Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:49 Hrs(IST)
States » Uttar Pradesh


बीएचयू परिसर में जमकर हुआ बवाल, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच पथराव

बीएचयू परिसर में जमकर हुआ बवाल, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच पथराव

वाराणसी, 03 दिसंबर (वार्ता) काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में मंगलवार देर रात छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर पथराव हुआ। परिसर कुछ देर के लिए जंग के मैदान जैसा बन गया। तोड़फोड़ में कई गमले, वाहन और कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) बल मौके पर पहुंचा तथा काफी मशक्कत के बाद स्थिति नियंत्रित की।


घटना की शुरुआत राजाराम छात्रावास के पास हुई, जहां एक वाहन ने कथित तौर पर एक छात्रा को टक्कर मार दी। शिकायत करने पहुंचे छात्रों के साथ सुरक्षाकर्मियों की बहस हो गई। दूसरी ओर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कर्मियों का कहना है कि कुछ छात्र एक अन्य लड़के से पहले से ही विवाद कर रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो वे सुरक्षाकर्मियों से ही उलझ गए। देखते-देखते बड़ी संख्या में छात्र जमा हो गए और कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठ गए।

 

विवाद बढ़ने पर छात्रों ने एलडी गेस्ट हाउस के पास लगे सजावटी गमलों सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। काफी देर तक चले पथराव में कुछ छात्रों के घायल होने की भी सूचना है। बीएचयू प्रशासन ने परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच करने की बात कही है।

 

सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी लिखित तहरीर नहीं दी है। गौरतलब है कि आज से ही बीएचयू परिसर में ‘काशी तमिल संगमम 4.0’ के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं।

 

सं सैनी
वार्ता

More News

बांदा पुलिस ने बिछड़े बालक को दस साल बाद मां से मिलाया

12 Dec 2025 | 9:32 PM

बांदा 12 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को पुलिस द्वारा छह वर्ष की उम्र में बिछड़े एक बच्चे को 10 वर्ष बाद उसकी मां सुपुर्द किया गया।.

see more..

आपके निर्णय राष्ट्र की दिशा तय करेंगे : डॉ. सारस्वत

12 Dec 2025 | 9:29 PM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) “आने वाले वर्षों में आपके निर्णय न केवल आपकी व्यक्तिगत यात्रा को आकार देंगे, बल्कि राष्ट्र की दिशा भी तय करेंगे।” यह प्रेरक संदेश नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत ने आज काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 105वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिया।.

see more..

पति-पत्नी ने मिलकर की थी आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या

12 Dec 2025 | 9:28 PM

वाराणसी, 12 दिसंबर (वार्ता) वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपमा पटेल की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का दायरा बढ़ा, अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

12 Dec 2025 | 9:26 PM

लखनऊ 12 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शीतकालीन मौसम के बीच घने कोहरे का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों विशेषकर पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसी के मद्देनज़र अगले 2–3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा उसके बाद 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। .

see more..

माघ मेले में आये श्रद्धालुओं के साथ सौम्यता से पेश आयेगी पुलिस

12 Dec 2025 | 8:20 PM

प्रयागराज, 12 दिसंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस के जवानो को निर्देश दिये गये है कि वे माघ मेले में आये श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार करें।.

see more..