Friday, Jan 16 2026 | Time 02:38 Hrs(IST)
बिजनेस


जलवायु परिवर्तन के वित्तीय प्रभावों को कम करने के लिए समन्वित प्रयास की जरूरत: संजय मल्होत्रा

जलवायु परिवर्तन के वित्तीय प्रभावों को कम करने के लिए समन्वित प्रयास की जरूरत: संजय मल्होत्रा

मुंबई, 13 मार्च (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न वित्तीय जोखिमों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल वास्तविक अर्थव्यवस्था बल्कि वित्तीय प्रणाली और हमारे दैनिक जीवन को भी प्रभावित कर रहा है इसलिए इसके जोखिम को कम करने के लिए समन्वित प्रयास की जरूरत है।

श्री मल्होत्रा ने गुरुवार को आरबीआई की ओर से आयोजित ‘जलवायु परिवर्तन जोखिम और वित्त पर नीति संगोष्ठी’ में अपने संबोधन के दौरान जलवायु परिवर्तन से जुड़ी दो प्रमुख चुनौतियों को हरित वित्तपोषण की सुविधा और जोखिम प्रबंधन को रेखांकित करते हुए कहा कि वित्तीय प्रणाली को जलवायु संबंधी खतरों से बचाने और हरित परिवर्तन को समर्थन देने के लिए भारत को एक मजबूत रणनीति अपनाने की जरूरत है।

गवर्नर ने जलवायु वित्त को लेकर आरबीआई की विभिन्न पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि आरबी-सीआरआईएस का निर्माण किया जा रहा है, जिससे जलवायु जोखिमों के मूल्यांकन के लिए आवश्यक डेटा की उपलब्धता बढ़ेगी। इसके अलावा, हरित वित्त को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिकता क्षेत्र ऋण दिशानिर्देशों में बदलाव किए गए हैं ताकि अक्षय ऊर्जा और सतत परियोजनाओं को अधिक ऋण उपलब्ध हो सके।

श्री मल्होत्रा ने कहा कि जलवायु वित्तीय जोखिमों को बेहतर ढंग से समझने के लिए तनाव परीक्षण और परिदृश्य विश्लेषण का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आरबीआई ने ग्रीन डिपॉज़िट फ्रेमवर्क शुरू किया है, जिससे बैंकों को हरित परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

गवर्नर ने इस बात पर जोर दिया कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए न केवल वित्तीय संस्थानों बल्कि सरकार और अन्य नियामक एजेंसियों को भी मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत की वित्तीय प्रणाली को जलवायु परिवर्तन के झटकों से बचाने और स्थायी विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों को सहयोग बढ़ाने की जरूरत है।

श्री मल्होत्रा ने भाषण के अंत में महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा, “दुनिया उन लोगों द्वारा नष्ट नहीं होगी जो बुराई करते हैं बल्कि उन लोगों द्वारा नष्ट होगी जो बिना कुछ किए उन्हें देखते रहते हैं।” उन्होंने सभी को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

सूरज

वार्ता

More News
अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत जारी है: वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल

अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत जारी है: वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल

15 Jan 2026 | 8:47 PM

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के लिए बातचीत जारी है लेकिन इस द्विपक्षीय समझौते की तारीख या समय के बारे में तब तक कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता जब तक कि बातें पूरी तरह तय न हो जाएं। वाणिज्य उद्योग मंत्रालय में वाणिज्य विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल ने दिसंबर, 2025 के निर्यात-आयात के आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी बाजार में भारत के सामानों पर शुल्क ऊंचा किये जाने के बावजूद बावजूद अमेरिका को भारत के निर्यात में सालाना आधार पर वृद्धि दिख रही है।

see more..

मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित

15 Jan 2026 | 8:01 PM

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है।.

see more..

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ मंगलवार को खुलेगा

15 Jan 2026 | 7:16 PM

जयपुर 15 जनवरी (वार्ता) लॉजिस्टिक्स कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार को खुलेगा। .

see more..

फर्जी बिलों के जरिये 8.52 करोड़ की कर चोरी के आरोप में दिल्ली में दो गिरफ्तार

15 Jan 2026 | 5:36 PM

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) दक्षिणी दिल्ली कमीशनरेट की कर चोरी रोकने वाली शाखा ने फर्जी बिलों के जरिये कर चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

चावल, गेहूं नरम; चीनी के दाम बढ़े; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

15 Jan 2026 | 4:52 PM

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के औसत भाव गिर गये। गेहूं में भी गिरावट रही। चीनी की कीमतों में तेजी देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..