Thursday, Dec 11 2025 | Time 04:37 Hrs(IST)
खेल


रक्षा बलों से जुड़ी महिलाओं द्वारा मिक्स्ड मास्टर्स गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन

रक्षा बलों से जुड़ी महिलाओं द्वारा मिक्स्ड मास्टर्स गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन

जयपुर, 05 मार्च (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक अनूठी पहल करते हुए राजस्थान में जयपुर में सात और आठ मार्च को रक्षा बलों जुड़ी महिलाओं द्वारा मिश्रित मास्टर्स 2025 गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

सैन्य प्रवक्ता कर्नल अमिताभ शर्मा ने बुधवार को बताया कि यह विशेष पहल फेयरवे क्वेस्ट महिला गोल्फिंग ग्रुप की अध्यक्ष फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. अर्पिता शर्मा और उनके सहयोगियों द्वारा की जा रही है, जिसमें स्क्वाड्रन लीडर एसपीएस कौशिक की पत्नी डायना कौशिक और कर्नल जोगिंदर तंवर की पत्नी रूपाली तंवर शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और दिग्गजों के बीच गोल्फ को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में अन्य शहरों से भी बड़ी संख्या में गोल्फ खिलाड़ी भाग लेंगे। सात और आठ मार्च को होने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला खिलाड़ी शिरकत करेंगे। विजेताओं का फैसला दो दिवसीय 18 होल गोल्फिंग राउंड के आधार पर किया जाएगा।

कर्नल शर्मा ने बताया कि पुरस्कारों में पुरुष और महिला वर्ग में रोलिंग ट्रॉफी और उपविजेता पुरस्कार, दोनों श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ ड्रेस वाले गोल्फ खिलाड़ी और स्पॉट पुरस्कारों में पिन के सबसे नजदीक सबसे लंबी ड्राइव और सबसे सीधी ड्राइव के लिए पुरस्कार शामिल हैं। आठ मार्च को महिलाओं के लिए ड्रेस कोड गुलाबी रंग होगा।

सुनील.संजय

वार्ता

More News

महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश चैंपियन , पुरुष वर्ग में पंजाब ने जीती विजेता ट्रॉफी

10 Dec 2025 | 10:05 PM

लखनऊ, 10 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश ने 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप के महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में मेजबान उत्तर प्रदेश का सपना तोड़ते हुए 33-19 से दमदार जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में पंजाब की टीम ने तेज खेल व सटीक रणनीति की बदौलत राजस्थान को 32-23 से हराते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।.

see more..

भारत ने अर्जैंटीना को हराकर जीता जूनियर विश्व कप हॉकी का कांस्य पदक

10 Dec 2025 | 9:14 PM

चेन्नई, 10 दिसंबर (वार्ता) दो गोल से पिछड़ने के बाद मेजबान भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नौ साल बाद पुरुषों के जूनियर विश्व कप में पहला कांस्य पदक जीता। तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए प्ले-ऑफ मैच में भारत ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराया।.

see more..

बॉयज हॉस्टल लखनऊ ने हॉकी हिमाचल अकादमी को 3-0 से हराया

10 Dec 2025 | 6:29 PM

जालंधर 10 दिसंबर (वार्ता) उन्नीसवें अखिल भारतीय बलवंत सिंह कपूर अंडर-19 लड़कों के हॉकी टूर्नामेंट में चौथे दिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।.

see more..

न्यू चंड़ीगढ़ में बढ़त दोगुनी करने उतरेगा भारत

10 Dec 2025 | 6:04 PM

न्यू चंड़ीगढ़ 10 दिसंबर (वार्ता) कटक में पहला मुकाबला जीतने के बाद भारत गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ में अपनी बढ़त को दोगुना करने तथा दक्षिण अफ्रीका मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा। .

see more..
वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे स्थान पर

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे स्थान पर

10 Dec 2025 | 5:30 PM

दुबई 10 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार कोहली की रैंकिंग में दो स्थान का सुधार हुआ और वह रैंकिंग में अब केवल रोहित शर्मा से पीछे हैं। रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक शतक और एक अर्धशतक लगाने के बाद पहली बार एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे और वह अभी भी शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।

see more..