Tuesday, May 12 2026 | Time 18:35 Hrs(IST)
बिजनेस


लगातार पाँचवीं बार सस्ता हुआ वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर

लगातार पाँचवीं बार सस्ता हुआ वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर

नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) तेल विपणन कंपनियों ने होटल-रेस्त्रां आदि में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर के दाम शुक्रवार से कम कर दिये।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 1,631.50 रुपये का हो गया है। पिछले महीने इसकी कीमत 1,665 रुपये थी। इस प्रकार यह 33.50 रुपये सस्ता हुआ है।

इस साल मार्च के बाद से लगातार पाँचवीं बार वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किये गये हैं। इस पाँच महीनों में दिल्ली में यह 171.50 रुपये यानी 9.51 प्रतिशत सस्ता हो चुका है।

कोलकाता में 19 किलोग्राम का सिलेंडर आज से 34.50 रुपये सस्ता होकर 1,734.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में इसके दाम 34 रुपये कम किये गये हैं और यह अब 1,734.50 रुपये का बिक रहा है। चेन्नई में इसकी कीमत 34 रुपये कम होकर 1,789 रुपये रह गयी है।

वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इस साल 8 अप्रैल के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। अप्रैल में इसकी कीमत 50 रुपये बढ़ायी गयी थी।

अजीत सैनी

वार्ता

More News
शेयर बाजारों में गिरावट जारी, प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत के करीब लुढ़के

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत के करीब लुढ़के

12 May 2026 | 5:54 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के पटरी से उतरने और रुपये पर जारी दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखी गयी और प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत के करीब लुढ़क गये। बीएसई का सेंसेक्स 1,456.04 अंक (1.92 प्रतिशत) टूटकर 74,559.24 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 436.30 अंक यानी 1.83 प्रतिशत नीचे 23,379.55 अंक पर बंद हुआ।

see more..

खाने-पीने की चीजों, सोने-चांदी ने बढ़ाई खुदरा महंगाई

12 May 2026 | 5:44 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) खाने-पीने की चीजों और सोने-चांदी के गहनों की कीमतें एक साल पहले की तुलना में तेजी से बढ़ने से अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य आधारित मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 3.48 प्रतिशत पर पहुंच गयी। .

see more..

चावल, चीनी, दालों में तेजी, गेहूं नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

12 May 2026 | 5:08 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ चीनी और दालों में भी तेजी रही। गेहूं के दाम टूट गये जबकि खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख देखा गया।.

see more..

वित्त वर्ष 2025-26 में सार्वजनिक बैंकों ने कमाया रिकॉर्ड 1.98 लाख करोड़ का मुनाफा

12 May 2026 | 4:47 PM

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का मजबूत प्रदर्शन वित्त वर्ष 2025-26 में भी जारी रहा और उन्होंने परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार के साथ रिकॉर्ड मुनाफा कमाया। .

see more..