Tuesday, Dec 16 2025 | Time 10:23 Hrs(IST)
States » Uttar Pradesh


शहरी विकास को लेकर संवेदनशील है केंद्र सरकार: राजनाथ

शहरी विकास को लेकर संवेदनशील है केंद्र सरकार: राजनाथ

लखनऊ, 14 फरवरी (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार शहरी विकास को लेकर संवेदनशील है और पिछले दस सालों में अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर में ऐतिहासिक निवेश हुआ है।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में लखनऊ में 1028 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण के अवसर पर उन्होने कहा कि 2004 से 2014 तक देश में अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर केवल 1.78 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जबकि 2014 से 2024 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस क्षेत्र में 28.52 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं और विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ साथ इन्वेस्ट हब के रूप में लखनऊ को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। हाल के एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में लखनऊ को दुनिया के उन शहरों में शामिल किया गया है, जहां तेजी के साथ विकास हो रहा है और भूमि की कीमतें सबसे तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की मंशानुरूप यूपी में शहरी और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्होने कहा कि उनके नेतृत्व में लखनऊ मेट्रो के विस्तार पर भी जोर दिया गया, जिसमें चारबाग से वसंत कुंज तक की परियोजना को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। लखनऊ में यातायात सुगमता के लिए कई फ्लाईओवर और हाईवे बनाए जा रहे हैं। पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया तक 170 करोड़ रुपये की लागत से बने चार लेन फ्लाईओवर और इंदिरा नगर से खुर्रमनगर तक 270 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त, अमर शहीद पथ के पास सर्विस रोड के निर्माण हेतु 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
रक्षा मंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ के रेलवे नेटवर्क को और अधिक उन्नत किया जा रहा है। गोमतीनगर रेलवे टर्मिनस, आलमनगर सैटेलाइट स्टेशन, ऐशबाग और बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। ट्रांसपोर्ट नगर और उत्तरेठिया स्टेशन का उच्चीकरण भी किया जा रहा है। हवाई सेवाओं को भी विस्तार देने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा और बेहतर हो सके। रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर के तहत ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण परियोजना का उद्घाटन आगामी मई-जून में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास में एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। इसके अलावा, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे लखनऊ से कानपुर की यात्रा मात्र 40 मिनट में पूरी हो सकेगी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास के बाद उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन में वृद्धि हुई है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। लखनऊ में रियल एस्टेट, होटल इंडस्ट्री और चिकित्सा क्षेत्र में भी नए निवेश देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने नितिन गडकरी से लखनऊ में और अधिक सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए अनुरोध किया, जिन्हें केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृति दे दी।
इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में यह परियोजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में लखनऊ भारत के शीर्ष शहरों में शामिल होगा और उत्तर प्रदेश देश की आर्थिक तरक्की में प्रमुख भूमिका निभाएगा।
प्रदीप
वार्ता

More News

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर-बस में भिड़ंत,एक मरा 12 घायल

15 Dec 2025 | 9:44 PM

आजमगढ़,15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 207 के पास समशाबाद गांव के निकट सोमवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क के किनारे खड़ी बस में पीछे से तेज टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस डिवाइडर से टकराते हुए करीब 50 मीटर तक आगे रगड़ती हुई चली गई। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो गांव निवासी दीपक चौहान (17) के रूप में हुई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में डा वेदांती के अंतिम दर्शनों के लिये उमड़ा जनसैलाब

15 Dec 2025 | 9:37 PM

प्रतापगढ़ 15 दिसंबर (वार्ता) राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और प्रतापगढ व जौनपुर में मछली शहर के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती का पार्थिव शरीर सोमवार शाम आठ बजे प्रतापगढ़ पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और राम भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अपने प्रिय नेता के श्रद्धाजंलि अर्पित की। मध्य प्रदेश के रीवा से प्रतापगढ़ के रास्ते पूर्व सांसद का पार्थिव शरीर अयोध्या ले जा रहा था। अयोध्या में मंगलवार को पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर काे जल समाधि दी जायेगी। 1996 और 1998 में प्रतापगढ़ और मछली शहर के सांसद रहे रामविलास वेदांती के निधन से प्रतापगढ़ जिले में शोक की लहर है। प्रतापगढ़ शहर के सदर मोड़ .

see more..

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना आपत्तिजनक: प्रमोद तिवारी

15 Dec 2025 | 9:13 PM

लखनऊ़ 15 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केन्द्र की महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम (मनरेगा) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाये जाने को घोर आपत्तिजनक कहा। उन्होने कहा कि वर्ष 2009 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने देश की सबसे बड़ी रोजगारपरक योजना को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम जोड़ते हुए कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से गांधी जी की स्मृति को नमन किया। उन्होने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की पहल पर इस महत्वपूर्ण रोजगार गारण्टी योजना का देश में स.

see more..

यूपीसीडा ने चार परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की दी मंज़ूरी

15 Dec 2025 | 9:09 PM

कानपुर, 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने चार प्रमुख लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है।.

see more..

हमीरपुर में पत्नी की गला दबा कर की हत्या

15 Dec 2025 | 8:58 PM

हमीरपुर 15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात पति ने मायके में रह रही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।.

see more..