Tuesday, Dec 16 2025 | Time 20:18 Hrs(IST)
राज्य


कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को कम करने के खिलाफ लोगों की नाराजगी का समर्थन किया: मीर

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को कम करने के खिलाफ लोगों की नाराजगी का समर्थन किया: मीर

श्रीनगर,06 नवंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर कांग्रेस विधायक दल के नेता गुलाम अहमद मीर ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने पूर्ववर्ती राज्य के विशेष दर्जे को कम करने और विभाजन के खिलाफ लोगों की नाराजगी का समर्थन किया है।

विधानसभा में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा बहाल करने के पक्ष में पारित प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पांच अगस्त 2019 को कांग्रेस कार्य समिति में पारित प्रस्ताव के माध्यम से पूर्ववर्ती राज्य के विशेष दर्जे को कम करने और विभाजन के खिलाफ लोगों की नाराजगी का समर्थन किया था।

उन्होंने कहा , “विधानसभा चुनावों के दौरान यह स्पष्ट था कि लोग जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का पुरजोर विरोध कर रहे हैं और चाहते हैं कि उनके अधिकारों की रक्षा के अलावा उनकी गरिमा और सम्मान बहाल किया जाये।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बात पर जोर दिया है कि अधिकारों, भूमि, नौकरियों, संसाधनों, सांस्कृतिक पहचान आदि की सुरक्षा सहित संवैधानिक गारंटी के साथ जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बिना किसी देरी के बहाल किया जाना चाहिए।

अशोक,आशा

वार्ता

More News

बीएमसी चुनावों से पहले बढ़ते प्रदूषण को लेकर जेन जेड बनाएगी मानव श्रृंखला

16 Dec 2025 | 7:58 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में आगामी 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले बढ़ते वायु प्रदूषण की ओर ध्यानाकर्षित करने एवं पर्यावरण संरक्षण को चर्चा के केंद्र में लाने के लिए, जेनरेशन जेड शनिवार सुबह नवी मुंबई के वाशी में समुद्र तट पर प्रतीकात्मक मानव श्रृंखला बनाएगी। .

see more..

राज्य कोचिंग योजना एवं श्रमशक्ति योजना के माध्यम से शिक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं : मो.सोहैल

16 Dec 2025 | 7:58 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल ने मंगलवार को कहा कि राज्य कोचिंग योजना एवं श्रमशक्ति योजना के माध्यम से शिक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। .

see more..

अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के एक सदस्य को पटना की विशेष अदालत ने भेजा जेल

16 Dec 2025 | 7:57 PM

पटना, 16 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में चल रहे अंतर्राज्यीय अवैध हथियारों और कारतूस तस्करी के कथित नेटवर्क के मामले में गिरफ्तार एक अभियुक्त को बिहार की राजधानी पटना स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया।.

see more..

राजस्व वसूली को लेकर विद्युत निगम सख़्त, तीन ट्रांसफार्मर जब्त

16 Dec 2025 | 7:56 PM

बारां, 16 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां में राजस्व वसूली को लेकर विद्युत निगम ने बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की है। .

see more..

अदालत ने महाराष्ट्र के मंत्री माणिकराव कोकाटे की सजा बरकरार रखी

16 Dec 2025 | 7:55 PM

नासिक, 16 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र में नासिक की एक अदालत ने राज्य के खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे को सरकारी कोटे में 10 प्रतिशत फ्लैट्स के गबन के मामले में मंगलवार को दो वर्ष की जेल की सजा सुनाई।
न्यायाधीश पी. एम. बादर ने संबंधित मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
जिला सत्र न्यायालय ने प्रथम श्रेणी न्यायालय द्वारा माणिकराव कोकाटे को 2 वर्ष की जेल और 10 हजार रुपये के जुर्माने की दी गई सजा को बरकरार रखा है।
प्रदीप अशोक
वार्ता.

see more..