 7:31 PM

पंचकूला 11 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी और चुनावी धांधली को लेकर उठाये जा रहे मुद्दों पर तंज कसते हुए कहा कि उनके बयानों से यह साफ झलकता है कि आने वाले समय में उनका कोई ‘दीपक जलता हुआ दिखाई नहीं देता।’ .

see more..

नायब सरकार ने दी ग्रामीण विकास को रफ्तार : अरविंद शर्मा

12 Dec 2025 | 7:22 PM

सोनीपत, 12 दिसंबर (वार्ता) सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार ग्रामीण विकास को निरंतर रफ्तार देने का काम कर रही है। सडक़ों के सुदृढ़ीकरण से लेकर किसानों के सामाजिक, आर्थिक संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों से किसान वर्ग में संतुष्टि का भाव है। .

see more..

होशियारपुर जिला पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी बनकर उभरा

12 Dec 2025 | 7:20 PM

होशियारपुर 12 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में होशियारपुर के जिला उपायुक्त आशिका जैन ने शुक्रवार को कहा कि होशियारपुर जिला पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी बनकर उभरा है और गो-सोलर परियोजना को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) नेटवर्क के साथ एकीकृत करने वाला राज्य का पहला जिला बन गया है। .

see more..

अमृतसर के 15 स्कूलों को मिली धमकी हैवानियत से भरा कृत्य : औजला

12 Dec 2025 | 7:09 PM

अमृतसर 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने शुक्रवार को अमृतसर के 15 स्कूलों को मिली धमकी की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘हैवानियत से भरा हुआ कृत्य’ करार दिया है। .

see more..

पंजाब में स्कूलों को बम की धमकियां राज्य की शांति के ख़िलाफ़ बड़ी साज़िश : प्रो ख्याला

12 Dec 2025 | 6:48 PM

अमृतसर, 12 दिसंबर (वार्ता) पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने शुक्रवार को अमृतसर के स्कूलों को भेजी गई बम धमकी वाली ईमेलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। .

see more..