Thursday, Jan 22 2026 | Time 18:23 Hrs(IST)
खेल


डीडीसीए महिला टी-20 लीग: आरपीसीए, आरसीएन ने अपने-अपने मुकाबले जीते

डीडीसीए महिला टी-20 लीग: आरपीसीए, आरसीएन ने अपने-अपने मुकाबले जीते

नयी दिल्ली 09 जून (वार्ता) डीडीसीए महिला टी-20 लीग के पहले दिन सोमवार को आरपीसीए ने एनके खन्ना सीसी को 44 रनों से और आरसीएन ने आनंद स्पोटर्स को 42 रनों से हराया।

आज यहां सुश्री संगीता जेटली ने नयी दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल ग्राउंड में डीडीसीए महिला टी-20 लीग का उद्घाटन किया। दिन के पहले मुकाबले में आरपीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 108 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एनके खन्ना सीसी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 64 रन ही बना सकी और 44 रनों से मुकाबला हार गई।

वहीं दिन के दूसरे मैच में आरसीएन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 135 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आनंद स्पोटर्स की टीम आरसीएन के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 18 ओवर में 93 रन पर ढ़ेर हो गई और आरसीएन ने 42 रनों से मुकाबला जीत लिया।

राम, उप्रेती

वार्ता

More News

आयुष डोसेजा के नाबाद शतक से दिल्ली ने बनाये 216, छत्तीसगढ़ की मजबूत शुरुआत

22 Jan 2026 | 6:02 PM

बेंगलुरु 22 जनवरी (वार्ता) आयुष डोसेजा (नाबाद 104) की जुझारू शतकीय पारी की बदौलत दिल्ली ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 216 रन का स्कोर बनाया। छत्तीसगढ़ ने स्टंप्स तक 17 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की।.

see more..

गिल दूसरी गेंद पर शून्य पर लुढ़के, पार्थ भट के पंजे से सौराष्ट्र ने हासिल की बढ़त

22 Jan 2026 | 5:34 PM

राजकोट, 22 जनवरी (वार्ता) पंजाब की ओर से खेल रहे भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल गुरुवार को घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ खराब प्रदर्शन करते हुए दूसरी ही गेंद पर पगबाधा होकर पवेलियन लौट गये। जय गोहिल (82) की जुझारू पारी और अजय भट्ट (पांच विकेट) की अगुवाई में सौराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 172 रन बनाने के बाद पंजाब को 139 समेटते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय दूसरी पारी में तीन विकेट पर 24 रन बना लिये है और उसकी कुल बढ़त 57 रनों की हो गई है।.

see more..

गिल दूसरी गेंद पर शून्य पर लुढ़के, पार्थ भट के पंजे से सौराष्ट्र ने हासिल की बढ़त

22 Jan 2026 | 5:31 PM

राजकोट, 22 जनवरी (वार्ता) पंजाब की ओर से खेल रहे भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल गुरुवार को घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ खराब प्रदर्शन करते हुए दूसरी ही गेंद पर पगबाधा होकर पवेलियन लौट गये। जय गोहिल (82) की जुझारू पारी और अजय भट्ट (पांच विकेट) की अगुवाई में सौराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 172 रन बनाने के बाद पंजाब को 139 समेटते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय दूसरी पारी में तीन विकेट पर 24 रन बना लिये है और उसकी कुल बढ़त 57 रनों की हो गई है।.

see more..

तिलोत्तमा ने 10मी एयर राइफल महिला ट्रायल 1 भी जीता

22 Jan 2026 | 5:27 PM

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (वार्ता) इस हफ़्ते की शुरुआत में 50मी राइफल 3 पोज़िशन्स इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन के बाद, तिलोत्तमा सेन ने नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स 1&2 ग्रुप ए में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और गुरुवार को यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 10मी एयर राइफल महिला ट्रायल 1 में टॉप स्थान हासिल किया। पुरुषों के इवेंट में रेलवे के शाहू तुषार माने ने टॉप स्थान हासिल किया, जबकि विजयवीर सिद्धू ने 25मी रैपिड फायर पिस्टल ट्रायल 2 में टॉप स्थान हासिल किया।.

see more..

चोटिल तितास साधु की जगह कलिता जीजी की टीम में हुई शामिल

22 Jan 2026 | 5:15 PM

वडोदरा, 22 जनवरी (वार्ता) गुजरात जायंट्स (जीजी) को डब्ल्यूपीएल 2026 के बीच में एक झटका लगा है। टीम की युवा तेज गेंदबाज तितास साधु चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह भरने के लिए जीजी ने असम की ऑलराउंडर जिंतिमणी कलिता को अपने खेमे में शामिल किया है।.

see more..