Monday, Jul 20 2026 | Time 15:08 Hrs(IST)
भारत


सी पी राधाकृष्णन के समृद्ध अनुभव से राष्ट्र की प्रगति में मिलेगी मदद: मुर्मु

सी पी राधाकृष्णन के समृद्ध अनुभव से  राष्ट्र की प्रगति में मिलेगी मदद: मुर्मु

नयी दिल्ली 09 सितम्बर वार्ता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री सी पी राधाकृष्णन को देश का नया उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा है कि उनके दशकों के समृद्ध अनुभव से राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार श्री राधाकृष्णन के मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किए जाने के बाद श्रीमती मुर्मु ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “श्री सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई। सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देती हूँ।“

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुए चुनाव में श्री राधाकृष्णन इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर उपराष्ट्रपति चुने गए हैं।

संजीव, अभिनव

वार्ता

More News

दिल्ली भाजपा की नयी टीम घोषित, मित्तल सहित तीन बने महामंत्री

20 Jul 2026 | 2:30 PM

नयी दिल्ली 20 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को अपनी नयी टीम की घोषणा कर दी। .

see more..

सीजीपे संस्थापक दीपके ने अनशन तोड़ा

20 Jul 2026 | 2:20 PM

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (वार्ता) नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) संस्थापक अभिजित दीपके ने के सोमवार को 'संसद चलो' प्रदर्शन के बीच पार्टी के अपना अनशन तोड़ा।.

see more..

जंतर-मंतर पर आइसा नेताओं का 23 दिन का अनशन समाप्त

20 Jul 2026 | 2:19 PM

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (वार्ता) ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के तीन पदाधिकारियों ने जंतर-मंतर पर 23 दिन से चल रही भूख हड़ताल शनिवार को समाप्त कर दी। अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद शबाना आज़मी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज ने अनशन स्थल पर इन कार्यकर्ताओं को तरल पिलाकर अनशन तुड़वाया। .

see more..

केंद्र ने सीजेपी से शुरू की वार्ता, आइसा ने 23 दिन की भूख हड़ताल समाप्त की

20 Jul 2026 | 1:46 PM

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कथित परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा सुधारों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से बातचीत शुरू की। वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के तीन छात्र नेताओं ने 23 दिन से जारी आमरण अनशन समाप्त कर दिया।.

see more..
सीजेपी की 'संसद चलो' मार्च में उमड़ा जनसैलाब

सीजेपी की 'संसद चलो' मार्च में उमड़ा जनसैलाब

20 Jul 2026 | 1:41 PM

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ सोमवार को जंतर-मंतर से संसद की ओर निकले 'संसद चलो' मार्च में भारी जनसैलाब उमड़ा और इस दौरान सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की हल्की झड़पें भी हुईं। सुबह नौ बजे से पहले जंतर मंतर की ओर सभी दिशाओं से लोग बढ़ते रहे और प्रदर्शन में जुड़ते रहे। भारी आवागमन के कारण पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के दरवाजे बंद कर दिये गये। केंद्रीय सचिवालय एवं जंतर-मंतर के आसपास के अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भी भीड़ नियंत्रण के लिए उपाय अपनाये गये।

see more..