Thursday, Feb 12 2026 | Time 00:18 Hrs(IST)
भारत


दिल्ली सरकार आरोप-प्रत्यारोप में नहीं, कार्य में विश्वास रखती है: सूद

दिल्ली सरकार आरोप-प्रत्यारोप में नहीं, कार्य में विश्वास रखती है: सूद

नयी दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) गृह, ऊर्जा एवं शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि मौजूदा समय की दिल्ली सरकार आरोप-प्रत्यारोप में नहीं, बल्कि कार्य करने में विश्वास रखती है।

श्री सूद ने प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार वास्तविक विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है, दोषारोपण की राजनीति में विश्वास नहीं करती है। उन्होंने विपक्ष की नेता आतिशी द्वारा सार्वजनिक शौचालयों की सफाई को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, “हम आरोप लगाने में नहीं, बल्कि परिणाम देने में विश्वास रखते हैं। यही कारण है कि हमने महज 33 दिनों में दिल्ली का बडा बजट पेश किया है। अब आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की सच्चाई राजधानी के अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के सामने आ चुकी है।”

उन्होंने ‘आप’ सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन धरातल पर उनकी हकीकत निराशाजनक रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में ‘आप’ अनधिकृत कॉलोनी में मात्र एक किलोमीटर सड़क का निर्माण भी पूरा नहीं कर पाई है। स्थिति और भी खराब है, क्योंकि एक दशक में प्रति कॉलोनी सिर्फ 2 किलोमीटर सीवर लाइन ही बिछाई गयी है।

उन्होंने कहा कि जहां ‘आप’ सरकार केवल बयानबाजी में लगी रही, वहीं नयी सरकार ठोस कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग अब खोखले वादों से ऊब चुके हैं। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि संसाधनों का सही उपयोग हो और विकास वास्तविक रूप से जमीन पर दिखे, न कि सिर्फ राजनीतिक प्रचार के रूप में।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अनधिकृत कॉलोनियों और झुग्गी बस्तियों में बुनियादी ढांचे के विकास और जीवन स्तर सुधारने के लिए पूरी तरह से समर्पित है।

संतोष,आशा

वार्ता

More News

मानवाधिकार आयोग ने मेघालय के कोयला खदान में विस्फोट से 18 श्रमिकों की मौत के मामले का लिया संज्ञान

11 Feb 2026 | 8:25 PM

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में पांच फरवरी को एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की मौत के मामले में मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुये प्रदेश सरकार से इस मामले पर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। .

see more..

मानवाधिकार आयोग ने पांच नाबालिगों को 18 घंटे तक बंधक बनाने मामले में स्वतः संज्ञान लिया

11 Feb 2026 | 8:24 PM

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में 11 से 14 वर्ष की आयु के पांच नाबालिग बच्चों को 18 घंटे तक बंधक बनाकर रखने और उत्पीड़न संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। .

see more..

दिल्ली सरकार के पास अपनी कोई योजना नहीं : कांग्रेस

11 Feb 2026 | 7:49 PM

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बुधवार को चांदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोला और कहा कि उनके पास अपनी कोई योजना नहीं है।.

see more..

आवास आवंटन के मामले में मांता-पिता और आश्रित भाई-बहन भी सैन्य अधिकारियों के 'परिवार' में शामिल

11 Feb 2026 | 7:39 PM

नयी दिल्ली 11 जनवरी (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य अधिकारियों को सरकारी आवास आवंटन करने के उद्देश्य से 'परिवार' की परिभाषा के विस्तार को मंजूरी दे दी है और अब इसमें माता-पिता, आश्रित भाई-बहन और कानूनी रूप से गोद लिए गये बच्चों को भी शामिल किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि संशोधित परिभाषा में अब पति- पत्नी एवं आश्रित बच्चों, सौतेले बच्चों के अलावा माता-पिता, आश्रित भाई-बहन और कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चों को भी शामिल किया गया है। इस विस्तारित परिभाषा से सभी सैन्य अधिकारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिसमें अपने माता-पिता के साथ रहने वाली अविवाहित महिला .

see more..
'वायु शक्ति अभ्यास' में प्रमुख भूमिका में नजर आयेगा स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान

'वायु शक्ति अभ्यास' में प्रमुख भूमिका में नजर आयेगा स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान

11 Feb 2026 | 7:33 PM

नयी दिल्ली 11 फरवरी (वार्ता) पिछले वर्ष दुबई एयर शो में करतबबाजी के दौरान भीषण दुर्घटना का शिकार हुआ वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1 ए एक बार फिर आगामी अभ्यास 'वायु शक्ति 2026' में प्रमुख भूमिका में नजर आयेगा। तेजस विमान की इस दुर्घटना में पायलट की भी मौत हो गयी थी। वायु सेना का यह व्यापक शक्ति प्रदर्शन 27 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के पास पोखरण फायरिंग रेंज में होगा।

see more..