Friday, Apr 17 2026 | Time 23:34 Hrs(IST)
खेल


चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया राजस्थान रॉयल्स को 188 रनों का लक्ष्य

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया राजस्थान रॉयल्स को 188 रनों का लक्ष्य

नयी दिल्ली 20 मई (वार्ता) आयुष म्हात्रे (43), डेवाल्ड ब्रेविस (42) और शिवम दुबे (39) रनों की शानदार पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 63वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 188 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई को दूसरे ही ओवर में युद्धवीर सिंह चरक ने डेवन कॉन्वे (10) को आउटकर पहला झटका दिया। इसी ओवर में युद्धवीर ने उर्विल पटेल (शून्य) को आउटकर राजस्थान रॉयल्स को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये रवि अश्विन ने सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के साथ पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट लिये 56 रन जोड़े। छठे ओवर में तुषार देशपांडे ने आयुष म्हात्रे को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। आयुष म्हात्र ने 20 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए (43) रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में हसरंगा ने रवि अश्विन आठ गेंदों में (13) को आउटकर राजस्थान को चौथी सफलता दिलाई। रवींद्र जाडेजा (एक) युद्धवीर सिंह का तीसरा शिकार बने। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने छठे विकेट के लिये 59 रन जोड़कर चेन्नई की रनों की रफ्तार को कायम रखा। 14वें ओवर में आकाश मधवाल ने डेवाल्ड ब्रेविस को बोल्ड कर चेन्नई को छठा झटका दिया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए (42) रनों की पारी खेली। शिवम दुबे 32 गेंदों में (39) रन बनाकर सातवें विकेट के रूप में आउट हुये। इसी ओवर में एमएस धोनी (16) रन बनाकर आउट हुये। चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। अंशुल काम्‍बोज (पांच) और नूर अहमद (दो) रन बनाकर नाबाद रहे।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल ने तीन-तीन विकेट मिले। तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

राम

वार्ता

More News

काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच

17 Apr 2026 | 9:52 PM

मुंबई, 17 अप्रैल, (वार्ता) क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले एआई आधारित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, काबुनी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को अपने सुपर कोच के रूप में शामिल कर लिया है। यह कदम हर स्तर के खिलाड़ियों तक वर्ल्ड-क्लास कोचिंग पहुँचाने के ब्रांड के लक्ष्य की दिशा में एक अहम् पड़ाव माना जा रहा है।.

see more..

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाये 180 रन

17 Apr 2026 | 9:26 PM

अहमदाबाद, 17 अप्रैल (वार्ता) कैमरन ग्रीन (79) रन की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 180 रनों का स्कोर खड़ा किया।.

see more..

चानमारी ने नामधारी के खिलाफ चार गोल कर टॉप-सिक्स में जगह बनाने की उम्मीदें ज़िंदा रखीं

17 Apr 2026 | 8:49 PM

श्री भैनी साहिब, 17 अप्रैल (वार्ता) चानमारी एफसी ने नामधारी एफसी के खिलाफ शुक्रवार को 4-1 से शानदार जीत दर्ज करते हुए श्री भैनी साहिब के नामधारी फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 में टॉप-सिक्स में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा।.

see more..