Wednesday, Mar 11 2026 | Time 08:46 Hrs(IST)
खेल


सीआईएसएफ ने खिताब, और गढ़वाल ने जीता दिल

सीआईएसएफ ने खिताब, और गढ़वाल ने जीता दिल

नयी दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रीमियर लीग थ्री का खिताब एक मैच शेष रहते अपने नाम कर चुकी सी आई एस एफ प्रोन्टैक्टर्स को अंतिम खानापूर्ति मुकाबले गढ़वाल हीरोज एफसी ने 1- 0 से पीट कर ना सिर्फ दूसरा स्थान अर्जित किया बल्कि एक दिन पहले खोई प्रतिष्ठा को फिर से अर्जित भी किया। गढ़वाल के लिए विजयी गोल मनभाकुपार मालगियांग ने किया।

पुलिस खेलों की विजेता सी आईएस एफ का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में सैकड़ों पुलिस के जवान मौजूद थे लेकिन सी आई एस एफ अपने प्रशसकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई। शुरुआत धीमी रही लेकिन धीरे धीरे गढ़वाल ने मैच पर पकड़ बना ली। आक्रामक प्रदर्शन कर गढ़वाल ने प्रतिद्वन्दवी को हैरान परेशान किया लेकिन उसका गोल पर सही निशाना नहीं लगा पाए। मनभाकुपार मालगियांग, ईशान बोक, पियूष भंडारी और वंश वदान आसान मौकों का लाभ नहीं उठा पाए । लेकिन पाला बदलने के बाद भी गढ़वाल ने आक्रमाक रुख अपनाए रखा। अंततः गढ़वाल के लिए मनभाकुपार गोल करने में सफल रहा। उसके पैंतीस गज की दूरी से जमाए शॉट को सी आई एस एफ का गोलकीपर देखता रह गया। इस प्रकार खिताबी जीत के साथ गढ़वाल ने एक दिन पहले रॉयल रेंजर्स के हाथों खोई प्रतिष्ठा को फिर से अर्जित कर लिया। आज के मुकाबले में गढ़वाल ने चैंपियन जैसा प्रदर्शन किया लेकिन पुलिस खेलों की विजेता टीम खिताब जीतने के बावजूद दिल नहीं जीत पाई। तीसरे स्थान पर रॉयल रेंजर्स रही।

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।

राम

वार्ता

More News

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में भारत 219 खिलाड़ियों का मजबूत दल उतारेगा

10 Mar 2026 | 7:40 PM

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) पैरालंपिक कमेटी ऑफ़ इंडिया (पीसीआई) ने मंगलवार को नई दिल्ली वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री के दूसरे एडिशन का उद्घाटन किया। यह 11 से 13 मार्च तक होगा। इसमें आठ देशों के लगभग 257 एथलीट राष्ट्रीय राजधानी में एक बड़े इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स कॉम्पिटिशन के लिए एक साथ आ रहे हैं।.

see more..

गगनजीत भुल्लर चंडीगढ़ में आईजीपीएल इनविटेशनल 2026 के ओपनर में अगुवाई करेंगे

10 Mar 2026 | 7:19 PM

चंडीगढ़, 10 मार्च (वार्ता) गगनजीत भुल्लर इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) 2026 सीज़न के ओपनिंग लेग में एक मज़बूत फील्ड की अगुवाई करेंगे, जब आईजीपीएल इनविटेशनल 2026, चंडीगढ़, जिसे कृष्णा प्रेज़ेंट करता है, चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में शुरू होगा।.

see more..

चीनी ताइपे से 3-1 से हारा भारत, फीफा विश्व कप की दौड़ से बाहर

10 Mar 2026 | 7:14 PM

सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), 10 मार्च (वार्ता) भारतीय महिला फुटबॉल टीम का एएफसी महिला एशिया कप 2026 अभियान मंगलवार को यहां वेस्टर्न सिडनी स्टेडियम में चीनी ताइपे से 1-3 की हार के साथ समाप्त हो गया।.

see more..

लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड में सफलता का श्रेय मेंटल डिसिप्लिन को दिया

10 Mar 2026 | 7:03 PM

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने कहा कि ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन के दौरान एक मुश्किल ड्रॉ से निकलने में उन्हें दिमाग साफ रखने और एक बार में एक मैच पर फोकस करने में मदद मिली।.

see more..

पाकिस्तान सुपर लीग 26 मार्च से 3 मई तक

10 Mar 2026 | 6:54 PM

लाहौर, 10 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान सुपर लीग 2026 इस साल आईपीएल शुरू होने से दो दिन पहले - 26 मार्च को - शुरू होगी और 3 मई तक चलेगी। पहली बार, यह आठ टीमों का टूर्नामेंट होगा जिसमें हैदराबाद किंग्समैन और रावलपिंडी पिंडिज दो नई फ्रेंचाइजी के तौर पर शामिल होंगी।.

see more..