Friday, Mar 6 2026 | Time 13:45 Hrs(IST)
बिजनेस


चना गरम, अरहर दाल नरम

चना गरम, अरहर दाल नरम

नई दिल्ली 10 मई (वार्ता) स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में चना में तेजी रही जबकि अरहर दाल में नरमी को छोड़कर खाद्य तेल समेत शेष सभी जिंसों में टिकाव रहा।

तेल-तिलहन : इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टीके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिश्रित रूख देखा गया। इस दौरान चना और चना दाल 100-100 रुपये प्रति क्विंटल उबल गयी जबकि अरहर दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। मसूर दाल, मूंग दाल और उड़द दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर स्थिर रहे।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 5950-6050, दाल चना 6950-7050, मसूर काली 7550-7650, मूंग दाल 9650-9750, उड़द दाल 9150-9250, अरहर दाल 8300-8400 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2950-3050 रुपये और चावल 3550-3650 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4500-4600, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4400-4500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 15751 रुपये, मूंगफली तेल 18314 रुपये, सूरजमुखी तेल 16484 रुपये, सोया रिफाइंड 14725 रुपये, पाम ऑयल 13919 रुपये और वनस्पति तेल 16116 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

शेखर

वार्ता

More News
शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

06 Mar 2026 | 1:06 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 356.91 अंक टूटकर 79,658.99 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 295.83 अंक यानी 0.37 प्रतिशत नीचे 79,720.07 अंक पर था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 109.50 अंक उतरकर 24,656.40 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 89.70 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट में 24,676.20 अंक पर रहा।

see more..
युवा फैशन मार्केटिंग प्रोफेशनल पंखुरी सोनी उद्गम विमेन अचीवर अवॉर्ड

युवा फैशन मार्केटिंग प्रोफेशनल पंखुरी सोनी उद्गम विमेन अचीवर अवॉर्ड

06 Mar 2026 | 12:20 AM

नयी दिल्ली, 5 मार्च (वार्ता) फैशन मार्केटिंग प्रोफेशनल पंखुरी सोनी को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित उद्गम विमेन अचीवर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। गुरुवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार गांधीनगर (गुजरात) स्थित उद्गम चैरिटेबल ट्रस्ट ने सुश्री सोनी को यंग अचीवर श्रेणी में यह सम्मान देने की घोषणा की है।

see more..

सोना 2,100 रुपये, चांदी 3,800 रुपये लुढ़की

05 Mar 2026 | 8:53 PM

नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) विदेशों में सोने-चांदी में रही गिरावट का असर गुरुवार को भारतीय बाजारों पर भी देखा गया और दोनों कीमती धातु डेढ़ फीसदी के करीब लुढ़क गये। .

see more..

कांग्रेस सांसद शाहू छत्रपति ने शाहू मिल को फिर से शुरू करने की मांग की

05 Mar 2026 | 7:46 PM

कोल्हापुर, 05 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र में कांग्रेस सांसद शाहू छत्रपति ने राज्य सरकार से छत्रपति शाहू मिल को फिर से शुरू करने की मांग की। .

see more..

अडानी टोटल ने औद्योगिक ग्राहकों के लिए एलएनजी की कीमत तीन गुना की

05 Mar 2026 | 7:45 PM

मुंबई, 05 मार्च (वार्ता) अडानी समूह की कंपनी अडानी टोटल गैस (एटीजीएल) ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की कीमत तीन गुना कर दी है। .

see more..