Wednesday, Dec 17 2025 | Time 05:35 Hrs(IST)
मनोरंजन


सेलिब्रिटीज़ ने साईं बाबा के भक्तों के लिए भोजन तैयार किया

सेलिब्रिटीज़ ने साईं बाबा के भक्तों के लिए भोजन तैयार किया

मुंबई, 26 मार्च (वार्ता) सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के सेलिब्रिटी मास्टरशेफ़ के सेलिब्रिटीज़ ने साईं बाबा के भक्तों के लिए भोजन तैयार किया।

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ़ एक भावनात्मक और आध्यात्मिक एपिसोड प्रस्तुत करने के लिए तैयार है, जहां सेलिब्रिटी मास्टरशेफ़ के आगामी एपिसोड में भावनाएं अपने चरम पर होंगी। इस एपिसोड की शुरुआत एक भावुक पल से होती है, जब तेजस्वी प्रकाश और राजीव अदातिया अपनी साईं बाबा के प्रति गहरी भक्ति व्यक्त करते हैं, और फिर शिरडी जाकर श्री साईं बाबा मंदिर में दर्शन करते हैं। सेट पर लौटने के बाद, तेजस्वी सभी जजों और प्रतियोगियों को प्रसाद देती हैं, जिसके बाद सेट पर साईं बाबा की पूजा की जाती है। इसके बाद खुलासा होता है कि इस बार के चैलेंज में सभी प्रतियोगियों को साईं बाबा के 500 से अधिक भक्तों के लिए भोजन तैयार करना होगा।

साईं बाबा के भक्त राजीव ने उनसे अपने जुड़ाव को किया साझा करते हुए इस खास एपिसोड के बारे में बताया। उन्होंने कहा, मेरे माता-पिता हमेशा कहते थे। यदि तुम सच्चे भक्त हो, तो जो कुछ भी तुम दिल से मांगोगे, वह ज़रूर मिलेगा। मैं पिछले 20 सालों से साईं बाबा का भक्त हूं। किचन में साईं बाबा का आशीर्वाद लाने की बात से ही मुझे एक उद्देश्य और शक्ति का एहसास होने लगा है। इस एपिसोड में अब तक का सबसे बड़ा टास्क मिला है। प्रतियोगियों को हज़ारों लोगों के लिए भोजन तैयार करना होगा।

इस हाई-स्टेक्स कुकिंग चैलेंज में प्रतियोगियों को दो टीमों में बांटा गया है, जहां राजीव और तेजस्वी कप्तान की भूमिका में हैं और अपनी नेतृत्वक्षमता और भावनाओं को सामने लाते हैं। तेजस्वी ने कहा,आस्था से मुझे शक्ति मिलती है। साईं बाबा मेरे लिए मार्गदर्शक रहे हैं, और मैं सच में मानती हूं कि प्रेम और प्रार्थना के साथ पकाया गया भोजन ही सबसे खास होता है।शिरडी जाना और साईं बाबा का आशीर्वाद लेना इस जोड़ी के लिए अनोखा अनुभव रहा है, जिसके साथ वे अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए और अधिक दृढ़संकल्पित हो गए हैं।

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ़, सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।

प्रेम

वार्ता

More News

रणवीर ने 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तकदीर पर विचार साझा किए

16 Dec 2025 | 4:35 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच तकदीर और सब्र पर विचार साझा किये है। .

see more..

कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज

16 Dec 2025 | 2:32 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) जानेमाने अभिनेता और एंकर कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का गाना ‘आजा हलचल करेंगे’ रिलीज हो गया है।.

see more..

मनीष पॉल ने 'वन - फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया

16 Dec 2025 | 1:57 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड में अपने कॉमिक अभिनय के लिये मशहूर अभिनेता और एंकर मनीष पॉल ने अपनी आने वाली फिल्म 'वन - फ़ोर्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’ का 2025 का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है।.

see more..

अंजना सिंह की फिल्म “कुश्ती” का भव्य ट्रेलर रिलीज

16 Dec 2025 | 1:26 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म “कुश्ती” का ट्रेलर रिलीज हो गया है।.

see more..

एण्डटीवी के शो 'घरवाली पेड़वाली' की टीम ने मुंबई में निकाली अनोखी बारात

16 Dec 2025 | 1:04 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) चैनल एण्डटीवी के फैमिली कॉमेडी शो 'घरवाली पेडवाली' की टीम ने मुंबई की सड़कों पर अनोखी बारात निकाली।.

see more..