Thursday, Jan 22 2026 | Time 18:47 Hrs(IST)
दुनिया


अमेरिका में तूफान, बवंडर से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 28

अमेरिका में तूफान, बवंडर से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 28

वाशिंगटन, 16 मार्च (वार्ता) अमेरिका में हाल ही में आए तूफान और बवंडर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। यह जानकारी एबीसी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में दी।



चैनल ने कहा कि इनमें से 15 मौतें बवंडर से संबंधित हैं।



अर्कांसस, इलिनोइस, इंडियाना, केंटकी, मिसिसिपी, मिसौरी और टेक्सास राज्यों में आए बवंडर और तूफान से लगभग 13 करोड़ लोगों को खतरा है। इसके अलावा, चरम मौसम की स्थिति के कारण पहले से ही जंगल में आग फैल रही है। अबतक इन क्षेत्रों में 100 से अधिक आग लगने की घटनाएं हुई हैं।



प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर आवासीय इमारतों एवं संरचनाओं को नुकसान हुआ है, साथ ही विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है। 3,00,000 से अधिक उपभोक्ता बिना बिजली के रह रहे हैं।



अभय



वार्ता

More News

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने बोंडी बीच हमले के पीड़ितों की रक्षा करने में नाकाम रहने के लिए माफी मांगी

22 Jan 2026 | 5:49 PM

सिडनी, 22 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बोंडी बीच पर गत दिसंबर में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों की सुरक्षा नहीं कर पाने के लिए माफी मांगी है।.

see more..

कराची अग्निकांड: मृतकों की संख्या 60 के पार; 80 से अधिक अब भी लापता

22 Jan 2026 | 5:42 PM

कराची, 22 जनवरी (वार्ता) पाकिस्तान के प्रमुख कारोबारी शहर कराची के प्रसिद्ध 'गुल प्लाजा' शॉपिंग सेंटर में शनिवार को हुए भयावह अग्निकांड में बचाव कार्यों के पांचवें दिन, गुरुवार को एक ही दुकान से 30 और शव बरामद होने के बाद इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गयी है। .

see more..

अफगानिस्तान के नूरिस्तान में भूस्खलन से 3 की मौत, 2 घायल

22 Jan 2026 | 5:33 PM

काबुल, 22 जनवरी (वार्ता) अफगानिस्तान के पूर्वी नूरिस्तान प्रांत में एक घर में हुए भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।.

see more..

ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी: तीन की मौत के बाद पूरा शहर 'लॉकडाउन', हमलावर की तलाश जारी

22 Jan 2026 | 5:25 PM

सिडनी, 22 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में गुरुवार शाम हुई अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। .

see more..

दावोस में ट्रंप का 'शांति बोर्ड' लॉन्च: संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर करेंगे काम

22 Jan 2026 | 5:06 PM

दावोस, 22 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान अपने बहुप्रतीक्षित 'बोर्ड ऑफ पीस' (शांति बोर्ड) का औपचारिक अनावरण किया। .

see more..