Tuesday, Dec 16 2025 | Time 04:48 Hrs(IST)
खेल


सी आई एस एफ और तरुण सघा की संघर्षपूर्ण जीत

सी आई एस एफ और तरुण सघा की संघर्षपूर्ण जीत

नयी दिल्ली 03 दिसंबर (वार्ता) डीएसए प्रीमियर लीग के मंगलवार को खेले गये मुकाबलों में सी आई एस एफ और तरुण सघा की संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की!

अम्बेडकर स्टेडियम पर खेले गए संघर्षपूर्ण मुकाबले में सी आई एस एफ प्रोन्टैक्टर ने गत विजेता गढ़वाल हीरोस फुटबाल क्लब को एकमात्र गोल से हरा कर पूरे अंकों के साथ विजय अभियान जारी रखा ।

वहीं एक अन्य मुकाबले में फ्रेंड्स यूनाइटेड ने तरुण संघा पर 3 - 2 की जीत दर्ज की। विजेता के लिए जितेंदर सिँह राणा ने तिकड़ी जमाई। पराजित टीम के गोल लंगवारदम थांगा और साकिर अली ने किए।

पिछली लीग की विजेता गढ़वाल और सी आई एस एफ के बीच खेला गया मैच उतार चढ़ाव वाला रहा फर्क इतना है कि सी आई एस एफ ने कई मौके गँवाने के बाद 55 वें मिनट में गोल किया। रेल पेल में इमरान विजयी गोल जमाने में सफल रहा, जोकि कई मौके बेकार होने के बाद संभव हुआ । हालांकि गढ़वाल ने लगातार प्रयास किए लेकिन उसके फारवर्ड नजदीक से मौके गँवाते रहे। आज के नतीजे से सी आई एस एफ ने नौ मैचों में 20 अंक बना लिए हैं l गढ़वाल के मात्र 15 अंक हैं।

राम

वार्ता

More News

रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 6:28 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद विरन चामुदिता (62) और चमीका हीनातिगाला (नाबाद 51) की जुझारू पारियों के दम पर श्रीलंका ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में अफगानिस्तान को चार गेंदे शेष रहते दो विकेट से हरा दिया।.

see more..

अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे मेसी का हुआ भव्य स्वागत

15 Dec 2025 | 5:33 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी, रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज का यहां सोमवार को भव्य स्वागत हुआ।.

see more..

इंग्लैंड ने एक बदलाव के साथ तीसरे एशेज टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की

15 Dec 2025 | 4:34 PM

एडिलेड, 15 दिसंबर (वार्ता) इंग्लैंड ने एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एशेज टेस्ट के तीसरे मुकाबले के लिए एक बदलाव के साथ एकादश की पुष्टि कर दी है।.

see more..

बंगलादेश ने नेपाल को सात विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 4:08 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जवाद अबरार (नाबाद 70) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में नेपाल को 151 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।.

see more..

बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी की घटना पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दुख व्यक्त किया

15 Dec 2025 | 3:31 PM

सिडनी, 15 दिसंबर (वार्ता) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बोंडी बीच पर हुए दुखद हमले पर दुख और शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों, उनके परिवारों और यहूदी समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की। .

see more..