Friday, Mar 6 2026 | Time 14:11 Hrs(IST)
India


दिल्ली चुनावःभाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए मोदी, उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा

दिल्ली चुनावःभाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति  की बैठक में शामिल हुए मोदी, उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा

नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की शुक्रवार यहां पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक हुयी जिसमें बाकी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुयी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। श्री मोदी बैठक में शामिल होने के लिए जब पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो श्री नड्डा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत की। इस बैठक में श्री नड्डा, श्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, श्री इकबाल सिंह लालपुरा ,भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े , श्री दुष्यंत गौतम, श्री पवन राणा, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन, दिल्ली भाजपा के सह प्रभारी अतुल गर्ग, श्री सत्यनारायण जटिया, श्रीमती सुधा यादव सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।
श्री मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचने के बाद नये साल और आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देने के लिए बैठक को कवर कर रहे मीडिया दल से भी मिले।
गौरतलब है कि भाजपा दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 29 के लिए उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नयी विधान सभा के चुनाव की गजट अधिसूचना आज जारी हो चुकी है और नामांकन 17 जनवरी तक दाखिल किए जाएंगे।
पार्टी सूत्रों से मिली अनुसार बैठक में दिल्ली विधानसभा की बाकी बची 41 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुयी और पार्टी जल्द ही इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी।
भाजपा द्वारा अब तक घोषित 29 प्रत्याशियों में बाहरी दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का भी नाम है। पार्टी ने श्री वर्मा को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उतारा है।
मुख्यमंत्री आतिशी को कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी टक्कर देंगे ।
संतोष , जांगिड़
वार्ता

More News
किसानों का जोखिम कम करने, आय बढ़ाने के लिए किये गये पहल के दिख रहे हैं परिणाम : मोदी

किसानों का जोखिम कम करने, आय बढ़ाने के लिए किये गये पहल के दिख रहे हैं परिणाम : मोदी

06 Mar 2026 | 1:57 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने किसानों का जोखिम कम करने और उनकी आय बढ़ाने के लिए जो पहल किये हैं उनके परिणाम दिख रहे हैं। श्री मोदी ने बजट के पश्चात राष्ट्रीय वेबीनार की श्रृंखला में शुक्रवार को तीसरी वेबीनार का उद्घाटन करते हुए कहा कि करीब 10 करोड़ किसानों को चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि मिली है।

see more..

इंडिगो पश्चिम एशिया लिए 31 मार्च तक के टिकट रद्द कराने पर नहीं लेगी शुल्क

06 Mar 2026 | 1:35 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने पश्चिम एशिया में जारी संकट को देखते हुए 31 मार्च तक की यात्रा के टिकट रद्द कराने पर कोई शुल्क नहीं लेने की घोषणा की है।.

see more..
राहुल ने सुखोई विमान दुर्घटना में दो पायलटों के निधन पर जताया शोक

राहुल ने सुखोई विमान दुर्घटना में दो पायलटों के निधन पर जताया शोक

06 Mar 2026 | 1:04 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वायु सेवा के सुखोई विमान दुर्घटना में दो पायलटों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा, "भारतीय वायुसेना के वीर जवान स्क्वाड्रन लीडर अनुज एवं फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर का विमान दुर्घटना में शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

see more..

दिल्ली विधानसभा परिसर में प्रवेश पर आंशिक रोक

06 Mar 2026 | 1:04 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) दिल्ली विधानसभा ने विशेषाधिकार समिति की सुनवाई के मद्देनजर परिसर में केवल प्रवेश समिति के सदस्यों को ही दिया जाएगा। इसके अलावा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण, मुख्य सचेतक तथा नेता प्रतिपक्ष को परिसर में आने की अनुमति होगी।.

see more..
राजनाथ ने विमान दुर्घटना में दो पायलट की मौत पर दुख व्यक्त किया

राजनाथ ने विमान दुर्घटना में दो पायलट की मौत पर दुख व्यक्त किया

06 Mar 2026 | 1:02 PM

नयी दिल्ली 06 मार्च (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायु सेना के लड़ाकू विमान सुखोई की दुर्घटना में उसके दोनों पायलट की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि संकट की इस घड़ी में देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। वायु सेना का लड़ाकू विमान सुखोई-30 गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और इसमें सवार दोनों पायलटो की मौत हो गई थी।

see more..